
*नगर के दातरे मार्केट में सिलाई की दुकान से 14 वर्षीय लड़का लापता, पुलिस ने 20 घंटे बाद दर्ज किया मामला*
*इंदरगढ़,थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। दातरे मार्केट में सिलाई-कढ़ाई का काम करने वाले गरीब परिवार का 14 वर्षीय लड़का रविवार दोपहर 1 बजे से लापता है, लेकिन पुलिस ने 20 घंटे बाद सोमवार दोपहर 1 बजे मामला दर्ज किया।
पीड़ित पिता रविंद्र नामदेव अंदर बस्ती ने बताया कि उनका बेटा शिवम नामदेव उम्र 14 वर्ष, रविवार दोपहर 1 बजे दुकान से बिना बताए कहीं चला गया। देर शाम थाने में सूचना दी गई, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया। जब मामला थाना प्रभारी गौरव शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया।
परिजनों का आरोप है कि अभी तक न तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं और न ही उनसे ठीक से संपर्क किया गया है। सवाल उठ रहा है कि अगर लड़ाई-झगड़े का आवेदन होता तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करती, लेकिन एक नाबालिग के लापता होने पर लापरवाही बरती गई।
पिता ने आमजन से अपील की है कि यदि इस बच्चे के बारे में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों से संपर्क करें। बच्चे से भी निवेदन है कि वह जहां कहीं भी हो, अपने घर वापस आ जाए, माता-पिता अत्यंत दुखी हैं।
*संपर्क के 7024776053 लिए अपील - अधिक से अधिक शेयर करें।*