
सेवा सेतु अभियान के तहत विद्युत वितरण केंद्रों पर तहसीलवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा
विद्युत उपभोक्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विद्युत सेवाओं की दी जाएगी जानकारी
अधीक्षण यंत्री श्री मनोज शर्मा (सं.सं.) म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. रतलाम वृत्त ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा "सेवा सेतु अभियान' 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, रतलाम वृत्त अंतर्गत 'सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न वितरण केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जा रहे है।
शिविरों में उपभोक्ताओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विद्युत विभाग से संबधित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
तहसीलवार शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। रतलाम सीटी में 7 अक्टूबर को कार्यालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर पर शिविर आयोजित होगा। रतलाम ग्रामीण, पिपलौदा एवं बाजना में 7 अक्टूबर को, सैलाना एवं जावरा में 5 अक्टूबर को, आलोट एवं रावटी में 6 अक्टूबर को तथा ताल में 8 अक्टुबंर को शिविर आयोजित होगा। शिविर कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा।
विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh