आंगन मिलन सेवा अंतर्गत कराहल विकासखण्ड में आयोजन 01 अक्टूबर से
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ गतिविधि संचालित की जा रही है। जिसकेे अंतर्गत विकासखंड श्योपुर एवं कराहल में तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 01 अक्टूबर, 03 अक्टूबर एवं 05 अक्टूबर को आयोजित किये जायेंगे। जबकि विकासखंड विजयपुर में उक्त कार्यक्रम दिनांक 28 से 30 सितम्बर में आयोजित किये जा रहे है। साथ ही श्योपुर, बड़ौदा एवं विजयपुर के शहरी क्षेत्र में 26 से 28 सितम्बर 2026 में कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।
इसमें प्रथम दिवस 01 अक्टूबर को बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियां अंतर्गत बच्चों को खेल एवं मनोरजंक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण तथा फल व मिठाई का वितरण किया जावेगा। द्वितीय दिवस 03 अक्टूबर को मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संवाद अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी परामर्श दिया जावेगा।
इसी प्रकार तृतीय दिवस 05 अक्टूबर को मेरी कहानी मेरी सफलता कार्यक्रम अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों से लाभार्थी माताओं के अनुभव साझा किये जायेंगे। महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे ने बताया कि कराहल विकासखण्ड अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों पर 01 अक्टूबर से शुरू हो रहे कार्यक्रमों में आमंत्रण के लिए बच्चों की माताओं की पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur