Public App Logo
Profile Picture

Kurukshetra Khabarnama

@kurukshetrakhabarnama
18Followers
0Following
CM सैनी ने बताया ‘विकसित हरियाणा’ का प्लान! टैक्स बढ़ाए बिना राजस्व बढ़ाने पर फोकस, SGST में 29% उछाल
Video 1
आरटीए विभाग और यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली यातायात जागरुकता रैली 
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर शहीद उधम सिंह चौंक से निकाली जागरूकता रैली ।
हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर बच्चों ने दिया यातायात नियमों का सन्देश 
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र पुलिस की यातायात पुलिस तथा आरटीए विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पैदल मार्च निकालकर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  इस जागरूकता अभियान में मेजर नितिन बाली गीता निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर एवं तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। पैदल मार्च शहीद उधम सिंह चौक से शुरू होकर लघु सचिवालय तथा स्टेडियम मार्ग से होते हुए वापस शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में स्कूली बच्चों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से आमजन का ध्यान यातायात नियमों की ओर आकर्षित किया।
थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक राम करण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों की पालना करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही कई बार गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करें। निरीक्षक ने कहा कि बच्चों के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश समाज तक पहुंचाने का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक नागरिक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सुरक्षित सड़क, सुरक्षित सफर और सुरक्षित समाज के लिए यातायात नियमों की पालना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौका पर थाना यातायात   प्रभारी निरीक्षक सुखदेव, निरीक्षक पवन कुमार, आरटीए विभाग से निरीक्षक विजय कुमार सहित स्कूल स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।
पेहवा के गुरप्रीत हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार 
पश्चिम बंगाल व कुरुक्षेत्र पुलिस ने मुख्य आरोपियों किया था गिरफ्तार 
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने गुरप्रीत हत्या मामले में शामिल दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने गुरप्रीत हत्या मामले में मुख्य आरोपियों को छिपाने, सहयोग करने और भागने में सहयोग करने के आरोपी मनीष कुमार वासी कैंथला जिला कुरुक्षेत्र व शुभम वासी धनीरामपुरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 15 सितम्बर 26 पुलिस को दिए अपने बयान में गगनदीप सिंह वासी स्याल कोटी फार्म कुरुक्षेत्र रोड पेहवा ने बताया था कि दिनांक 14 सितम्बर 2026 को करीब 8-30 बजे अपनी इनोवा गाडी में से अपने दोस्त अभिषेक पेहवा के साथ पेहवा बाजार से घर का जरूरी सामान लेने के लिये चले थे। पेहवा चौक पेहवा पर उसके ताऊ का लडका गुरप्रीत सिंह भी उनके साथ गाडी में बैठ गया। जब वह गाडी लेकर पेहवा चौक से बाजार की तरफ चलने लगा तो उसी समय एक गाडी एचआर-41बीबी-8792 गाडी के आगे आई और उनकी गाडी के कट मारने लगे आगे जाने के लिए रास्ता नही दे रहा था। वह उनकी गाडी को रोकने की कोशिश करने लगा जो गाडी चला रहे कर्ण पंडित ने शीशा खोलकर उसे गाली देने लगा। उसके बाद वह गाडी लेकर बाजार की तरफ चल दिये। जब वो गाडी लेकर कवालटी होटल के पास पहुंचे तो कर्ण पंडित ने अपनी गाडी मोडकर साईड में खड़ी कर दी। उसके बाद उसने भी अपनी गाडी कर्ण पंडित की गाडी के पास लगा दी और कर्ण पंडित से गली देने का कारण पूछने के लिए गाडी से नीचे उतरने लगा। उसी समय कर्ण पंडित ने तलवार से जान से मारने की नीयत से उसपर हमला कर किया। कर्ण पंडित ने तलवार से उसके व गुरप्रीत के सिर पर बार-2 वार किए और उसके साथी ने भी डण्डो से उनपर हमला किया। उसने फोन पर अपने घरवालों को सारी बात बताई उसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके परिवार वालों ने उसे व गुरप्रीत को ईलाज के एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल करवा दिया। जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई। दिनांक 19 सितम्बर 26 को घायल गुरप्रीत की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। दिनांक 21 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम के साथ मिलकर नेपाल और भूटान पुलिस की सहायता से मामले के मुख्य आरोपी जशनदीप वासीयान पेहवा तथा व आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफतार कर लिया था। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। 
दिनांक 28 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में पीएसआई विशाल, उप निरीक्षक बलिन्द्र सिंह की टीम ने गुरप्रीत हत्या मामले में शामिल एक और आरोपी श्याम सुन्दर वासी पेहवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
नशीला पदार्थ रखने के पांच आरोपी गिरफ्तार, 9.62 ग्राम हेरोइन बरामद । 
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी देवीलाल वासी गउचरान्द पेहवा, विकास वासी भठमाजरा, कमल वासी गउचरान्द पेहवा, हर्षदीप वासी गउचरान गांधी नगर कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व एक अन्य आरोपी को गिरफतार करके उनके कब्ज़ा से 9.62 ग्राम हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है। 
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 28 सितम्बर 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, बलदेव कुमार, मुख्य सिपाही नसीब सिंह व गाड़ी चालक सिपाही प्रदीप कुमार बस अड्डा भेरियां पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि देवीलाल वासी गउचरान्द पेहवा ऑटो (थ्री व्हीलर) चलाता है तथा हैरोईन बेचने काम करता है। जो आज भी देवीलाल अपने 4/5 साथियों के साथ अपने ऑटो में नरवाना जिला जींद से हैरोईन लेकर आया है। देवी लाल अपने साथियों को साथ लेकर डेरा फतेह सिंह के पास अपना थ्री व्हीलर नंबर एचआर-65-बी-8045 रोककर हेरोइन बेचने के लिये खडा है। अगर अभी डेरा फतेह सिंह के पास रेड की जाए तो देवी लाल अपने श्री व्हीलर में अपने साथियो सहित काबू आ सकता है और उनसे काफी मात्रा में हेरोइन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम डेरा फतेह सिंह के पास पहुंचा जहां पर चौक से थोडा आगे थ्री व्हीलर नंबर एचआर-65-बी-8045 खडा मिला। पुलिस टीम ने थ्री व्हीलर में बैठे नौजवान व्यक्तियों को नीचे उतारकर नाम पता पूछा। जिहोने अपना नाम देवीलाल वासी गउचरान्द पेहवा, विकास वासी भठमाजरा, कमल वासी गउचरान्द पेहवा, हर्षदीप वासी गउचरान गांधी नगर कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र व एक अन्य ने जिला कुरुक्षेत्र वासी बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों व थ्रीव्हीलर की तलाशी लेने पर थ्री व्हीलर से 9.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
पेट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने के आरोपी गुरजीत सिंह वासी मोहाली पंजाब हाल वासी नई दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुरेश कुमार वासी शंकर कालोनी पीपली ने बताया की उसका जीटी रोड उमरी चौक पर पेट्रोल पंप है। 29 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की मोटरसाइकिल पर हेलमेट लिए व्यक्ति आया। उस व्यक्ति ने मौके पर मौजूद कर्मचारी कर्मबीर से पैट्रोल ना डलवाकर पिस्तौल के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। कर्मचारी कर्मबीर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाये। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।
 28 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में पीएसआई राहुल, नरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, प्रवेश कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने पैट्रोल पंप कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने के आरोपी गुरजीत सिंह वासी मोहाली पंजाब हाल वासी नई दिल्ली को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ा रही पुलिस, छात्राओं को दी जा रही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग
सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल निवारसी में छात्राओं को किया जागरूक
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्वारा स्कूली/कॉलेज छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों को जानकारी देने तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितम्बर 26 को सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल निवारसी में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को बताया कि आत्मविश्वास और सतर्कता से कई प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस टीम ने छात्राओं को प्रैक्टिकल तरीके से पकड़ से छूटने, हमलावर से बचाव करने और तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत अपने परिजनों, अध्यापकों या पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की कांस्टेबल हरजीत ने कहा कि आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें ताकि जरुरत पड़ने पर  आपको पुलिस मदद मिल सके। छात्राओं को बताया गया की महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों बारे भी जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने भी कुरुक्षेत्र पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं।
बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार ।
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र पुलिस ने छीनाझपटी की वारदात को सुलझाते हुए बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के आरोपी कर्मचन्द वासी भौरी (भारापुर) जिला हरिद्वार उतराखण्ड व सतवीर सिंह वासी बिलाई जिला बिजनौर यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपने शिकायत में न्यू शांति नगर वासी महिला ने बताया कि  21 सितम्बरको शाम को वह घूमने के लिए घर से निकली थी। करीब शाम 5 बजे वह घुमकर वापस घर के अंदर जाने लगी तो 2 लडके एक स्कूटी पर आए। एक लड़के ने पूछा कि आंटी यहां किसी का नया मकान बन रहा है जिसपर उसने कहा की पता नहीं। उसी समय वह लड़का उसके कानों से दोनो बाली छीनकर स्कूटी पर बैठकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।
27 सितम्बर  को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में पीएसआई राहुल, नरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, प्रवेश कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के आरोपी कर्मचन्द वासी भौरी (भारापुर) जिला हरिद्वार उतराखण्ड व सतवीर सिंह वासी बिलाई जिला बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के तीन आरोपी गिरफतार
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र पुलिस ने चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के तीन आरोपियों को गिरफ्त्यर किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के आरोपी दिवांशु उर्फ़ कटरीना व राहुल वासीयान बीड पीपली व आहित वासी भगवान नगर कॉलोनी पीपली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में राकेश महतो वासी कृष्ण पुरा पीपली ने बताया कि दिनांक 18 सितम्बर 26 को समय लगभग 5-30 बजे सुबह सुन्दरपुर के पुल के पास तीन बन्दों ने मुझे मेरी रेहडी से जाते समय मुझे रोका फिर मुझे बीडी पिलाने को बोला। उसने  जवाब दिया की उसके पास बिडी नहीं है। उन्होंने चाकू निकालकर दिखाया और उससे लगभग 3 हजार रूपये लूट लिए। उन्होंने फोन लेने की भी कोशिश की तो उसने विरोध किया जिसपर उन्होंने चाकू से उसपर हमला किया और उसकी हाथ की उँगलियों पर चोट लगी। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।
29 सितम्बर को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक भजन सिंह, अरविन्द, मुख्य सिपाही पवन व सिपाही सतबीर की की टीम ने चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के आरोपी दिवांशु उर्फ़ कटरीना व राहुल वासीयान बीड पीपली व आहित वासी भगवान नगर कॉलोनी पीपली को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही के दौरान आरोपी दिवांशु उर्फ़ कटरीना भागने की कोशिश में पुल से नीचे गिर गया जिसे एलएनजेपी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। दिवांशु उर्फ़ कटरीना का ईलाज करवाने के बाद तीनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
*जन चेतना मंच का त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, प्रदीप कुमार आर्य फिर बने अध्यक्ष
-डॉ. मोहित पाल गुप्ता महासचिव और संत कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए
कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर (सोनिका वधवा)। जन चेतना मंच कुरुक्षेत्र का त्रिवार्षिक चुनाव मंगलवार को मंच के कार्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मंच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन वर्षों के दौरान मंच द्वारा किए गए सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर महासचिव संत कुमार ने मंच की पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों और आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार आर्य को पुनः अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही विजयंत कुमार बिंदल को उपाध्यक्ष, डॉ. मोहित पाल गुप्ता को महासचिव, संत कुमार को कोषाध्यक्ष तथा विनय कुमार आर्य को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में मनीषा रानी, सत्या रानी, धर्मवीर सिंह राठौड़, दीपक खन्ना और मुकेश मित्तल सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
संत कुमार ने बताया कि जन चेतना मंच लंबे समय से सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मंच की ओर से शहीदों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद स्कूली बच्चों को किताबें, वर्दी एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
उन्होंने बताया कि मंच से जुड़ी मीना जी जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान कर रही हैं। जनहित के विभिन्न कार्यों में मंच समय-समय पर प्रशासन का भी सहयोग करता है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंच की सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार देने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Video 10
करनाल में संपत सिंह का BJP-कांग्रेस पर हमला, बोले—किसान, जवान और खिलाड़ी परेशान
SYL, यमुना जल और फसल बीमा पर सरकार को घेरा, संपत सिंह ने कहा—आने वाला समय INLD का
<nis:link nis:type=tag nis:id=inld nis:value=INLD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sampatsingh nis:value=SampatSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=karnal nis:value=Karnal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanapolitics nis:value=HaryanaPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=farmers nis:value=Farmers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sylvesterstallone nis:value=sylvesterstallone nis:enabled=true nis:link/>
*युवाओं के लिए साहस, विचार और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं भगत सिंह : धर्मवीर सिंह
-जिन्दल हाउस में शहीद-ए-आजम को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
कुरुक्षेत्र, 28 सितंबर (सोनिका वधवा)। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्म दिवस पर सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय जिन्दल हाउस में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया।
सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, विचार और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनके विचारों और आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
*एमएसपी पर धान-बाजरे की खरीद शुरू करे सरकार : बजरंग गर्ग
-कहा- मंडियों में परेशान हो रहे किसान, कम भाव में फसल बेचने को मजबूर
कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने धान और बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। व्यापारियों एवं किसान प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बावजूद किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही, जिससे किसान और आढ़तियों में नाराजगी है।
गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीआर धान 2561 रुपये और बाजरा 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की थी। उनका आरोप है कि खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसान कई दिनों से मंडियों में परेशान हैं और मजबूरी में धान एमएसपी से करीब 500 रुपये तथा बाजरा करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बेच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुसार धान और बाजरे की खरीद एमएसपी पर तुरंत सुनिश्चित करनी चाहिए। गर्ग ने बाजरे के लिए भावांतर भरपाई योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को इसके बजाय बाजरे की सीधे 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद करनी चाहिए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
ठगी करने के मामले में गिरफ्तार प्रोपर्टी डीलर की सम्पत्ति को अटैच करे पुलिस : कृष्ण लाल पंवार
-पंचायत एवं विकास विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 11 में से 9 मामलों का किया निपटारा
-अमीन जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 9.27 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी
-चोरी हुए 15 लाख के जेवर सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस की करी प्रशंसा
-पंचायती भूमि पर वर्ष 2004 से पहले के कब्जाधारी करें ऑनलाइन आवेदन
-शाहाबाद शहर के सभी पार्कों की 15 दिनों में सफाई करवाने के दिए निर्देश
सोनिका वधवा 
कुरुक्षेत्र।  हरियाणा के पंचायत एवं विकास विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद कीमत अदा न करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रोपर्टी डीलर की संपत्ती को अटैच किया जाए। शिकायतकर्ता गांव रतगल निवासी जसविंद्र सिंह ने प्रोपर्टी डीलर पर बहला फुसलाकर संपत्ती की रजिस्ट्री करवाने के बाद पैसे न देने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा के पंचायत एवं विकास विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बैठक में एजेंडे के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए 9 शिकायतों का निपटारा किया और शेष दो मामलों में कमेटी का गठन करके जांच के निर्देश भी दिए। बैठक में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फूला रानी की दुकान का फिजीकल वेरीफिकेशन करके 15 दिनों में रिपोर्ट जारी करें, ताकि दुकान मालिक अपने दुकान पर आगामी कार्रवाई को अमल में ला सके। अन्य मामले में गांव रामगढ़ रोड निवासी रामेश्वर की शिकायत पर सीईओ जिला परिषद को निर्देश दिए कि 15 दिनों में गौचरांद भूमि की निशानदेही करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव किरमच की ग्राम पंचायत की शिकायत की सुनवाई करके हल किया।
बॉक्स
चोरी हुए 15 लाख के जेवर सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस को करी प्रशंसा
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पुलिस अधीक्षक व पुलिस को 15 लाख रुपए के जेवर सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने पर बधाई दी और प्रशंसा भी की। शिकायतकर्ता रायफार्म काछवा निवासी बलजिंद्र सिंह ने शिकायत में बस में सफर के दौरान 19 तोले सोने के जेवरात चोरी का कुछ युवकों पर आरोप लगाया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेवर बरामद कर लिए गए।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांधी नगर वार्ड नंबर 1 निवासी परमजीत कौर की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई से संतुष्टि व्यक्त की और पुलिस के काम की प्रशंसा भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और दूसरे प्रदेशों में बैठे अपराधियों की तलाश कर रही है।
बॉक्स
पंचायती भूमि पर वर्ष 2004 से पहले के कब्जाधारी करें ऑनलाइन आवेदन
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव घमूर खेडी निवासी वेद कुमार की शिकायत की सुनवाई के दौरान कहा कि पंचायती भूमि पर वर्ष 2004 से पहले रिहायश बनाकर रहने वाले नागरिकों का सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से आवेदन करवाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फैसला लिया है कि जो नागरिक वर्ष 2004 से पहले पंचायती भूमि पर रह रहा है, वो वर्ष 2004 के क्लेक्टर रेट का डेढ़ गुणा कीमत पर 500 वर्ग गज तक भूमि की रजिस्ट्री करवा सकता है। ऐसे पात्र नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना में तालाब, फिरनी और कृषि योग्य भूमि के कब्जाधारी शामिल नहीं होंगे।
बॉक्स
शाहाबाद शहर के सभी पार्कों की 15 दिन में सफाई करवाने के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शाहाबाद निवासी ताजबीर सिंह की शिकायत पर नगर पालिका सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज के निर्माण कार्य को एक महीने में शुरू करवाया जाए। इसके साथ ही पालिका के अधीन आने वाले सभी पार्कों में अभियान चलाकर 15 दिनों में सफाई करवाई जाए। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव झिरबडी निवासी माला राम की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि खेत के रास्ते को पक्का करने के लिए 9 लाख 43 हजार रुपए का बजट विभाग को प्राप्त हो चुका है। धान की फसल की कटाई के बाद रास्ता का निर्माण कर दिया जाएगा।
बॉक्स
अमीन जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 9.27 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव अमीन निवासी बीर सिंह की शिकायत पर कहा कि अमीन जाने वाली सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 27 लाख रुपए की मंजूरी विभाग को मिल चुकी है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में टेंडर हो जाएगा और 15 दिसंबर तक काम शुरू हो जाएगा। तब तक संबंधित विभाग गड्ढों को पैचवर्क करके भरे। अन्य मामले में गांव निवारसी निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर एसडीएम को दोनो पक्षों की सुनवाई करके रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
बॉक्स
बैठक में ये गणमान्य रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक थानेसर अशोक अरोड़ा, विधायक शाहाबाद रामकरण, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया, एसडीएम डा. राहुल कनवारिया, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम शंभू राठी, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी, नगराधीश आशीष कुमार सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
पंजाब में BJP की ‘नशा मुक्त यात्रा’ जारी! 30 सितंबर को अमित शाह की बड़ी रैली, SIR विवाद पर केवल सिंह ढिल्लों ने विपक्ष को घेरा
दुखभंजन मंदिर में शिव भक्तों ने श्रद्धापूर्वक की पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ में दी पूर्णाहुति
कुरूक्षेत्र खबरनामा
कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए हवन में पूर्णाहुति दी तथा भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का रुद्राक्ष माला एवं पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
मंदिर के पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक आराधना करने और शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
इस अवसर पर मंदिर के मैनेजर एच.के. पाल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, दर्शन पाहवा, सुभाष सैनी, ओमप्रकाश, राजकुमार शर्मा, हर्षित मिगलानी, राजपाल कोहली, डॉ. सत्य नारायण शर्मा, श्याम बारना, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुंगर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: दुखभंजन मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
Video 17
*भगत सिंह के विचारों से गूंजा कुरुक्षेत्र, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को मिला सम्मान
-------------
*पंजाबी बिरादरी महासभा ने मनाया शहीद-ए-आजम का 119वां जन्मदिवस, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कुरुक्षेत्र, 27 सितंबर (सोनिका वधवा)।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार को कुरुक्षेत्र में देशभक्ति, सम्मान और राष्ट्रसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। पंजाबी बिरादरी महासभा (रजि.) कुरुक्षेत्र की ओर से अमीन रोड स्थित ब्रह्मानंद कॉलोनी की वात्सल्य वाटिका में भगत सिंह का 119वां जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, विचारों, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशभक्ति केवल भावना तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा
वात्सल्य वाटिका के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं डॉ. मुनीश कुकरेजा ने बांसुरी की सुमधुर धुन पर देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को किताबों से मित्रता करने, बुरी संगति से दूर रहने और जीवन में उच्च आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के हित में सदैव आगे रहने का संकल्प लिया।
बॉक्स
शहीदों की वीरांगनाओं के सम्मान से भावुक हुआ माहौल
समारोह का सबसे भावपूर्ण क्षण शहीदों की वीरांगनाओं के सम्मान का रहा। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त पंजाब रेजिमेंट के लांस नायक सेवा सिंह (सेना मेडल) की धर्मपत्नी हरभजन कौर, सिख रेजिमेंट के हवलदार बलवंत सिंह की धर्मपत्नी सुरजीत कौर तथा पंजाब रेजिमेंट के नायक अमरिक सिंह की धर्मपत्नी सुरजीत कौर को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा वर्ष 1995 में जम्मू-कश्मीर में 'ऑपरेशन रक्षक' के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पंजाब रेजिमेंट के हवलदार लखविंदर सिंह (शौर्य चक्र) की धर्मपत्नी सुखविंदर कौर, वर्ष 1988 में श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' के दौरान शहीद हुए सिख रेजिमेंट के सिपाही सुखदेव सिंह की धर्मपत्नी दलजीत कौर और वर्ष 2003 में 'ऑपरेशन रहिनो' में वीरगति पाने वाले पंजाब रेजिमेंट के सिपाही पिंदर पाल सिंह की धर्मपत्नी गुरमीत कौर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिकों को भी मंच पर मिला सम्मान
कार्यक्रम में सेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं पूर्व सैनिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंजाबी बिरादरी महासभा ने सिख रेजिमेंट के कप्तान गुरमेल सिंह, पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर रविंदर कौशिक, कप्तान नरेंद्र पाल चीमा, नायब सूबेदार दलजीत पटिआल तथा जिला सैनिक बोर्ड कुरुक्षेत्र के सूबेदार आर.आर. शर्मा को मंच पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी महासभा के प्रधान आशीष सभरवाल, वरिष्ठ उपप्रधान पंकज अरोड़ा, महासचिव फतेहचंद गांधी, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश वाधवा, रेनू खुगर, विनीत बजाज, सुनील मुंजाल, राकेश अरोड़ा, ललित चावला, कृष्ण धमीजा, राजेश अरोड़ा, राजेंद्र लोटा, राम कुमार सेठी, दीपक सेठी, सुरिंदर गाबा, निश्चल दीप ढींगरा और रविंदर सहित बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बॉक्स
वीरांगनाओं को सम्मान देकर शहीदों के बलिदान को किया नमन
पंजाबी बिरादरी महासभा ने समारोह के माध्यम से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ उन परिवारों के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्रियजनों का सर्वोच्च बलिदान दिया। छह वीरांगनाओं को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान पूरा सभागार देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
*नलवी में 12 फीट नीचे मिला पुराना ढांचा, ग्रामीणों ने गोगामेड़ी से जोड़ा
-------------
छोटी ईंटों और चूने से बनी दीवारें मिलीं; वर्षों पुरानी लोकमान्यता के बाद ग्रामीणों ने शुरू कराया गोगामेड़ी का निर्माण
कुरुक्षेत्र, 27 सितंबर (सोनिका वधवा)। शाहाबाद क्षेत्र के गांव नलवी में वर्षों से बुजुर्गों के बीच चली आ रही एक लोकमान्यता ने उस समय ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी, जब एक खेत में करीब 12 फीट की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे छोटी ईंटों और चूने की चिनाई से बना पुराना ढांचा सामने आया। यह ढांचा एयरफोर्स से सेवानिवृत्त कॉरपोरल तारा सिंह के खेत में पीपल के पेड़ के पास मिला है।
खुदाई के दौरान करीब एक फीट चौड़ी और तीन फीट लंबी एक अन्य संरचना भी सामने आई है। ग्रामीण इसे गोगाजी की पुरानी गोगामेड़ी से जोड़ रहे हैं। हालांकि ढांचे की वास्तविक उम्र, निर्माण काल और मूल उपयोग को लेकर अभी किसी पुरातात्विक संस्था की जांच नहीं हुई है। ग्रामीण इसे करीब 150 से 200 वर्ष पुराना मान रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ढांचा मिलने के बाद ग्रामीणों ने यहां नई गोगामेड़ी का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्रामीण राजस्थान के बागड़ क्षेत्र स्थित गोगाजी धाम से निशान के रूप में दो ईंटें भी लेकर आए हैं। खेत तक जाने वाले रास्ते को भी पक्का किया जा रहा है।
7 फीट पर दिखी दीवार, 12 फीट तक हुई खुदाई
तारा सिंह के मुताबिक वीरवार को गांव के कई लोगों ने पीपल के पेड़ के पास खुदाई शुरू की। करीब सात फीट की गहराई पर छोटी ईंटों से बनी चारदीवारी दिखाई दी। ईंटों की चिनाई में सीमेंट के बजाय चूने का इस्तेमाल नजर आया। इसके बाद खुदाई करीब 12 फीट तक की गई।
इस दौरान लगभग सात फीट चौड़े और 12 फीट लंबे कमरे जैसी संरचना के बीच करीब एक फीट चौड़ी और तीन फीट लंबी आकृति मिली। चारों ओर की दीवारों में कोष्ठक या खांचे भी बने हुए हैं। ग्रामीण इसकी निर्माण शैली और छोटी ईंटों को देखकर इसे पुराना ढांचा बता रहे हैं।
बॉक्स
बुजुर्गों से सुनते आए थे—पुल के पास दबी है गोगामेड़ी
गांव निवासी मनजीत ने बताया कि गांव के बुजुर्ग वर्षों से कहते आए हैं कि पुल के आसपास किसी खेत में पुरानी गोगामेड़ी जमीन के नीचे दबी हुई है। हालांकि किसी को इसकी सही जगह की जानकारी नहीं थी।
इलाका बाढ़ प्रभावित होने के कारण भी यहां पहले गहरी खुदाई नहीं की गई। अब तारा सिंह के खेत में पीपल के पास पुराना निर्माण निकलने के बाद ग्रामीणों में वर्षों पुरानी इस मान्यता को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं।
बॉक्स
30 साल से खेत में खेती कर रहा परिवार
74 वर्षीय तारा सिंह ने बताया कि उनका परिवार करीब 30 वर्षों से इस जमीन पर खेती कर रहा है। उनका परिवार विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आया था और बाद में नलवी में करीब 10 एकड़ जमीन खरीदकर खेती शुरू की।
तारा सिंह वर्ष 1996 में एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हुए और इसके बाद खेती करने लगे। उनके मुताबिक गांव के लोग पहले भी खेत में गोगामेड़ी होने की बात कहते थे, लेकिन उन्हें इस पर विश्वास नहीं था। हालांकि पीपल के पेड़ के आसपास का कुछ हिस्सा उन्होंने खाली छोड़ रखा था और वहां फसल नहीं बोते थे। कई लोग यहां आकर पीपल के पास दीया भी जलाते थे।
तारा सिंह ने बताया कि खेत सड़क के स्तर से करीब पांच से छह फीट नीचे है। टांगरी नदी में ज्यादा पानी आने पर यहां करीब छह फीट तक पानी भर जाता है। इसके बावजूद इतने वर्षों में जमीन के नीचे दबा ढांचा सामने नहीं आया था।
बॉक्स
परिवार ने परेशानियों के बाद बनाया था पीपल तक रास्ता
तारा सिंह के अनुसार करीब दो वर्ष पहले परिवार में स्वास्थ्य संबंधी और दूसरी परेशानियां बढ़ी थीं। उस समय कुछ ग्रामीणों ने उन्हें पीपल के पेड़ तक आने-जाने के लिए रास्ता छोड़ने की सलाह दी और इसे गोगामेड़ी की मान्यता से जोड़ा।
इसके बाद परिवार ने पीपल वाले हिस्से तक कच्चा रास्ता बना दिया। तारा सिंह का कहना है कि इसके बाद परिवार की परिस्थितियों में सुधार हुआ। परिवार इसे अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार गोगाजी की कृपा मानता है। बाद में उन्होंने इस रास्ते को पक्का कराने का निर्णय लिया।
बॉक्स
करीब 20 दिन पहले मांगी थी खुदाई की अनुमति
गोगामेड़ी के सेवादार सतपाल कश्यप के अनुसार करीब 20 दिन पहले उन्होंने अपने साथी सतनाम को तारा सिंह के पास भेजकर पीपल के पास खुदाई की अनुमति मांगी थी। पहली बार इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। पिछले सप्ताह दोबारा अनुमति मांगी गई, जिसके बाद तारा सिंह तैयार हो गए।
सतपाल का दावा है कि उन्हें सपने में पीपल के आसपास पुरानी गोगामेड़ी होने का आभास हुआ था। खुदाई से पहले चार ईंटें रखी गईं और उसी स्थान पर बाद में पुरानी संरचना मिली। ग्रामीण इसे अपनी धार्मिक मान्यता के अनुसार गोगाजी से जोड़ रहे हैं। इन दावों की स्वतंत्र या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।
बॉक्स
बागड़ से लाए ईंटों का जोड़ा, जुटने लगे श्रद्धालु
पुराना ढांचा मिलने के बाद ग्रामीण राजस्थान के बागड़ क्षेत्र से गोगाजी धाम की दो ईंटें निशान के रूप में लेकर आए। अब यहां गोगामेड़ी का निर्माण कराया जा रहा है। पास में धूना भी स्थापित किया गया है।
सेवादार सतपाल कश्यप के अनुसार सुबह-शाम ग्रामीण यहां सेवा और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि दिन में आसपास तथा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं।
बॉक्स
पुराने इतिहास से भी जोड़ रहे ग्रामीण
ग्रामीण नलवी के इतिहास को लेकर अलग-अलग मान्यताएं बताते हैं। सेवादार सतपाल कश्यप के मुताबिक कुछ ग्रामीण गांव का संबंध पुराने नलवागढ़ अथवा नालागढ़ क्षेत्र से जोड़ते हैं। राजा नल और पुराने तालाब से संबंधित लोककथाएं भी गांव में प्रचलित हैं।
इन्हीं कथाओं के आधार पर कुछ लोग मिले ढांचे को राजा नल के समय से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ इसे ब्रिटिश काल का निर्माण मान रहे हैं। इन दोनों दावों के समर्थन में फिलहाल कोई आधिकारिक पुरातात्विक प्रमाण सामने नहीं आया है।
बॉक्स
पुरातात्विक जांच से खुल सकता है रहस्य
जमीन से मिले ढांचे की वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व का पता विशेषज्ञ पुरातात्विक जांच से ही लगाया जा सकता है। ईंटों के आकार, चूने की चिनाई, निर्माण शैली, मिट्टी की विभिन्न परतों और आसपास मिलने वाले अन्य अवशेषों के अध्ययन से इसके निर्माण काल और मूल उपयोग के बारे में अधिक ठोस जानकारी मिल सकती है।
फिलहाल ग्रामीणों की ओर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से औपचारिक सर्वे कराने की मांग नहीं की गई है। ऐसे में वर्षों से गांव में चली आ रही लोकमान्यता और जमीन के नीचे मिले इस पुराने निर्माण के बीच वास्तविक संबंध क्या है, यह विशेषज्ञ जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने मनाया ‘ब्लैक संडे’
--------------
काले कपड़े पहनकर किया काम, 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान
कुरुक्षेत्र, 27 सितंबर (सोनिका वधवा)। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने रविवार को ‘ब्लैक संडे’ के रूप में विरोध दर्ज कराया। बैंक कर्मियों ने काले कपड़े पहनकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि यह विरोध पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सम्मानजनक कार्य-व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के अधिकारों से जुड़ी मांगों को लेकर किया गया। विरोध के दौरान काले वस्त्रों को एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के रूप में अपनाया गया।
बैंक कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। ‘ब्लैक संडे’ के माध्यम से कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सरकार और संबंधित पक्षों तक अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया।
वहीं, आंदोलन के अगले चरण के तहत 28 सितंबर 2026 से तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी।
*सीनियर सिटीजन्स फोरम की एजीएम में संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित
--------------
85 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों के वोटिंग अधिकार रहेंगे सुरक्षित, अब केवल प्रधान पद के लिए होगा सीधा चुनाव
कुरुक्षेत्र, 27 सितंबर (कुरुक्षेत्र खबरनामा)। सीनियर सिटीजन्स फोरम कुरुक्षेत्र की वार्षिक आम सभा (एजीएम) एवं मासिक बैठक में संगठन के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन से संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं और आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।
फोरम के प्रधान पी.सी. गुप्ता ने बताया कि जनरल बॉडी की बैठक में संविधान में आवश्यक बदलावों से संबंधित प्रस्ताव को सदस्यों की सहमति से पारित किया गया है। अब इसे आगामी प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रार के पास भेजा जाएगा। संशोधन के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों को वार्षिक शुल्क की अनिवार्यता में राहत देते हुए उनके मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में भी बदलाव का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अनुसार भविष्य में केवल प्रधान पद के लिए सीधा चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचित प्रधान अपनी 11 सदस्यीय गवर्निंग बॉडी का चयन करेंगे। बैठक में फोरम की वार्षिक सदस्यता फीस 2500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बॉक्स
वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित
पी.सी. गुप्ता ने बताया कि एक अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में फोरम की ओर से वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. पी.के. अग्रवाल, डॉ. ए.सी. नागपाल, इंजीनियर एस.के. शर्मा, नाथीराम गुप्ता और रामकुमार बंसल शामिल रहे। वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक रहे 90 वर्षीय कुलदीप जी को विशेष रूप से शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
फोरम की परंपरा के अनुसार सितंबर माह में जन्म लेने वाले वरिष्ठ सदस्यों का जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाया गया। सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
बॉक्स
एक साल में जुड़े 56 नए सदस्य
संगठन के विस्तार की जानकारी देते हुए प्रधान पी.सी. गुप्ता ने बताया कि पिछले एक वर्ष में फोरम से 56 नए सदस्य जुड़े हैं। आगामी चुनाव तक सदस्य संख्या को 200 के पार पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों को संगठन से जोड़ने और फोरम की गतिविधियों का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बॉक्स
वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार किया मेडिटेशन हॉल
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए फोरम परिसर में मेडिटेशन हॉल तैयार किया गया है। फिजियोथेरेपी सेंटर में भी फोरम के सदस्यों के साथ जिले के अन्य वरिष्ठ नागरिकों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पी.सी. गुप्ता ने कहा कि फोरम का प्रयास वरिष्ठ नागरिकों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे एक परिवार की तरह मिल-जुलकर समय व्यतीत कर सकें। फोरम को वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर जैसा माहौल देने के साथ उनकी सामाजिक सक्रियता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में फोरम के महासचिव इंजीनियर सी.पी. गुप्ता,  कुलदीप चंद गुप्ता, बलवीर सिंह बनवाला, चंद्र प्रकाश चुघ, जय नारायण धीमान, नानक चंद गिरहोत्रा, ओम प्रकाश मदान, पूनम गोयल, प्रभा अग्रवाल, सुनीता रानी, पूर्ण चंद गुप्ता, राम कुमार बंसल, श्री रोशन लाल मित्तल,  सुभाष अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल तथा बिजेंद्र कुमार जैन,  मुख्य संरक्षक डॉ. ए.सी. नागपाल, उपप्रधान ओ.पी. गुलियानी, उपप्रधान गुरदयाल सिंह मलिक तथा महासचिव इंजीनियर सी.पी. गुप्ता सहित डॉ. डी.डी. शर्मा, नंदलाल गर्ग, योगेश शर्मा, इकबाल सिंह वड़ैच, सुनील गुप्ता, राजिंदर पराशर कथावाचक,बृजमोहन कलारा, सतपाल गुप्ता, अर्जुन गर्ग, विनोद गोयल, रमेश सिंघल, सुदर्शन गोयल, ललित कुमार जिंदल, गोरेलाल गुप्ता, सुशील अग्रवाल, धर्मवीर चौधरी, विपिन गोयल, राज कुमार सिक्का, ए.पी. जैन, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार अग्रवाल, वी.के. वत्स, रणबीर रामपाल, के.सी. वर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल, महेंद्र कोर, संध्या गुप्ता, निर्मल मित्तल, श्रीमती सिंघल, नीलम गोयल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।
Chief Minister Nayab Singh Saini addressing a Press Conference. (27.09.26)
Chief Minister Nayab Singh Saini Flagging off 'Namo Marathon'. (27.09.26)
कला कीर्ति भवन में गूंजा वंदे मातरम, नाटक युग परिवर्तन देख नम हुईं सैकड़ों आँखें
-------
युग परिवर्तन ने जगाई देशभक्ति की अलख, कलाकारों के अभिनय से भावुक हुए दर्शक
--------
युग परिवर्तन नाटक ने दर्शकों में भरा देश प्रेम, कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
----------
कुरुक्षेत्र 26 सितम्बर। हरियाणा कला परिषद और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप द्वारा स्थापना दिवस की 17वीं वर्षगांठ पर आयोजित उत्थान उत्सव 2026 के दूसरे दिन नाटक युग परिवर्तन का मंचन किया गया। इस नाटक का लेखन और निर्देशन रंगकर्मी विकास शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर गुलजारी लाल नंदा स्मारक की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, एनआईटी प्रोफेसर कर्ण शर्मा तथा पैनोरमा के प्रभारी सुरेश सोनी अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी, सचिव शिवकुमार किरमच, सदस्य नरेश सागवाल तथा सुरेखा ने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मंच का संचालन डॉ. मोहित गुप्ता ने अपनी साहित्यिक शैली में किया।

इतिहास वही रचते हैं जो शहीदों का सम्मान करते हैं। प्रो. शुचिस्मिता शर्मा
---------
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. शुचिस्मिता शर्मा  ने कहा कि आजादी हमें खैरात में नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे हमारे पुरखों के खून और अनगिनत बलिदानों की लंबी दास्तान है। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वाधीनता संग्राम की वह धुरी था जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ों को हिलाकर रख दिया था। नाटक युग परिवर्तन के माध्यम से गौरवशाली इतिहास को मंच पर उतारकर नई पीढ़ी को एक महान सीख दी गई है, जो कि आज के समय की जरुरत है। वहीं सुरेश सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह वीर महापुरुषों के सर्वोच्च बलिदान और शहादत की बदौलत है। उनके इस कर्ज को देश कभी नहीं चुका सकता। जो कौम अपने शहीदों को भूल जाती है, उसका अस्तित्व मिट जाता है। इसलिए महापुरुषों के दिखाए मार्ग और उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वंदे मातरम की ऐतिहासिक कहानी ने बांधा समां
---------
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा प्रायोजित और विकास शर्मा के निर्देशन में तैयार नाटक युग परिवर्तन की पटकथा वर्तमान और फ्लैशबैक के तालमेल पर आधारित रही। नाटक की शुरुआत वर्तमान काल से होती है, जहाँ 70 वर्षीय देशभक्त दादा अपनी पोती काव्या को वंदे मातरम गीत के पीछे छिपी शहादत की अनकही कहानी सुनाते हैं। इसके बाद रंगमंच सीधे फ्लैशबैक में तब्दील हो जाता है और दर्शक सन् 1770 के बंगाल के उस भयावह और विनाशकारी अकाल के गवाह बनते हैं, जहाँ लोग दाने-दाने को तरस रहे थे, लेकिन क्रूर अंग्रेज अधिकारी उनसे कोड़ों के दम पर जबरन लगान वसूल रहे थे। इस अत्याचार के खिलाफ जब आनंदमठ के संन्यासी योद्धा भवानंद और आम नागरिक तलवारें उठाकर अंग्रेजी सेना पर टूट पड़ते हैं, तो दर्शकों की करतल ध्वनि से पूरा हॉल गूँज उठा। नाटक का सबसे भावुक मोड़ यह था कि जब अंग्रेजी सरकार में डिप्टी मजिस्ट्रेट के ऊंचे पद पर तैनात बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय अपनी अंतरात्मा की आवाज पर इस अमर गीत वंदे मातरम को कागज़ पर उतारते हैं। नौकरी जाने और कालकोठरी की परवाह न करते हुए बंकिम बाबू और उनकी पत्नी राजलक्ष्मी के बीच के संवादों ने देशप्रेम की परिभाषा को नए सिरे से परिभाषित किया। इसके बाद, रंगमंच पर 19 साल के क्रांतिकारी खुदीराम बोस का दृश्य दिखाया गया, जो जेल की यातनाएं सहते हुए भी अंग्रेजों के आगे झुकने से इनकार कर देता है। जेलर का खुदीराम को क्रुरता से प्रताड़ित करना, दर्शकों को भावुक कर देता है। कलाकारों का अभिनय इतना सशक्त रहा कि सभागार में बैठे दर्शक अपने आंसूओं को नहीं रोक पाए। वहीं दूसरी ओर, लंदन की धरती पर जाकर अत्याचारी ब्रिटिश अफसर कर्जन वायली की छाती में गोलियाँ दागने वाले जाँबाज़ मदन लाल धींगड़ा और अदालत में उनका डटकर बचाव करने वाले वीर सावरकर के दमदार दृश्यों ने राष्ट्रभक्ति का ऐसा जोश पैदा किया कि रंगशाला वंदे मातरम के नारों से गूंज उठी।

नाटक में इनकी रही भूमिका
------
नाटक में दादा जी की भूमिका सागर शर्मा तथा पोती की भूमिका नव्या मेहता ने निभाई। वहीं बंकिम चंद्र, जेलर और जज की भूमिका में डा. राजीव कुमार, खुदीराम बोस और महेंद्र की भूमिका में हितेश जंगम, भवानंद और मदन लाल ढिंगड़ा चंचल शर्मा, राजलक्ष्मी और सीता की भूमिका अंजली धिमान, सावरकर और अंग्रेज अमरदीप जांगड़ा, वकील कपिल बत्रा, हरिराम गौरव दीपक जांगड़ा, माणिक आकाशदीप, अंग्रेज सूर्यांश चावला, लक्ष्य, सुमित, संन्यासी ध्रुवम, यश ने निभाई। प्रकाश व्यवस्था पवन भारद्वाज तथा रुप सज्जा यशु भारद्वाज की रही। नाटक में संगीत संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया। नाटक के अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।