Public App Logo
Profile Picture

Har live 24 News

@2017nowpm
1269Followers
5Following
*गंगापुर रिंग बांध पहुंचे डीएम, कटान रोकने की तैयारियों का लिया जायजा*

*बैरिया में डीएम का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर बाढ़ बचाव तक परखी तैयारी*

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को तहसील बैरिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आदर्श नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने गंगा नदी के कटान से बचाव के लिए गंगापुर में बनाए गए रिंग बांध का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर बाढ़ के पानी से होने वाले संभावित कटान से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान रिंग बांध पर कटान रोकने के लिए बोरियों में बालू भरकर रखने का कार्य किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बचाव कार्य की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ के दौरान कटान की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जा सकें। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से संबंधित अधिकारियों में सक्रियता दिखाई दी। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ और कटान की स्थिति को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने पर जोर दिया।
*छात्रवृत्ति से 5909 छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले, 1.49 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित*

*डीएम की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, 5909 विद्यार्थी लाभान्वित*

*छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, डीएम ने किया वितरण*

बलिया। छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन सभागार में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को दिखाया गया। समारोह में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जीजीआईसी की कक्षा 12 की 28 छात्राओं को 3290 रुपये तथा कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के कक्षा 10 की 16 छात्र-छात्राओं को 2250 रुपये की छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिले में तीनों विभागों के माध्यम से कुल 5909 छात्र-छात्राओं को 1,49,74,120 रुपये की छात्रवृत्ति धनराशि वितरित की गई। इनमें सामान्य वर्ग के 222 छात्र- छात्राओं को 6,71,000 रुपये, अनुसूचित जाति के 327 छात्र-छात्राओं को 4,58,000 रुपये, अनुसूचित जनजाति के 310 छात्र- छात्राओं को 3,72,000 रुपये, पिछड़ा वर्ग के 4582 छात्र-छात्राओं को 1,19,24,107 रुपये तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 468 छात्र- छात्राओं को 15,49,013 रुपये की धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता की महत्ता पर जोर दिया। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को पढ़ाई से जुड़े खर्चों में राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के साथ वंदे मातरम का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस समारोह में सीडीओ आलोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*दिनांक 02.10.2026 समय करीब 22:00 बजे थाना बैरिया अन्तर्गत सुशील कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल जी शाह निवासी लीला छपरा वार्ड नंबर 4 थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा चौकी चाँद दियर पर आकर सूचना दी गई कि उनके भाई बबलू कुमार गुप्ता व उनके ड्राइवर रितेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी छोटका बैजू टोला सिताब दियर थाना रिवीलगंज जनपद सारण बिहार, ट्रैक्टर से आलू बेचकर एकमा से वापस आ रहे थे कि माझी पुल के पास दो व्यक्ति बाइक से आए, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर फायरिंग किया जाने लगा जिससे बबलू कुमार गुप्ता के बाएं जांघ में गोली लगी । बबलू कुमार गुप्ता को तत्काल CHC बैरिया पहुंचाया गया, वहाँ से डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान अरुण यादव पुत्र राजनाथ यादव, संदीप यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासीगण चाँद दियर थाना बैरिया जनपद बलिया के रूप में ड्राइवर रितेश यादव के द्वारा की गई है। परिजन से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमें गठित कर नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री अलोक कुमार गुप्ता की वीडियो बाइट👇🏻*
*थाना नरही, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई व्यक्ति की धनराशि को होल्ड कराते हुये 1,00000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।*
 
उल्लेखनीय है कि आवेदक द्वारा थाना नरही पर आकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से दिनाँक- 27.07.2026 को मोबाईल हैक करके यूपीआई के माध्यम से 1,00000/- रुपये स्थानान्तरण कर लिया गया था।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी अक्षय कुमार व प्र0नि0 हरिशंकर सिंह थाना नरही के कुशल नेतृत्व में थाना नरही जनपद बलिया के साईबर टीम के द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 30.09.2026 को आवेदक के खाते में धोखाधड़ी की संपूर्ण धनराशि 1,00000/- रुपये को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना नरही के पुलिस साईबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

*थाना नरही पुलिस साइबर टीम बलिया-*
1- उ0नि0 महेन्द्र रावत (साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी थाना नरही बलिया)
2- धर्मेन्द्र मौर्या (कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी थाना नरही बलिया)
3- का0 सुनील यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही, बलिया)
4- म0का0 अंकिता (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया)
5- म0का0 निधि मौर्या (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया)

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
*थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 383/26 धारा 109(1),115(2), 351(3) बीएनएस व मु0अ0स0-384/26 धारा 109(1),115(2),351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री संजय वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता।  

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 02.10.2026.2026 को उ0नि0 श्री बिरेन्द्र कुमार मय हमराह रवाना होकर थानाक्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत  मु0अ0स0 383/26 धारा 109(1),115(2),351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण *1. अभियुक्त अनुज यादव पुत्र सुरेश चन्द्र चौधरी उर्फ मंटू यादव निवासी बालेश्वर मंदिर के पीछे अहीर टोली थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष* के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार समय लगभग 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया व उ0नि0 मय हमराहीगण के मय गिरफ्तार अभियुक्त के साथ मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित दूसरे *अभियुक्त सत्यम यादव पुत्र निर्भय चौधरी निवासी बालेश्वर मंदिर के पीछे अहीर टोली थाना कोतवाली जनपद बलिया* के घर से समय लगभग 12.55 बजे गिरफ्तार किया गया ।

इसी क्रम में मु0अ0स0-384/26 धारा 109(1),115(2),351(3) बीएनएस से सम्बंधित *03 नफर अभियुक्तगण  1.अभियुक्त शमीम पुत्र हुसैन निवासी राजेन्द्र नगर थाना कोतवाली बलिया* के घर पर दबिश दी गयी तो समय लगभग 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया व *2. अभियुक्त अबरार पुत्र अकबर निवासी राजेन्द्र नगर थाना कोतवाली बलिया* के घर पर दबिश दी गयी तो नियमानुसार समय लगभग 14.05 बजे गिरफ्तार व मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित तीसरे *3. अभियुक्त आसिफ कुरैशी पुत्र कलाम कुरैशी निवासी राजेन्द्र नगर थाना कोतवाली बलिया* के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त उपरोक्त घर पर मौजूद मिला जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए बजाफ्ता बकायदा नियमानुसार समय लगभग 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0स0 383/26 धारा 109(1),115(2),351(3) बीएनएस थाना कोतवाली, बलिया

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. अनुज यादव पुत्र सुरेश चन्द्र चौधरी उर्फ मंटू यादव निवासी बालेश्वर मंदिर के पीछे अहीर टोली थाना कोतवाली जनपद बलिया 
2. सत्यम यादव पुत्र निर्भय चौधरी निवासी बालेश्वर मंदिर के पीछे अहीर टोली थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

*सम्बन्धित अभियोग-*
मु0अ0स0-384/26 धारा 109(1),115(2),351(3) बीएनएस थाना कोतवाली, बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. शमीम पुत्र हुसैन निवासी राजेन्द्र नगर थाना कोतवाली बलिया   
2. अबरार पुत्र अकबर निवासी राजेन्द्र नगर थाना कोतवाली बलिया 
3. आसिफ कुरैशी पुत्र कलाम कुरैशी निवासी राजेन्द्र नगर थाना कोतवाली बलिया

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री बिरेन्द्र कुमार  थाना कोतवाली,
2. का0 सुभाष यादव थाना कोतवाली
3.  का0 विकास यादव थाना कोतवाली
4.  म0का0 रानी मिश्रा थाना कोतवाली

*सोशल मीडिया सेल*
  *बलिया पुलिस*
*थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी करने से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर (कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 70 हजार), कुल 21,500 रुपये नगद, 01 अदद एन्ड्रायड फोन व 01 अदद अपाची मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट की किया गया बरामद।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.08.2026 को थाना स्थानीय पर वादी द्वारा तहरीर देकर शिकायत किया गया कि वादी के मकान जलालपुर के घर में रखे अलमारी मे रखे सोने, चांदी के गहने व नगदी 30,000 रुपये नही है । इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 311/2026  धारा 305(a), 331, 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचात्मक कार्यवाही प्रचलित थी । 
      इसी क्रम में दिनांक 01/02.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 समरेन्द्र कुमार मिश्रा मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व विवेचना मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से प्रकाश में आए *अभियुक्त राजा खान पुत्र राजू खान ग्राम आलम पट्टी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष* को बलिया स्टेशन के पास से समय करीब 01.02 बजे गिरफ्तार कर कब्जे से 4 अदद स्वर्ण धातु व 01 अदद सफेद धातु के जेवर व कुल 19,500 हजार रुपए व 01 अपाची मो0साइकिल बरामद की गई।

*पूछताछ विवरण-* पुछताछ में अभियुक्त राजा खान द्वारा बताया गया कि साथी विष्णु कश्यप पुत्र शिव शंकर कश्यप निवासी मोहल्ला झुन्नीलाल चौराहा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के साथ मिलकर
*दिनांक 08.08.2026 को 12 बजे रात्री को थाना कोतवाली जनपद बलिया के गांव जलालपुर में एक बन्द घर चोरी किए थें ।*
व *दिनांक 21.09.2026 को महाबीर कालोनी परिखरा थाना बांसडीहरोड बलिया में एक महिला से चैन छिने थे ।*
तथा *दिनांक 26.09.2026 को थाना फेफना क्षेत्र के भगवानपुर में घर का ताला तोड़कर कुछ जेवर व पैसे चोरी किए थे,* तथा चोरी के जेवर सोनार विशाल अग्रहरि के पास बेचते हैं।  पूंछताछ में आए अभियुक्त विष्णु कश्यप उपरोक्त घर से अभियुक्त की माँ रेखा देवी से चोरी के सामान के बारे में पूंछने पर बताया कि गहना मै अपने पास रखी हूँ । जिसके पास से 01 जोडी पायल व 01 अंगूठी स्वर्ण धातु का व 01 चैन स्वर्ण की ,01 ज्यूतिया 01 नाक की कील स्वर्ण की बरामद हुआ जिसे समय करीब 06.40 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । 
तथा सोनार विशाल अग्रहरि उर्फ सुनील पुत्र भरत अग्रहरि निवासी मोहल्ला रुई मण्डी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 47 वर्ष के पास से विष्णु व राजा के द्वारा बेचे गये सोने के गहने मे से पीली धातु का 01 टुकडा व 2000 रुपये बरामद हुआ। व 01 अदद एड्रायड मोबाइल बरामद कर समय करीब 06.54 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राजा उपरोक्त के पास से मु0अ0सं0- 191/2026 थाना बांसडीहरोड बलिया से सम्बन्धित  बेचे हुए चैन का 5,000 रुपये तथा मु0अ0सं0- 170/2026 थाना फेफना बलिया से चोरी के 5,000-/ रू0 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों व अभियुक्ता के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मुकदमा अपराध संख्या 311/2026  धारा 305(a), 331, 317(2), 317(4), 317(5).  बीएनएस थाना कोतवाली बलिया ।
2. मुकदमा अपराध संख्या 170/2026  धारा 305(a) बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया
3. मुकदमा अपराध संख्या 191/2026 धारा 304 बीएनएस बांसडीह रोड जनपद बलिया

*अभियुक्तों का विवरण -*
1. राजा खान पुत्र राजू खान ग्राम आलम पट्टी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष 
2. रेखा देवी पत्नी शिवशंकर काश्यप उर्फ शंकरराम निवासी झुन्नुलाल चौराहा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर व स्थायी निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर ।
3. विशाल अग्रहरि उर्फ सुनील पुत्र भरत अग्रहरि निवासी मोहल्ला रुई मण्डी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 47 वर्ष  

*वांछित अभियुक्त-*
1. विष्णु कश्यप पुत्र शिवशंकर काश्यप उर्फ शंकरराम निवासी झुन्नुलाल चौराहा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर व स्थायी निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर 

*बरामदगी-*
03 अदद स्वर्ण की अंगुठी ,01 अदद स्वर्ण चैन ,01 अदद आयरन ,01 अदद  सोने का टूटा मंगल सूत्र ,01 अदद स्वर्ण मांग टीका, 01 अदद स्वर्ण की नाक की कील, स्वर्ण धातु का टुकड़ा , 01 जोड़ी सफेद धातु पायल, 01 जोड़ी बिछिया ,01 अदद स्वर्ण बाली (कुल अनुमानित कीमत लगभग- 9 लाख 70 हजार), कुल 21,500 रुपये नगद , 01 अदद एन्ड्रायड फोन व 01 अदद अपाची मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट 

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 समरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना कोतवाली, बलिया
2. उ0नि श्याम प्रकाश मिश्रा, थाना कोतवाली, बलिया
3. उ0नि0 विनोद कुमार सरोज, थाना कोतवाली, बलिया
4. का0 घनश्याम यादव थाना कोतवाली, बलिया
5. का0 आलोक कुमार शुक्ला थाना कोतवाली, बलिया
6. का0 जयसिंह थाना कोतवाली, बलिया
7. म0का0 रानी मिश्रा थाना कोतवाली, बलिया
8.  म0का0 गरिमा सिंह थाना कोतवाली, बलिया 

*सोशल मीडिया सेल*
 *बलिया पुलिस ।*
*थाना उभांव पुलिस द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय  बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।
                  उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.09.2026 को आवेदिका लीलावती देवी पत्नी प्रभंस निवासिनी सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर एक किता प्रा0पत्र बाबत खुद की लड़की X को अभियुक्त शैलेश पासवान पुत्र राम निवास पासवान  निवासी-रकुनपुरा थाना-मधुबन जनपद-मऊ उम्र-19 वर्ष द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल की दाखिला प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 217/26 धारा 87,137(2),352,351(3) बीएनएस बनाम शैलेश कुमार पासवान पुत्र श्रीराम निवास पासवान निवासी रुकुनपुरा थाना मधुबन जिला मऊ आदि के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान पीड़िता X की बरादमगी, पीड़िता के बयान अंतर्गत धारा  180 बीएनएसएस व साक्ष्य संकलन से धारा धारा 352,351(3) बीएनएस घटोत्तरी व 64(2) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । 
इसी क्रम मे आज दिनांक 02.10.2026 को थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा रिंग रोड उभांव के पास मुखबिरी सूचना के आधार पर समय करीब 08.00 बजे *अभियुक्त शैलेश कुमार पासवान पुत्र श्रीराम निवास पासवान निवासी रुकुनपुरा थाना मधुबन जिला मऊ* को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 217/26 धारा 87,137(2),64(2)M BNS व 5L/6 पास्को एक्ट थाना उभांव जनपद बलिया

*गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता-*
 शैलेश कुमार पासवान पुत्र श्रीराम निवास पासवान निवासी रुकुनपुरा थाना मधुबन जिला मऊ

 *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र थाना उभांव जनपद बलिया 
2. का0 अजीत यादव थाना उभांव जनपद बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*
  *बलिया पुलिस ।*
*थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी मोटर साईकिल अपाचे के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तारी व 01 नफर बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया।* 

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय श्री आलोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
दिनांक 30.10.2026 को थाना बैरिया जनपद बलिया पर वादी मुकदमा द्वारा स्वयं की मोटर साईकिल अपाचे UP60AZ7954 दिनांक 30.10.2026 को चोरी हो जाने के सम्बन्ध में बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के क्रम में उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मय हमराह कर्मचारीगण के साथ सोनबरसा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि कुछ समय बाद 01 मोटर साईकिल दोकटी की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे जो कि पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल से भागने की कोशिश किये कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया । जिसका *नाम 1.हलचल यादव उर्फ बद्री पुत्र शिवकुमार यादव निवासी दलनछपरा थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष तथा 01 बाल अपचारी* । भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि हम दोनों ने मिलकर दिनांक 30.09.2026 को रात्रि के समय तालिबपुर गांव से यह मोटर साईकिल चुराई थी जिसको बेचने के लिए हम लोग बिहार जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । उपरोक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त व किशोर अपचारी के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 299/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गयी ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 299/26 धारा 303(2) B.N.S थाना बैरिया जनपद बलिया बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बी.एन.एस.
*गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता* 
1. हलचल यादव उर्फ बद्री पुत्र शिवकुमार यादव निवासी दलनछपरा थाना बैरिया जनपद बलिया
2. 01 नफर बाल अपचारी

*बरामदगी का विवरणः-*
1.एक अदद चोरी अपाची मोटर साईकिल वाहन सं0 UP60AZ7954

*पुलिस हिरासत/पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम -*
1.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया
2.का0 प्रमोद यादव थाना बैरिया जनपद बलिया
3.का0 आदर्श ओझा थाना बैरिया जनपद बलिया

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
*थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा जानलेवा हमला करने से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

         *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्रीमान् ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के सफल पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस टीम को मिली सफलता।

 दिनांक 01.10.2026  को  थाना दुबहड़ पुलिस द्वारा थाना अन्तर्गत हल्का ओझवलियां के बसरिकापुर चट्टी पर  शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सायं काल चेकिंग व पैदल गश्त की जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त मनीष गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी बसरिकापुर थाना दुबहड़ जनपद ने उ0नि0 रामलखन यादव के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल होकर गिर गए तथा अभियुक्त  जान से मारने की धमकी देते हुए  पुलिस बल पर पत्थर चलाकर भाग गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-

       आज दिनांक 02.10.2026  को थाना दुबहड़ पुलिस टीम के उ0नि0 श्री राजकुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 107/26 धारा 109,221,132,121(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त मनीष गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी बसरिकापुर थाना दुबहड़ जनपद बलिया को हल्दी दुबहड़ बार्डर बहद ग्राम बसरिकापुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*सम्बन्धित अभियोग-* मु0अ0स0 107/26 धारा 109,221,132,121(2),352,351(3) बीएनएस।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
अभियुक्त मनीष गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी बसरिकापुर थाना दुबहड़ जनपद बलिया बलिया।
   
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 राजकुमार थाना दुबबड़ बलिया
2. का0 रामाश्रय यादव थाना दुबबड़ बलिया
3. का0 विकास वर्मा थाना दुबबड़ बलिया
4. का0 रवि मौर्या थाना दुबबड़ बलिया
5. का0 अमन शुक्ला थाना दुबबड़ बलिया                           

*सोशल मीडिया सेल*
   *बलिया पुलिस*
*थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी व धोखाधड़ी से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एंव कब्जे से चोरी के 02 अदद मंगलसूत्र स्वर्ण धातु, 01 जोड़ी कनफूल स्वर्ण धातु व 5500/- रू0 नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता 

*घटना का विवरण-*
 उल्लेखनीय है कि वादिनी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 30.09.2026 को समय दोपहर 2 बजे घर से कस्बा नगरा अपने बहन को छोड़ने के लिए जा रही थी कि हनुमान चौक के पास साधन का इन्तेजार कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आए और हमको कपड़े मे लपेटकर पैसों का लालच दिए और बोले कि अपना गहना दे दो, तो मैं और मेरी बहन अपना अपना मंगलसूत्र तथा अपना कनफूल भी दे दी । बाद में जानकारी हुई कि वे सब हमलोगों को बेवकूफ बनाकर गहना लेकर चले गये, इस सूचना पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 192/2026 धारा 318(4),3(5) बीएनएस विरुद्ध अज्ञात पंजीकरण कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी। 

                 इसी क्रम में दिनांक 01.10.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु , तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्तगण करते हुए कस्बा नगरा हनुमान चौक पर मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्तगण 1.पवन डोम पुत्र विरेन्द्र डोम निवासी मुडार थाना मुडार जनपद बक्सर बिहार उम्र-33 वर्ष 2.लल्लन राम पुत्र लालमोहन निवासी समसुद्दीनपुर थाना रिविलगंज जिला छपरा बिहार उम्र-60 3.अजय डोम उर्फ विजय डोम पुत्र रंगी निवासी सब्बलपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर हा0पतानिवासी मुडार थाना मुडार जनपद बक्सर बिहार उम्र-31वर्ष* को उरैनी मोड़ बस स्टाप के पास से समय करीब 22.58 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। जि जिनके कब्जे से चोरी के 02 अदद मंगलसूत्र स्वर्ण धातु, 01 जोड़ी कनफूल स्वर्ण धातु व 5500/- रू0 नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),317(4) बीएनएस की बढोत्तरी की गई।
                  पकड़े गए तीनों व्यक्तियों से बरामद सामान व घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि दिनांक 30.09.2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे कस्बा नगरा में तथा अन्य घटनाओं में दिनांक 13.08.2026 को दोपहर के समय जिला अस्पताल बलिया परिसर में भी एक महिला से तथा दिनांक-11-.09.2026 को ग्राम डफलपुरा थाना भीमपुरा क्षेत्र में अजय और पवन ने एक घर में जाकर वहां महिला से इन्ही तरह घटना कारित किया गया था, जिसके आधार पर थाना कोतवाली बलिया पर मु०अ०सं० 0317/2026 धारा 318(4) बीएनएस तथा थाना भीमपुरा पर मु०अ०सं० 158/26 धारा 303(2),318(4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत होना पाया गया । घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। तत्पश्चात हिरासत में लिए गए अभियुक्तगण  उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 192/2026 धारा 318(4),3(5), बढ़ोत्तरी धारा 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-* 

1. पवन डोम पुत्र विरेन्द्र डोम निवासी मुडार थाना मुडार जनपद बक्सर बिहार उम्र-33 वर्ष
2. लल्लन राम पुत्र लालमोहन निवासी समसुद्दीनपुर थाना रिविलगंज जिला छपरा बिहार उम्र-60 
3. अजय डोम उर्फ विजय डोम पुत्र रंगी निवासी सब्बलपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर हा0पतानिवासी मुडार थाना मुडार जनपद बक्सर बिहार उम्र-31 वर्ष

*बरामदगी विवरण-*
1.  02 अदद मंगलसूत्र स्वर्ण धातु,
2.  01 जोड़ी कनफूल स्वर्ण धातु 
3.  5500/- रू0 नगद 
4.  घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद

*आपराधिक इतिहासः-*
 
*अभियुक्त लल्लन राम पुत्र लालमोहन निवासी समसुद्दीनपुर थाना रिविलगंज जिला छपरा बिहार उम्र-60 वर्ष*
1.मु0अ0सं0-690/2017 धारा 457,380,411 भादवि0 
2.मु0अ0सं0-731/2017 धारा 457,380,411 भादवि0 
3.मु0अ0सं0-0011/2018 धारा 147,148,149,307 भादवि0 थाना फूलपुर जनपद वाराणसी कमिश्नरेट 
4.मु0अ0सं0-147/2018 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर जनपद वाराणसी कमिश्नरेट  पंजीकृत है ,उक्त अभियोग मे लगातार फरार चल रहा था ।
जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद वाराणसी महोदय द्वारा दिनांक-07.01.2019 को 12000 रू0 का पुरूस्कार घोषित किया गया है । 
5. मु0अ0सं0 192/2026 धारा 318(4), 3(5) 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा,बलिया 
6. मु0अ0सं0 317/2026 धारा 318(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया 
7. मु०अ०सं० 158/26 धारा 303(2),318(4) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया 

*अभियुक्त अजय डोम उर्फ विजय डोम पुत्र रंगी निवासी सब्बलपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर हा0पता निवासी मुडार थाना मुडार जनपद बक्सर बिहार उम्र-31 वर्ष का अपराधिक इतिहास*

अभियुक्त द्वारा पूर्व मे बक्सर एवं मुगलसराय,गोरखपुर आदि रेलवे स्टेशन से चोरी एवं जहरखुरानी का अपराध किया गया है ,जिसके सम्बन्ध मे अपराधिक इतिहास - 
1.  मु0अ0सं0-488/17 धारा 380,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज 
2.  मु0अ0सं0-597/17 धारा 414,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज
3.  मु0अ0सं0-389/17 धारा 379,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज 
4. मु0अ0सं0-591/17 धारा 379,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज
5. मु0अ0सं0-593/17 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज 
6. मु0अ0सं0-1045/17 धारा 380,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज 
7. मु0अ0सं0-1064/17 धारा 380,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज 
8. मु0अ0सं0-1060/17 धारा 379,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज 
9. मु0अ0सं0-1087/17 धारा 379,411 भादवि0 थाना जीआरपी मुगलसराय अनुभाग प्रयागराज
10.   मु0अ0सं0-012/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग गोरखपुर 
11. मु0अ0सं0 192/2026 धारा 318(4), 3(5) 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा,बलिया 
12. मु0अ0सं0 317/2026 धारा 318(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया 
13. पर मु०अ०सं० 158/26 धारा 303(2),318(4) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया 

*पवन डोम पुत्र विरेन्द्र डोम निवासी मुडार थाना मुडार जनपद बक्सर बिहार उम्र-33 वर्ष अपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0 192/2026 धारा 318(4), 3(5) 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा,बलिया 
2. मु0अ0सं0 317/2026 धारा 318(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया 
3. पर मु०अ०सं० 158/26 धारा 303(2),318(4) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संदीप कुमार थाना नगरा जनपद बलिया  
2. उ0नि0 अरबिन्द कुमार थाना नगरा, बलिया   
3. का० चन्द्रशेखर चौहान थाना नगरा, बलिया   
4. का० श्रवण यादव थाना नगरा, बलिया   
5. का0 हरेन्द्र मौर्या थाना नगरा, बलिया   
6. का0 रमेश चौहान थाना नगरा, बलिया   
7. का0 प्रीतम सिंह थाना नगरा, बलिया   
8.  का0 अभिषेक मिश्र थाना नगरा, बलिया   

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*
*सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 02.10.2026 को थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया अन्तर्गत ग्राम आसचौरा व ग्राम चोकन में महिलाओं द्वारा जिउतिया व्रत मे मडुवा के आटा की बाटी/रोटी खाने से 40-45 औरतें बीमार हो गई, जिन्हें पीएचसी बांसडीह, जिला अस्पताल बलिया व प्राइवेट हॉस्पिटल सहतवार मे भर्ती कराया गया है, जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा दोनों गांवों व अस्पतालों का निरीक्षण किया है, मुख्य चिकित्साधिकारी मय टीम द्वारा सभी उपचारित महिलाओं का इलाज किया जा रहा है, मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है।*

*सोशल मीडिया सेल*
   *बलिया पुलिस*
मण्डलायुक्त ने गांधी जयन्ती के अवसर पर अपनी मौजूदगी में अपर आयुक्तों के माध्यम से कार्यालय भवन पर कराया ध्वजारोहण

गांधी जी की अहिंसा संघर्षों से भागने की नहीं, बल्कि संघर्षों में उतरने वाली अहिंसा थी: मण्डलायुक्त

        आजमगढ़ 2 अक्टूबर -- मण्डलायुक्त विवेक ने गांधी जयन्ती के अवसर पर महिला सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी मौजूदगी में कार्यालय भवन पर अपर आयुक्त-न्यायिक डाक्टर अर्चना द्विवेदी एवं अपर आयुक्त ज्योति राय के माध्यम से संयुक्त रूप से ध्वजारोहरण कराया। तत्पश्चात समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, छात्राओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरान्त मण्डलायुक्त विवेक ने अपने कार्यालय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन संघर्षों, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी की अहिंसा संघर्षों से भागने की नहीं बल्कि संघर्षों में उतरने वाली अहिंसा थी। इस प्रकार गांधी जी की अहिंसा एक सक्रिया अहिंसा थी। उन्होंने कहा महान वह है जो विरोधों से भागता नहीं है बल्कि विरोध को स्वीकार कर विरोधियों से सामंजस्य बनाते हुए अपने सिद्धान्त पर अग्रसर होता है, और गांधी जी के अन्द यह विशेषता प्रमुखता से थी। मण्डलायुक्त विवेक ने कहा कि गांधी जी की विचारधारा एक वैश्विक विचाराधारा थी। इस प्रकार आज हमें एक व्यक्ति की नहीं बल्कि एक वैश्विक विचारधारा की जयन्ती मनाने का सौभाग्य प्राप्त है। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्षों और तत्समय आत्मनिर्भर भारत बनाने के दिशा में लिए गये अत्यन्त महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा जय जवान, जय किसान के दिये गये नारे से देश ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया जो निरन्तर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सादा जीवन उच्च विचार को स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री ने चरितार्थ कर दिखाया, उनके जीवन में दिखावा नाममात्र भी नहीं था। मण्डलायुक्त ने उपस्थिति समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को देश की इन दोनों महा विभूतियों से निरन्तर सीख और प्रेरणा लेने तथा देश के विकास में सभी को अपना सकारात्मक योगदान देने का आहवान किया।

        इससे पूर्व अपर आयुक्त-प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर आयुक्त-न्यायिक डाक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर आयुक्त ज्योति राय, अपर निदेशक अभियोजन बीपी पाण्डेय, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, सेन्ट्रल बार एसोसियेशन के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव व मन्त्री जनार्दन राय आदि ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके जीवन के कतिपय पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अभय तिवारी ने किया, जबकि स्थानीय जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा रामधुन और अन्य प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामअवध सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

------------------------------------------------------------------------------------------

जि0सू0का0 आजमगढ़ द्वारा प्रसारित:ः दिनांक 02-10-2026
*खलिहान की भूमि कब्जामुक्त कराने की गुहार, डीएम के दरबार में पहुंचीं कई महिलाएं*

*जनसुनवाई में मिली राहत: आयुष्मान कार्ड बनने पर फरियादी ने डीएम को कहा धन्यवाद*

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसील रसड़ा क्षेत्र के ग्राम मीरनगंज दिगरचा निवासी झगरु चौहान एवं कई महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में खलिहान की भूमि आ0 नंबर 210 दर्ज है, जिस पर कथित रूप से प्रेमशंकर चौहान द्वारा आ0 नंबर 209 के स्थान पर आ0 नंबर 210 की भूमि पर कब्जा किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से भूमि की जांच कराकर आ0 नंबर 210 से कब्जा हटवाने का अनुरोध किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, खलिहान की यह भूमि गांव के गरीब परिवारों के शादी-विवाह के आयोजनों तथा बारात के ठहरने के काम आती है। ऐसे में भूमि को कब्जामुक्त कराया जाना ग्रामीणों के हित में आवश्यक है। वहीं ग्राम व पोस्ट मिढ्ढा निवासी श्री व्यास राम ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मै पिछले चार महीने से परेशान थे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद मेरा आयुष्मान कार्ड बन गया है। कार्ड बनने पर खुशी जताते हुए उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
------------
*बलिया पुलिस द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती । पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर दी गई सलामी ।* 

*पुलिस लाइन बलिया सहित जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों व थानों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया गया माल्यार्पण । सभी थानों एवं चौकियों में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों को किया गया नमन ।*

*श्रीमान्  पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी* के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से राष्ट्रीय तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी गई व उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया व उनके आदर्शों तथा विचारों को स्मरण करते हुए सभी पुलिस फोर्स को अवगत कराते हुये गांधीजी द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ साथ अपने आस – पास के (थाना/पुलिस लाइन) परिसर के साफ व स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने अपने संबोधन में कहा, "महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया तथा उनके दक्षिण अफ्रीका में किए गए आन्दोलनो का भी वर्णन किया गया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया ।" श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा, "इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं । पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया । साथ ही साथ अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स महोदय व अन्य के द्वारा चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर उन्हे सम्मानित किया गया । 
           इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला, , अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा,  क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन्स सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामबेलास, पीआरओ श्री सुशील कुमार शुक्ला व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

साथ ही जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया ।

*सोशल मीडिया सेल*
   *बलिया पुलिस*
*वृद्धा आश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों से जाना हाल; बोले- समस्या हो तो बताएं*

*बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड और पेंशन के लिए लगेगा विशेष कैंप*

*वृद्धा आश्रम में लगेगा बड़ा एलईडी टीवी, बुजुर्ग देख सकेंगे भक्ति और कथा कार्यक्रम*

*बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाने की डीएम ने की अपील*

बलिया। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह गुरुवार को गड़वार स्थित वृद्धाआश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि उनकी किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम की रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने परिसर के कमरों और बरामदों में साफ- सफाई का जायजा लिया तथा नियमित सफाई के साथ फर्श की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वृद्धा आश्रम में करीब 150 बुजुर्ग रह रहे हैं। डीएम ने सभी निवासियों के आयुष्मान कार्ड और पहचान पत्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को विशेष कैंप आयोजित कर पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की लापरवाही न हो। बातचीत के दौरान बुजुर्गों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। नगवा निवासी विजय यादव ने वृद्धावस्था पेंशन और आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। वहीं सुभाष गुप्ता (सहतवार), राजकिशोर (कपूरी नारायनपुर), रमाशंकर (चितबड़ागांव), रामेश्वर शर्मा (इंदरपुर), शोभा देवी (सवरा गोपालपुर) और गिरिजा देवी (गड़वार) ने भी वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्याएं बताईं। डीएम ने कहा कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले किसी भी बुजुर्ग को परेशानी न हो। उन्होंने सभी से कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या है तो सीधे अधिकारियों को बताएं, उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बुजुर्गों के मनोरंजन और मानसिक प्रसन्नता के लिए वृद्धा आश्रम में बड़ा एलईडी टीवी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्ग सुबह-शाम भक्ति कार्यक्रम, कथा और अन्य उपयोगी कार्यक्रम देख सकेंगे। इस दौरान डीएम ने वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों का मुंह मीठा कराया और उन्हें 100-100 रुपये तथा फल वितरित किए। वृद्धाआश्रम के प्रबंधक ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधक की ओर से समाज कल्याण अधिकारी को भी अंगवस्त्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर बुजुर्गों के साथ समय बिताने से उन्हें अपनापन और खुशी का अनुभव होगा। डीएम ने कहा कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Video 15
*थाना भीमपुरा जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई 02 आवेदकों की धनराशि को होल्ड कराते हुये क्रमशः ₹ 5,000/ व ₹ 1,999.67- आवेदकों के खाते में कराया गया वापस।*

उल्लेखनीय है कि 1. आवदेक राजकुमार यादव पुत्र रामबचन निवासी ग्राम नेवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया व 2. आवेदिका के द्वारा साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 व थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता राजकुमार के India post payments Bank के खातें से दिनाँक- 29.10.2025 को ₹ 7900/- व आवेदिका के India post payments Bank के खाते से दिनांक 25.07.2026 को ₹15000/- फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण करा लिया गया था । 

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप आवेदक राजकुमार यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी ग्राम नेवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया  व आवेदिका के बैंक खाते में धोखाधड़ी की क्रमशः ₹ 5,000/ व ₹ 1,999.67-  धनराशि को MRM पोर्टल के माध्यम से दोनों के बैंक खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता/आवेदकों द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना भीमपुरा बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

*थाना भीमपुरा पुलिस टीम बलिया*
1-उ0नि0 रवि वर्मा ( साइबर प्रभारी थाना भीमपुरा बलिया )
2-हे0का0 दुर्गेश विश्वकर्मा (कम्प्यूटर आपरेटर) 
3-आरक्षी राहुल यादव (साइबर हेल्प डेस्क)
4- म0आ0 रागिनी कन्नौजिया (साइबर हेल्प डेस्क)
5-आरक्षी शैलेश पुष्पाकर (साइबर हेल्प डेस्क)
6-आरक्षी उमेश चन्द्र वर्मा ( साइबर हेल्प डेस्क)

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*
*थाना सहतवार, खेजुरी व सुखपुरा पुलिस द्वारा कुल  55 अदद लावारिश/कबाड़ मोटरसाइकिल व 01 अदद चार पहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी सम्पन्न ।*

शासन द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी/दक्षिणी) के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारीगण के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सहतवार, थानाध्यक्ष सुखपुरा व थानाध्यक्ष खेजुरी के कुशल नेतृत्व में लावारिश/कबाड़ एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही थी।

         इस क्रम में आज दिनांक 01.010.2026 को थाना सहतवार द्वारा कुल 23 अदद मो0साइकिल, खेजुरी द्वारा कुल 02 अदद मो0साइकिल व सुखपुरा द्वारा कुल 20 अदद मो0साइकिल व 01 अदद चार पहिया लावारिश/कबाड़ वाहनों की नियमानुसार नीलामी थाना प्रांगण में गठित नीलामी समिति द्वारा श्रीमान् उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बांसडीह, सिकन्दरपुर व नगर बलिया की अध्यक्षता में उक्त 55 अदद लावारिश कबाड़ मोटरसाइकिल व 01 अदद चार पहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। नीलामी की सम्पूर्ण कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं शासकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं नियमानुसार सम्पन्न करायी गयी।

बलिया पुलिस द्वारा लावारिश एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलिया*
*रेडक्रॉस की बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा, सदस्यता विस्तार की बनी रणनीति*

*जरूरतमंदों की सेवा को व्यापक बनाएगा रेडक्रॉस, सदस्यता अभियान पर जोर*

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ सदस्यता अभियान को विस्तार देने पर जोर दिया गया। जिला समन्वयक एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ने पीपीटी के माध्यम से रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की पहल पर रेडक्रॉस के संरक्षक सदस्य सरदार जितेन्द्र सिंह (मंजीत सिंह एंड कंपनी) की ओर से 12 जरूरतमंद दिव्यांगों को नि:शुल्क व्हीलचेयर प्रदान की गई हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए सभी विभागों से सहयोग करने की अपील की। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर, नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोरों को भी रेडक्रॉस के सदस्यता अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिलने वाले शुल्क को भी नियमित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा को और व्यापक बनाया जा सकता है।
बैठक के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी सहित अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। वहीं, डॉ. रियाज अहमद को रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव, एसीएमओ डॉ. आनंद कुमार, डॉ. योगेंद्र दास, रेडक्रॉस की सचिव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू रानी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीओ, डीपीएम, केके पाठक, आशुतोष राय, रविशंकर तिवारी सहित सभी मेडिकल अधीक्षक, रेडक्रॉस के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
*थाना साइबर क्राइम बलिया व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही द्वारा धोखाधड़ी से निकाले गये 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये) को कराया गया वापस ।*

*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनाँक-25.07.2026 को शिकायतकर्ता श्री शुधेश सौरभ पुत्र श्री सीताराम प्रसाद ग्राम व पोस्ट- बसंतपुर, थाना- सुखपुरा, जनपद- बलिया द्वारा  एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के यूनियन बैंक के खाते से  साइबर ठगो द्वारा फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर दिनाँक-09.06.2026 को कुल-106999/- रूपये (शब्दो में- एक लाख छः हजार नौ सौ निन्यानबे  रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । उपरोक्त के सन्दर्भ में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्प लाईन नं0-1930/ NCRP Portal (National Cybercrime Reporting Portal) पर शिकायत तथा थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 66 (डी) आई.टी. एक्ट पंजीकृत कराया गया था । 

 *श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया* के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया तथा साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-01.10.2026 को शिकायतकर्ता *श्री शुधेश सौरभ पुत्र श्री सीताराम प्रसाद ग्राम व पोस्ट- बसंतपुर, थाना- सुखपुरा, जनपद- बलिया के यूनियन बैंक खाते में विवेचना के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-1,00,000.00/- रूपये को वापस कराया गया* तथा शेष धनराशि को 6999.00 जो एन.सी.आर.पी. पोर्टल पर होल्ड है । एम.आर.एम. पोर्टल के माध्यम से वापस कराया जायेगा । शिकायतकर्ता श्री शुधेश सौरभ द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

*थाना साइबर क्राइम/मनियर पुलिस टीम बलिया-*
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया ।
2- उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण साइबर सेल जनपद बलिया ।
3- मु0आ0 मो0 जफर साइबर क्राइम जनपद बलिया । 
4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र साइबर सेल जनपद बलिया । 
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव थाना साइबर क्राइम बलिया ।
6-    आरक्षी शनी कुमार साइबर सेल जनपद बलिया ।                                
7-    आरक्षी कुलदीप दुबे थाना साइबर क्राइम जनपद बलिया । 

*सोशल मीडिया सेल*
    *बलिया पुलिस*
Video 20
*रसड़ा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 687 अभ्यर्थियों को मिला जाॅब आफर*

बलिया। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आशीर्वाद धर्मशाला, श्रीनाथ जी मठ, रसड़ा, बलिया में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित  कंपनियों में जैसे -अतुल आटो मोबाइल, फ्लिपकार्ट, टाटा मोटर्स, L&T, केल्विन पाईप, विशाल बियरिंग, एम आर एफ टायर्स, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रीक आदि 30 कंपनियों ने प्रतिभाग कर जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। वृहद रोजगार मेले में लगभग 1832 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई, इस मेले में सभी कंपनियों ने कुल 687 अभ्यर्थियों को जाब ऑफर लेटर प्रदान किए हैं। रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि एवं विशिष्ट अतिथि श्री वशिष्ठ नारायण सोनी, पूर्व अध्यक्ष, आदर्श नगरपालिका परिषद, रसड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने, कौशल विकास के माध्यम से अपनी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु क्रियान्वयन में उपजिलाधिकारी महोदय रसड़ा श्री रनवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी श्री शिवांकित वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रसड़ा श्री सुरेश मौर्या, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विवेकानन्द सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी श्री विकास कुमार तथा सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
*पॉक्सो अधिनियम को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक*

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विवस्वान प्रकाश, सिविल जज (जू.डि.) एफटीसी, बलिया ने की। उन्होंने विद्यालय की प्रातःकालीन सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक अथवा सक्षम प्राधिकारी को तत्काल सूचना देने के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को Good Touch और Bad Touch के बारे में भी जागरूक किया गया। बच्चों को समझाया गया कि उन्हें अपने शरीर की निजता और व्यक्तिगत सीमाओं के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी प्रकार के असहज अथवा अनुचित स्पर्श की स्थिति में भयभीत होने के बजाय इसकी जानकारी अपने माता-पिता, अभिभावक या शिक्षक को देनी चाहिए। अधिकारियों ने बच्चों को यह भी बताया कि जागरूकता और समय पर सूचना देना उन्हें लैंगिक अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर पूनम, उपप्रधानाचार्य राजेश मिश्रा, पैरालीगल वॉलंटियर्स सुरेंद्र प्रसाद एवं बब्बन सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद के समस्त थानों के साथ की गयी अपराध समीक्षा बैठक व संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-*

*पुलिस लाइन बलिया में किया गया सैनिक सम्मेलन, पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश ।*

आज दिनांक-28.09.2026 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में अपराध समीक्षा बैठक की गई । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी थानों के प्रभारी के साथ सम्बन्धित थानों के बारें में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना और जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी । बैठक के दौरान महोदय द्वारा जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व शिकायत का गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये । 
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय द्वारा जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी कड़े निर्देश दिए।
        महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष से “यक्ष ऐप” के सम्बन्ध में वार्ता की गई। इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

*आगामी त्यौहारों/ नवरात्री-* एस.पी महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहारों एवं नवरात्री आदि को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

   क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

*सैनिक सम्मेलन-*
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्राइम मीटिंग से पहले पुलिस लाइन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के अधि0/कर्म0गण के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया । जिसमें समस्त पुलिस के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधि0/कर्म0गण को निर्देशित किया गया ।

  *इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।*

*सोशल मीडिया सेल*
  *बलिया पुलिस*
*थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 04 अदद बांस की लाठी बरामद।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष नगरा श्री संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे थाना नगरा अंतर्गत ग्राम सेमरी में सोनू यादव पुत्र रामकवल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना नगरा जनपद बलिया जिसके घर की बिजली आंधी/तूफान व बारिश के कारण खराब होने पर वह स्वयं ही अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खम्भे से बिजली बना रहा था, जिसका उसके पटीदार उपरोक्त द्वारा विरोध करने पर दोनों में विवाद हो गया, जिसको लेकर सोनू यादव से शैलेंद्र यादव एवं उसके परिवारजनों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें सोनू घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-
                  दिनांक 27.09.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 संदीप कुमार, उ0नि0 श्री शिवकुमार मय हमराद द्वारा मु0अ0सं0- 190/2026 धारा- 105,115(2), 352,  3(5) BNS से सम्बन्धित नामजद *अभियुक्तों 1. शैलेन्द्र यादव पुत्र सुमेर यादव उम्र करीब 33 वर्ष, 2. सुमेर यादव पुत्र स्व0 सुरूज यादव उम्र करीब 56 वर्ष 3. हरेराम स्व0 ललिता यादव उम्र करीब 47 वर्ष 4. राजकुमार यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम सेमरी काली स्थान थाना नगरा जनपद बलिया* को थाना स्थानीय पर पूछताछ के बाद समय करीब 22.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, तत्पश्चात अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 04 अदद बांस की लाठी को डीह बाबा मंदिर सोनाड़ी रोड के किनारे झाड़ी से बरामद कर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 190/2026 धारा 105,115(2), 352  3(5) BNS  थाना नगरा बलिया
    
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* 
1.शैलेन्द्र यादव पुत्र सुमेर यादव उम्र करीब 33 वर्ष
2. सुमेर यादव पुत्र स्व0 सुरूज यादव उम्र करीब 56 वर्ष  
3. हरेराम स्व0 ललिता यादव उम्र करीब 47 वर्ष 
4. राजकुमार यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम सेमरी काली स्थान थाना नगरा जनपद बलिया  

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संदीप कुमार थाना नगरा जनपद बलिया  
2. उ0नि0 श्री शिवकुमार यादव थाना नगरा 
3. का0 दुर्गेश यादव थाना नगरा, बलिया 

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*