*खलिहान की भूमि कब्जामुक्त कराने की गुहार, डीएम के दरबार में पहुंचीं कई महिलाएं*
*जनसुनवाई में मिली राहत: आयुष्मान कार्ड बनने पर फरियादी ने डीएम को कहा धन्यवाद*
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसील रसड़ा क्षेत्र के ग्राम मीरनगंज दिगरचा निवासी झगरु चौहान एवं कई महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में खलिहान की भूमि आ0 नंबर 210 दर्ज है, जिस पर कथित रूप से प्रेमशंकर चौहान द्वारा आ0 नंबर 209 के स्थान पर आ0 नंबर 210 की भूमि पर कब्जा किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से भूमि की जांच कराकर आ0 नंबर 210 से कब्जा हटवाने का अनुरोध किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, खलिहान की यह भूमि गांव के गरीब परिवारों के शादी-विवाह के आयोजनों तथा बारात के ठहरने के काम आती है। ऐसे में भूमि को कब्जामुक्त कराया जाना ग्रामीणों के हित में आवश्यक है। वहीं ग्राम व पोस्ट मिढ्ढा निवासी श्री व्यास राम ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मै पिछले चार महीने से परेशान थे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद मेरा आयुष्मान कार्ड बन गया है। कार्ड बनने पर खुशी जताते हुए उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
------------
Ballia, Ballia | Oct 2, 2026