प्रेस नोट
थाना-धीरपुरा, जिला-दतिया
*अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर थाना धीरपुरा पुलिस की कार्यवाही*
*अवैध हथियार एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण जप्त किये जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मंजीत सिंह चावला एवं श्रीमती आकांक्षा जैन एसडीओपी दतिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना धीरपुरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 28/09/2026 को थाना धीरपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लेंतरा हार में बने घर एवं घर के पास बनी झोपड़ी पर अवैध रूप से हथियार निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दविश दी। आरोपी मनोज यादव पुत्र दयाल यादव निवासी लेंतरा का पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल हुआ। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनोज यादव की तलाश करते हुए उसके घर एवं झोपड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण बरामद किये गये।
*बरामद सामग्री* - 01 दुनाली बंदूक 12 बोर, 02 देशी अधिया 315 बोर, 01 अधिया एवं 02 कट्टे अधबने 315 बोर, 23 राउण्ड 315 बोर 36 राउण्ड 12 बोर कुल 59 राउण्ड, 02 ग्राइंडर मशीन, 01 ड्रिल मशीन, 01 लोहे की एंगिल, 02 लोहे की रॉड, 01 लोहे का पाइप, 01 कैचर, 01 बैल्डिंग मशीन, भट्टी जलाने का पंखा, 01 चश्मा, 02 प्लास, 06 रेतनी, 01 फनर, 10 ब्लेड, 02 हथौडे, 01 पेचकश, 01 टैफ-रिंच, 05 लोहे के नाल के टुकडे 02 छैनी, 02 पिन, 01 निहाई, 02 प्लेट, बेल्डिग रॉड,01 गैस स्लेण्डर मय सिंगल चूल्हे के.01 फाइबर डिस्क का पैकेट, 01 पैकेट फ्लैप डिक्स 8 नग, 01 ग्राइंडर रॉड का डिब्बा, 05 रेत माल के पैकेट, इस्तमाली ग्राइंडर की ब्लेड, फ्लैप रेतमार इस्तमाली, 05 ट्रिगर, 14 स्प्रिंग छोटी बडी, 15 बिड, 10-12 कि.ग्रा कोयला, 01 बाल्टी ।
प्रकरण में आरोपी मनोज यादव पुत्र दयाल यादव, निवासी लेंतरा, थाना धीरपुरा, जिला दतिया के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत धारा 25 (1) (a), 25(1) (b) एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को आज दिनांक 29.09.26 को गिरफ्तार किया जाकर अवैध हथियार निर्माण से जुड़े अन्य संभावित तथ्यों एवं प्रकरण में बरामद हथियार एवं सामग्री के स्रोत तथा इनके संभावित उपयोग के संबंध में भी पूछताछ एवं विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी धीरपुरा उनि अमर सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक 688 चंद्रप्रकाश सिंह, प्रआर.417भूपेन्द्र सिंह, प्र. आर. 199 संजय चौबे, आर. 867 धर्मेन्द्र रावत, आर.818 रविन्द्र सिंह, आर. आर.414 दशरथ बघेल, आर.567 राहुल यादव, आर. 719 बलवीर सिंह, आर.689 रमेश अर्गल, आर.09 सतीश शर्मा, आर. चालक 53 अकिंत सेगर की सराहनीय भूमिका रही।