
चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के तीन आरोपी गिरफतार
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के तीन आरोपियों को गिरफ्त्यर किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के आरोपी दिवांशु उर्फ़ कटरीना व राहुल वासीयान बीड पीपली व आहित वासी भगवान नगर कॉलोनी पीपली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में राकेश महतो वासी कृष्ण पुरा पीपली ने बताया कि दिनांक 18 सितम्बर 26 को समय लगभग 5-30 बजे सुबह सुन्दरपुर के पुल के पास तीन बन्दों ने मुझे मेरी रेहडी से जाते समय मुझे रोका फिर मुझे बीडी पिलाने को बोला। उसने जवाब दिया की उसके पास बिडी नहीं है। उन्होंने चाकू निकालकर दिखाया और उससे लगभग 3 हजार रूपये लूट लिए। उन्होंने फोन लेने की भी कोशिश की तो उसने विरोध किया जिसपर उन्होंने चाकू से उसपर हमला किया और उसकी हाथ की उँगलियों पर चोट लगी। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।
29 सितम्बर को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक भजन सिंह, अरविन्द, मुख्य सिपाही पवन व सिपाही सतबीर की की टीम ने चाकू दिखाकर रेहड़ी चालक से पैसे लूटने के आरोपी दिवांशु उर्फ़ कटरीना व राहुल वासीयान बीड पीपली व आहित वासी भगवान नगर कॉलोनी पीपली को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही के दौरान आरोपी दिवांशु उर्फ़ कटरीना भागने की कोशिश में पुल से नीचे गिर गया जिसे एलएनजेपी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। दिवांशु उर्फ़ कटरीना का ईलाज करवाने के बाद तीनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।