
आजीविका का साधन बनी मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना
सहरिया जनजाति के हितग्राही हो रहे लाभान्वित
सेवा संकल्प अभियान -सफलता की कहानी
----
पशुपालन विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना सहरिया जनजाति के हितग्राहियों के लिए आजीविका का साधन बन रही है। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में इस योजना का लाभ आदिवासी हितग्राहियों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना सहरिया जनजाति के लोगों को पशुपालन से जोडने का कार्य कर रही है। इस योजना के तहत मात्र 10 प्रतिशत की अंशदान राशि पर दो भैस यूनिट प्रदाय की जाती है। जिससे दुग्ध उत्पादन कर सहरिया पशुपालक लाभ अर्जित कर रहे है। इस योजना में 90 प्रतिशत अनुदान राशि मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम मऊ निवासी आदिवासी महिला श्रीमती रामश्री बाई पत्नि श्री जगदीश आदिवासी को इस योजना में तीन माह पूर्व लाभ प्रदान किया गया है, जिसके तहत तिहग्राही द्वारा 12 हजार 500 रूपये की अंशदान राशि जमा की गई और हितग्राही को एक भैस प्रदान की गई। वर्तमान में भैस 8 लीटर दूध दे रही है, जिसका विक्रय कर श्रीमती रामश्री बाई आदिवासी का परिवार लगभग 500 रूपये प्रतिदिन की आमदनी कर रहा है, योजना के द्वितीय चरण में अब हितग्राही को दूसरी भैस भी प्रदान की जायेगी, जिससे उसकी आमदनी दोगुनी हो जायेगी।
उक्त योजना के तहत मिली भैस के माध्यम से सहरिया परिवार को न केवल दूध, दही और घी की व्यवस्था हुई है, बल्कि दूध बेचकर परिवार 500 रूपये प्रतिदिन कमा भी रहा है। दूसरी भैस प्राप्त होने के बाद उसकी आमदनी एक हजार रूपये प्रतिदिन तक बढ जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur