Public App Logo
Profile Picture

Aaditya Dantre

@dantrenews9981601860
30081Followers
1Following
प्रेस नोट
जिला दतिया 

*नाबालिग को अपह्रत एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पंडोखर पुलिस द्वारा जीन्द हरियाणा से किया गिरफ्तार*

          श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयुर खंडेलवाल द्वारा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला व एसडीओपी श्री पूनम चन्द्र यादव के कुशल मार्ग दर्शन में नाबालिक अपह्रता को किया दस्तयाव एंव आरोपी गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 15/06/26 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी  जिसकी रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 68/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
 
*पुलिस कार्यवाही*   
अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर फरियादी की नाबालिक पुत्री को दिनांक 14/08/26 को जीन्द हरियाणा से सकुशल दस्तयाव किया गया एंव संदेही आरोपी को हिरासत में लिया गया बाद दस्तयाबशुदा को थाना पडोखर लाकर महिला उप निरीक्षक से कथन कराये गये बाद पीड़िता का मेडीकल परीक्षण कराया जाकर, वन स्टॉप सेंटर दतिया में दाखिल किया । प्रकरण में आई साक्ष्य  के आधार पर संदेही आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाया जाने से प्रकरण में बलात्संग की धाराओं का इजाफा की जाकर प्रकरण के संदेही आरोपी रितिक बंशकार पुत्र स्व. बालकिशुन बंशकार उम्र 24 साल निवासी बराटा थाना बडागांव जिला झाँसी उ.प्र. को दिनांक 15.08.26 को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है 

*सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत थाना प्रभारी पण्डोखर, उनि आजाद खान, सउनि शैलेन्द्र सिंह कौरव, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह यादव,  प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, प्र.आर. आसना यादव, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. हिमान्शु राजावत, आर. विकास साहू, आर. अरविंद कुमार थाना पंडोखर की सराहनीय भूमिका रही ।
ग्राम रोनी स्कूल की वीडियो सोशल मीडिया पर बायरल
*मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार है प्रतिपाल सिंह यादव*
प्रेस नोट
जिला दतिया

 *पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त SDOP एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला की उपस्थिति में आज पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में जिले के समस्त SDOP एवं थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अनुभागों एवं थानों में लंबित प्रकरणों तथा शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान 100 दिवस से अधिक लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतों, CIAR रिक्वेस्ट की लंबित स्थिति, POCSO एक्ट से संबंधित प्रकरणों तथा BNS के अंतर्गत 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक अवधि वाले प्रकरणों की थाना एवं अनुभागवार समीक्षा की गई।

इसके साथ ही PM राहत योजना एवं EDAR से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक सामान्य निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, समस्त SDOP, थाना प्रभारी एवं स्टेनो सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेस नोट
जिला – दतिया

*“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत दतिया पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली*

*तिरंगे के सम्मान में एकजुट हुआ दतिया पुलिस परिवार, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने बाइक रैली के माध्यम से दिया देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश*

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार संचालित “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत दतिया पुलिस द्वारा आज भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिसकर्मियों ने अपने दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लगाकर तथा हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न 
जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण 
दतिया 14 अगस्त 2026 / मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की अध्यक्षता में विगत नवीन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। 
बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 13(1)(ज) तथा मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग नियम, 2007 के नियम 17 एवं 18 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बाल अधिकारों की समीक्षा करना और शासकीय व अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना था। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुख्य एजेंडा बिंदुओं और उनके उप-बिंदुओं पर गहनता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय तेम्रवाल द्वारा जारी किए गए।  
बैठक में जिले में बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिले में बाल विवाह और बाल श्रम से संबंधित वर्तमान मामलों की स्थिति और इससे जुड़े लंबित प्रकरणों एवं पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के कड़े क्रियान्वयन की विशेष रूप से समीक्षा की गई। बैठक में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय के द्वारा बच्चों से संबंधित संवेदनशील प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन, बच्चों को मिलने वाले पोषण, उनके स्वास्थ्य स्तर और कुपोषण निवारण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे दिव्यांग बच्चों के लिए जिले में उपलब्ध विशेष सेवाओं और सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। गुमशुदा, शोषित, जोखिमग्रस्त और विशेष संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। रेस्क्यू किए गए बच्चों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में उनके पुनर्स्थापन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

अध्यक्ष द्वारा आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में संचालित एन.आर.सी, पी.आई.सी.यू., शिशु वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती शर्मा द्वारा र्निदेशित किया गया कि एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों का चेकअप प्रतिदिन शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा कराया जाये, जिससे बच्चों को किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में उनकी उचित रूप से चिकित्सा कराई जा सके। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० श्री वर्मा जी को दिव्यांग बच्चों को आसानी से दिव्यांगता प्रमाण पत्र और आवश्यक चिकित्सा सहायता तथा सामाजिक न्याय विभाग से समन्वय कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु र्निदेशित किया गया।
अघ्यक्ष द्वारा उत्कृष्ट शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल नं० 01, ठण्डी सडक एवं शा० हा० से० स्कूल नं० 02 प्रांगण में स्थित छात्रावासों का भी निरीक्षण किया गया। उक्त संस्थाओं में फैली हुई गंदगी एवं शौचालयों की साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संस्था प्रमुखों को नियमित साफ सफाई करवाये जाने हेतु र्निदेशित किया गया, वहीं नं० 01 स्कूल के प्राचार्य श्री राघवेन्द्र सिंह सेंगर के विशेष प्रयासों से विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस स्थापित करने एवं सुचारू रूप से चलाने हेतु सराहना की गई।
बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, एसडीओपी बडौनी श्री विनायक शुक्ला, परियोजना अधिकारी श्री विजय पण्डौरिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री विधा मिश्रा, श्रीमती दीक्षा दॉंगी श्रम निरीक्षक, बाल कल्याण समिति से श्रीमती कल्पना बैस, श्रीमती कृष्णा कुशवाह, श्री रामजी राय, श्री संतोष तिवारी, श्री वैभव खरे और किशोर न्याय बोर्ड से श्री इंद्रपाल सेंगर, श्रीमती मनीषा गुप्ता, एसजेपीयू से श्री जण्डेल सिंह तोमर, डीसीपीयू से श्री धीरसिंह कुशवाह, श्री बृजेन्द्र सिंह कौरव, श्री कुश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
क्रमांक 139/2026
--------0000-------
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इन्दरगढ़ का निरीक्षण 
दतिया 14 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इन्दरगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
जनसुनवाई के पश्चात कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इन्दरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी, मेटरनिटी विंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
कलेक्टर ने जलभराव की स्थिति को देखते हुए सोख्ता गड्ढे, वाटर प्रूफिंग, टीन शेड एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में पानी की निकासी के लिए मोटर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा पूरे कैम्पस में पर्याप्त लाइट लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होन पोषण आहार किट का वितरण करते हुए। पोषण पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने सीबीएमओ कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर एक माह के भीतर ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को स्वास्थ्य केन्द्र का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगली जनसुनवाई के दौरान इन सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए।
क्रमांक 137/2026
--------0000-------

// सफलता की कहानी // 
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान ने पूरा किया उद्यम का सपना, प्रिंस सावला को 80 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत
दतिया 14 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित जनकल्याण शिविर इंदरगढ़ के युवा उद्यमी श्री प्रिंस सावला के लिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। उद्योग स्थापित करने के उनके सपने को साकार करने के लिए 80 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई।
जनकल्याण शिविर में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा श्री प्रिंस सावला को 80 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। ऋण स्वीकृति पत्र प्राप्त कर श्री सावला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया।
श्री प्रिंस सावला ने कहा कि शासन की योजनाओं  से अब उनके स्वयं का उद्योग स्थापित करने का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऋण से उद्योग की स्थापना कर वे न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रही हैं। जनकल्याण शिविर में मिली सहायता ने उनके उद्यम के सपने को नई दिशा दी है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बनी सफलता की कहानी
श्री सावला की यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। शासन द्वारा युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण, सब्सिडी एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है।
इंदरगढ़ में उद्योग की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद व्यक्त किया और बाकी युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। 
                                                     सुश्री निहारिका मीना 
                                               सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया 
--------0000-------
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों के लिए होगा विशेष भोज
दतिया 14 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय एवं शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा मदरसों में विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत विशेष भोज आयोजित किया जाएगा।
विशेष भोज में विद्यार्थियों को पूरी, सब्जी, खीर अथवा हलवा तथा इसके साथ लड्डू का वितरण किया जाएगा।  इस अवसर पर जनसहयोग एवं जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया है। नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर विशेष भोज में सहभागिता करने की अपील की गई है। साथ ही विद्यालयों में पोषण एवं भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को अपनी निगरानी में सामग्री की जांच कर भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
क्रमांक 138/2026
--------0000-------
प्रेस नोट
दतिया पुलिस

*दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध 315 बोर का कट्टा व जिंदा राउंड बरामद*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ल के निर्देशन में थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुकान पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 03.08.2026 को फरियादी देवेन्द्र रावत पिता दिमानसिंह रावत उम्र 26 साल निवासी तोर सनाई, हाल मंडी बड़ौनी द्वारा थाना बड़ौनी उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 02.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपनी ऊपर पोरसन में अपने बच्चों के पास चला गया था,  करीब 10:15 बजे बाहर मेरे नाम को लेकर माँ बहन की गालियाँ दे रहे थे, मैंने तथा पुष्पेंद्र रावत ने छत पर चढ़कर बाहर देखा तो संजय रावत निवासी लमकना, सौरभ रावत निवासी सिजोरा एवं जागेन्द्र रावत निवासी सताई के मोटर साइकिल लिए खड़े होकर और तीनों मेरा नाम लेकर अश्लील गालियां दे रहे थे, इसी दौरान आरोपी संजय रावत ने कट्टा निकालकर फरियादी की दुकान की ओर फायर किया तथा जागेन्द्र रावत ने भी कट्टे से दुकान की ओर फायर किया। जिससे फरियादी और उसके परिवार का जीवन संकट में पड़ गया और सौरभ मोटरसाइकिल लेकर तीनों मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए और भागते समय कह रहे थे की तू रिपोर्ट करने गया तो जान से खत्म कर देंगे।  फरियादी द्वारा घटना की सूचना देने पर थाना बड़ौनी में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*
 प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा टीम गठित कर दिनांक 13.08.2026 को आरोपीगण संजय रावत, सौरभ रावत एवं जागेन्द्र रावत को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी संजय रावत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड तथा आरोपी सौरभ रावत के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई और गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*
1. संजय रावत पिता मोहन सिंह रावत उम्र 19 साल निवासी लमकना।
2. सौरभ रावत पिता स्व. राकेश रावत उम्र 19 साल निवासी सिजोरा।
3. जागेन्द्र रावत पिता कोमलसिंह रावत उम्र 20 साल निवासी इटायल, थाना देहात जिला ग्वालियर, हाल निवासी सताई।
*बरामदगी-*
* 315 बोर का देशी कट्टा – 01
* जिंदा राउंड – 01
* मोटरसाइकिल – 01

*सराहनीय कार्य*
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष सराहनीय भूमिका रही- निरीक्षक रमेश कुमार शाक्य, थाना प्रभारी बड़ौनी, सउनि बलवीर सिंह गुर्जर, प्रआर 494 नंदकिशोर चौबे, प्रआर 344 अनुरोध पावन , प्रआर 180 सुनील श्रीवास्तव, प्रआर. 272 विकास पाठक, आरक्षक 554 राहुल भार्गव, आरक्षक 697 रविकांत कौरव
प्रेस नोट
जिला दतिया 

 *घर में घुसकर मारपीट, वाहन तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार* 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला तथा एसडीओपी महोदय दतिया आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

दिनांक 13.08.2026 को फरियादी कोमल सिंह अहिरवार निवासी चूनगर फाटक बाहर, वार्ड क्रमांक 03, दतिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 12:30 बजे आरोपी अजय वाल्मीक अपने साथियों लखन वाल्मीक, सुमित वाल्मीक, छोटू वाल्मीक एवं अतुल वाल्मीक के साथ उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर फरियादी एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए फरियादी के पुत्र तरुण अहिरवार के साथ भी मारपीट की गई।
इसके बाद जब फरियादी अपने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना जा रहा था, तब आरोपियों ने चूनगर फाटक स्थित भैरव मंदिर के पास उसकी कार को रोककर डंडों एवं ईंट-पत्थरों से हमला कर वाहन के सामने का कांच तोड़ दिया। साथ ही फरियादी के भाई की लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) में भी तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थाना कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की और घटना के महज कुछ ही घंटों में आरोपी लखन पुत्र हरी वाल्मीक निवासी चूनगर फाटक, दतिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत (थाना प्रभारी, थाना कोतवाली), उप निरीक्षक विलियम सारस मुंडा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक रविंद्र, आरक्षक अरविंद रावत, आरक्षक मुनेश एवं आरक्षक राममिलन गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
स्वतंत्रता दिवस कि फाइनल रिहर्सल, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न हुई।
इंदरगढ़ मे निकली तिरंगा यात्रा
प्रेस नोट
जिला दतिया

 *थाना गोराघाट पुलिस ने बिना नंबर की ऑल्टो कार से करीबन 96 हजार रुपये कीमती अवैध शराब जब्त की* 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनागिर तिराहे के आगे सर्विस रोड, झांसी-ग्वालियर हाईवे से बिना नंबर की सिल्वर रंग की ऑल्टो 800 कार को जब्त किया गया है। कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

 *घटना का विवरण* 
दिनांक 12 अगस्त 2026 को थाना गोराघाट पुलिस को अवैध परिवहन की मुखबिर प्राप्त हुई,  सूचना मिल तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल सोनागिर तिराहे के आगे दविश देकर सर्विस रोड पर पहुंची। मौके पर एक बिना नंबर, सिल्वर रंग की ऑल्टो कार खड़ी मिली, आसपास वाहन स्वामी की तलाश की गई, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर शराब एवं बीयर की पेटियां रखी मिलीं।
       आल्टो कार से कुल 18 पेटियां, कुल मात्रा 185 लीटर अवैध शराब करीबन ₹96,194 रुपए कीमती जैत की। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग की ऑल्टो 800 कार, अनुमानित कीमत ₹2 लाख, को भी पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश एवं प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी, सउनि मानसिंह, आरक्षक जितेंद्र बाजवा, आरक्षक लोकेश साहू, आरक्षक सुनील कुशवाहा एवं सैनिक राममिलन की सराहनीय भूमिका रही।
प्रेस नोट
दतिया पुलिस

 *आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई* 

        पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार दिनांक 11.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना तथा उनके उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।जनसुनवाई में भूमि संबंधी, साइबर, घरेलू विवाद एवं मारपीट सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।

इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला सहित जिले के एसडीओपी एवं विभिन्न थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। दतिया पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
।।प्रेस नोट।।
जिला दतिया

 *थाना सरसई के गैरइरादतन हत्या के प्रयास के 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार* 
          
  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेवाल के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिह चावला व एसडीओपी महोदय भांडेर श्री पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस द्वारा अप.क्र. 11/26 धारा 110, 296(b), 351(3), 3(5) BNS इजाफा 25,27 आर्म्स एक्ट के आरोपियो सौरभ यादव व रवि यादव नि0गण धमना को गिरफ्तार किया । 

 *घटना विवरण -* 
          दिनांक 29/06/26 को फरियादी जगदीश यादव नि0 धमना ने हमराह अपने भतीजे युवराज यादव केउपस्थित थाना आकर अनावेदक विक्रम उर्फ विक्की यादव, रवि यादव ,राघव यादव, सौरभ यादव, रामगुलाम यादव एवं अन्य व्यकित द्धारा मकान निर्माण कार्य को लेकर गंदी-2 गालिया देकर बंदूक व रायफलो से फायरिंग करने एवं जान से माने की धमकी देने के संबंध मे रिर्पोट की थी । जिस पर से उक्त आरोपियो के विरूध्द थाना सरसई मे अप.क्र. 11/26 धारा 110,296(b),351(3) ,3(5) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । 
पुलिस की कार्यवाही
          अपराध गंभीर होने से थाना सरसई पुलिस द्वारा आज दिनांक 10/08/26 को धमना पहुज नदी पुल के पास ग्राम धमना से आरोपी सौरभ यादव पुत्र मलखान सिह यादव उम्र 26 साल व रवि यादव पुत्र सुखनंदन यादव उम्र 39 साल नि0गण धमना को गिरफ्तार किया गया । आरोपीगणो को JR पर न्यायालय पेश किया गया । 
 
 *सराहनीय भूमिका* 
         उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया व  प्रआर. 83 सुरेन्द्र शर्मा, प्रआर. 76 रामप्रकाश यादव, आर0 45 गौरव ग्वाला व आर 782 विवेक दुबे की अहम भूमिका रही हैं।
प्रेस नोट
जिला दतिया

 *थाना भांडेर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी महिला 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर श्री पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में भांडेर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 12 घंटे के अंदर वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 09 अगस्त 2026 को फरियादी इंद्रपाल परिहार, कोटवार निवासी ग्राम खिरिया साहब, द्वारा थाना भांडेर में सूचना दी गई कि ग्राम खिरिया साहब निवासी रूपा दोहरे ने अपने पति जसवंत दोहरे, उम्र 35 वर्ष के साथ डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भांडेर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 अगस्त 2026 को अपराध पंजीयन के मात्र 12 घंटे के अंदर आरोपी रूपाबाई पत्नी जसवंत दोहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खिरिया साहब को चिरगांव रोड, सरसई तिराहा, भांडेर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपिया की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपिया को जे.आर. पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

*उक्त कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका* थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, एएसआई राम जुहार कुशवाह, प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बलराम, आरक्षक गांधी पाल, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक राजीव दुबे, आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक मिथुन यादव एवं आरक्षक सौरभ बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया

 *कॉम्बिंग गश्त के दौरान दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* 

 *09 स्थाई वारंटी गिरफ्तार एवं 59 गिरफ्तारी वारंट कराए तामील* 

 *02 जिला बदर आरोपियों सहित 129 गुंडों एवं 60 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग* 

दतिया पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं फरार आरोपियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ शहर एवं देहात क्षेत्रों में सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार 09 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा 59 गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराई गई। इसके साथ ही 02 जिला बदर व्यक्तियों की चेकिंग, 129 गुंडा तत्वों एवं 60 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। साथ ही होटल, ढाबों, एटीएम एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन चेकिंग की गई। गुंडा, बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर तत्वों को आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

दतिया पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
।। प्रेस नोट।।
जिला दतिया

 *दुष्कर्म की प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार* 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिहं चावला व श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव के अप.क्र.109/26 धारा-332(b), 64(1), 115(2), 351(2), bns में फरार आरोपी राजेश केवट पुत्र मेहरवान केवट उम्र 24 साल नि. परासरी थाना उनाव जि. दतिया को थाना उनाव पुलिस ने दिनाँक 08/08/26 को किया गिरफ्तार। जिसको माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनाँक 22.06.26 को फरियादिया ने रिपोर्ट कि थी कि राजेश केवट निवासी परासरी द्वारा मेरे साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध (गलत काम किया) बनाने एवं गला दवाने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना उनाव में अप.क्र. 109/26 धारा-332(b),64(1),115(2), 351(2), BNS का पंजीवध्द किया गया था।

 *उपरोक्त कार्यवाही में -* 
निरीक्षक यतेंद्र सिहं भदौरिया थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. 187 रामनिवास गुर्जर, आर. 876 दीपांशु, आर. 843 मोहित शर्मा, आर. 912 अनूप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही
🚨 इंदरगढ़ में सड़क हादसा

सेवढ़ा रोड पर पैदल जा रही छात्रा को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

इंदरगढ़ के सेवढ़ा रोड पर पैदल कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने पीछे कुचला । हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रेफर किया गया।

हादसे के बाद ट्रक को थाने पहुंचाया गया पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
दतिया। ब्रेकिंग।

*दतिया में अवैध शराब की खेप के साथ कार सवार तीन युवक गिरफ्तार।* ऑल्टो कार से देशी और विदेशी शराब की खेप के साथ तीन युवक गिरफ्तार। *पवन यादव, अवधेश तिवारी और संतोष गुप्ता गिरफ्तार।* 29वीं वटालियन के पास से पकड़े गए कार सवार आरोपी। *आरोपियों से एक लाख रुपए कीमत की 220 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद।* कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बनाया 34(2) का प्रकरण। *कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही।।।।।।*
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया

 *फरियादी पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिहं चावला व एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव के अप क्र 140/2026 धारा-109(1), 115(2), 296 (बी), 3 (5) बीएनएस में फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ लालू गुर्जर पुत्र मेहताब सिहं गुर्जर उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेरसा थाना उनाव जि. दतिया को उनाव पुलिस ने दिनाँक 08.08.26 को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी को किया जप्त। प्रकरण में शामिल 03 आरोपी फरार जिनकी तलाश जारी है।

 *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनाँक 29.07.26 फरियादी लवकुश गुर्जर पुत्र रामलखन गुर्जर उम्र 36 साल नि.ग्राम सेरसा ने रिपोर्ट की थी कि दिनांक 29.07.26 के दोपहर करीब 13.30 बजे मेरे भाई कोकसिंह गुर्जर व भांजे आयुष गुर्जर को गांव के कृष्णा उर्फ डेनी गुर्जर, सुरेंद्र उर्फ बबलू गुर्जर, नरेंद्र उर्फ लालू गुर्जर एवं अरुण गुर्जर ने गालिया दी एवं जान से मारने की नियत से कुल्हाडी और लाठियो से हमला किया जिस पर से थाना उनाव में अपराध क्र. 140/2026 धारा -109(1), 115(2),296 (बी), 3 (5) वीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में -
उनि. यतेंद्र भदौरिया थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. 187 रामनिवास गुर्जर, आर. 876 दीपांशु साहू, आर. 843 मोहित शर्मा, आर. 912 अनूप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।
अतिवृष्टि के चलते भांडेर-मोंठ मार्ग स्थित रपटा का अधिकारियों ने किया 

भांडेर के निकट भांडेर-मोंठ मार्ग पर स्थित रपटा का एसडीएम भांडेर श्री विजेंद्र यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सूरज सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं पाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा मौके पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपटा पार करने से रोका जा सके।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतत निगरानी रखने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव एवं नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें।
जिला स्तरीय पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न 
प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास में सहायक होता है- 
कलेक्टर वानखड़े
 दतिया।  छात्र जीवन में प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जो छात्र ज्ञानार्जन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हैं उनका तेजी से बौद्धिक विकास होता है। यह बात कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन क्विज़ प्रतियोगिता की समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण के दौरान कही। 
उन्होंने कहा कि पर्यटन पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने और उनमें पर्यटन के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष और अपर जिला कलेक्टर श्री भूपेंद्र सिंह कुशवाह जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विधा मिश्रा पर्यटन विभाग के श्री ओपी पाठक तथा तहसीलदार श्री संजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे। 
प्रतियोगिता के प्रारंभ में आयोजन समिति के सदस्य मनोज द्विवेदी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता में जिले की 47 टीमों ने सहभागिता की। प्रत्येक टीम में तीन छात्र-छात्र थे।  प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के माध्यम से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों  ने मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उमावि भांडेर की टीम ने प्रथम, रास जेबी पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट उमावि सेवढ़ा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
क्विज का संचालन क्विज मास्टर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने किया तथा मूल्यांकन कर्ता/स्कोरर और सहयोगी के रूप में श्री पंकज खरे श्री उदित बुधौलिया श्री राजकुमार दांगी श्री शैलेश खरे श्री नवीन सेन और आकांक्षा कटारिया आदि उपस्थित रहे।
अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विधा मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
*स्थाई वारंटी को थाना चिरूला पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन उपरान्त श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एंव श्रीमान एसडीओपी दतिया महोदय श्रीमति आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना चिरूला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से माननीय न्यायालय दतिया के प्र.क्र. 02 2022 धारा 392,394,397,364 ए,393,365 ताहि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट 25(1-वी) ए आर्म्स एक्ट में स्थाई वारण्टी उमेश पाल पुत्र रामहजूर पाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम डगरई थाना चिरुला जिला दतिया को दिनाक 07.08.26 को होमगार्ड कार्यालय के पास किराए के मकान से समक्ष पंचान विधिवत गिरफ्तार किया गया है बाद गिरप्तारसुदा आरोपी को सम्बंधित न्यायालय दतिया मे पेश किया गया जहां से आरोपी का जेल वारन्ट बना वाद जेल वारन्ट सहित आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उ.नि. हिमांशु भार्गव, प्र0आर0 549 इन्दल सिंह सेंगर, आर. 699 जितेन्द्र साहू, आर. 54 दीपेश गुप्ता, आर. 179 गजेन्द्र राजावत व महिला आर. 1001 रागिनी कौरव की वारंट तामील कराने में अहम भूमिका रही।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार रथ को कलेक्टर ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया 
 बीमा कराने की अंतिम तिथि अब 17 अगस्त तक
दतिया 06 अगस्त 2026 / जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कृषि विभाग एवं भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी ऑफ इंडिया) द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों, तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों में किसान जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ, बीमा प्रक्रिया तथा फसल बीमा कराने की जानकारी दी जा रही है। ऑडियो संदेश, पम्पलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से भी किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रचार रथ को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। 
कलेक्टर श्री वानखड़े ने किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक आपदाओं एवं मौसम की अनिश्चितताओं से होने वाले नुकसान को देखते हुए अपनी अधिसूचित फसलों का समय पर बीमा अवश्य कराएं। खरीफ-2026 के लिए अधिसूचित फसलों के लिए बीमित राशि एवं किसान अंश इस प्रकार निर्धारित किया गया है धान (सिंचित) के लिए बीमित राशि 51,300 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा किसान अंश 1,026 रुपये, धान (असिंचित) के लिए 29,800 रुपये एवं 596 रुपये, बाजरा के लिए 22,500 रुपये एवं 450 रुपये, मूंगफली के लिए 36,400 रुपये एवं 728 रुपये, तिल के लिए 27,000 रुपये एवं 540 रुपये, ज्वार के लिए 19,400 रुपये एवं 388 रुपये, उड़द के लिए 24,300 रुपये एवं 486 रुपये तथा मूंग के लिए 25,300 रुपये प्रति हेक्टेयर बीमित राशि एवं 506 रुपये प्रति हेक्टेयर किसान अंश निर्धारित किया गया है।

योजना के अंतर्गत किसानों को केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा करनी होगी, जबकि शेष प्रीमियम का वहन शासन द्वारा किया जाएगा। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी गई है। उन्होंने किसानों से बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाकर निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की है।
डपसंचालक कृषि ने बताया कि ऋणी किसानों का प्रीमियम संबंधित बैंक के माध्यम से जमा कराया जाएगा, जबकि अऋणी किसान सीएससी, बैंक शाखा अथवा क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से स्वयं अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा बीमा प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक 14/2026
--------0000-------
Video 24