एसपी ने किया मानपुर थाने का निरीक्षण,चाक चोबंद मिली व्यवस्थाएं
-----
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा आज मानपुर थाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने मे सभी व्यवस्थाएं चाक चोबंद मिली
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने थाने के निरीक्षण के दौरान विभिन्न दस्तावेजों और संधारित किये जाने वाले रिकार्ड रजिस्टरो का अवलोकन किया। इसके साथ ही दर्ज अपराधों में अब तक हुई कार्यवाही और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी श्री सतीश दुबे सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
एसपी श्री मोती उर रहमान को सभी स्टॉफ वर्दी पहने तथा प्रोटोकॉल के अनुसार मिला थाना परिसर मे साफ सफाई और भवन का रख रखाव भी बेहतर पाया गया प्रोटोकॉल के अनुरूप निरिक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाये चाक चोबंद पायी गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
SP Sheopur
#JansamparkMP
#sheopur
53 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026