1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे
28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त किए जा रहे
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बृजेंद्र रावत ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 219-रतलाम ग्रामीण (अजजा), 220-रतलाम सिटी, 221-सैलाना (अजजा), 222-जावरा एवं 223-आलोट (अजा) में 28 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक विधानसभा स्तर पर विशेष अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति किए जाने हेतु प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।#Jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh