केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा फूड बास्केट का वितरण
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा आज क्षय रोगियों को फूड बॉस्केट का वितरण किया गया।
जिला चिकित्सालय के सभागर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एन.के. रावत, केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनीष नागौरी, सचिव श्री मधुसूदन गौड, श्री रामकिशोर गर्ग, श्री विपिन गर्ग, श्री मानसिंह राठौर, श्री मनीष शुक्ला, श्री दीनदयाल गुप्ता, श्री गोपाल गुप्ता, श्री शंकर गुप्ता, श्री कपिल गर्ग, श्री सोनू पारिक आदि मौजूद रहे।
जिला केमस्टि एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनीष नागौरी के नेतृत्व में 25 क्षय रोगियों को फूड बॉस्केट प्रदान की गई। इसी प्रकार सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल द्वारा भी 10 किटो का वितरण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026