
*थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा जानलेवा हमला करने से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्रीमान् ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के सफल पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस टीम को मिली सफलता।
दिनांक 01.10.2026 को थाना दुबहड़ पुलिस द्वारा थाना अन्तर्गत हल्का ओझवलियां के बसरिकापुर चट्टी पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सायं काल चेकिंग व पैदल गश्त की जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त मनीष गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी बसरिकापुर थाना दुबहड़ जनपद ने उ0नि0 रामलखन यादव के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल होकर गिर गए तथा अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस बल पर पत्थर चलाकर भाग गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-
आज दिनांक 02.10.2026 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम के उ0नि0 श्री राजकुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 107/26 धारा 109,221,132,121(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त मनीष गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी बसरिकापुर थाना दुबहड़ जनपद बलिया को हल्दी दुबहड़ बार्डर बहद ग्राम बसरिकापुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*सम्बन्धित अभियोग-* मु0अ0स0 107/26 धारा 109,221,132,121(2),352,351(3) बीएनएस।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
अभियुक्त मनीष गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी बसरिकापुर थाना दुबहड़ जनपद बलिया बलिया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 राजकुमार थाना दुबबड़ बलिया
2. का0 रामाश्रय यादव थाना दुबबड़ बलिया
3. का0 विकास वर्मा थाना दुबबड़ बलिया
4. का0 रवि मौर्या थाना दुबबड़ बलिया
5. का0 अमन शुक्ला थाना दुबबड़ बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Oct 3, 2026