
*थाना भीमपुरा जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई 02 आवेदकों की धनराशि को होल्ड कराते हुये क्रमशः ₹ 5,000/ व ₹ 1,999.67- आवेदकों के खाते में कराया गया वापस।*
उल्लेखनीय है कि 1. आवदेक राजकुमार यादव पुत्र रामबचन निवासी ग्राम नेवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया व 2. आवेदिका के द्वारा साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 व थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता राजकुमार के India post payments Bank के खातें से दिनाँक- 29.10.2025 को ₹ 7900/- व आवेदिका के India post payments Bank के खाते से दिनांक 25.07.2026 को ₹15000/- फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण करा लिया गया था ।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप आवेदक राजकुमार यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी ग्राम नेवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया व आवेदिका के बैंक खाते में धोखाधड़ी की क्रमशः ₹ 5,000/ व ₹ 1,999.67- धनराशि को MRM पोर्टल के माध्यम से दोनों के बैंक खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता/आवेदकों द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना भीमपुरा बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
*थाना भीमपुरा पुलिस टीम बलिया*
1-उ0नि0 रवि वर्मा ( साइबर प्रभारी थाना भीमपुरा बलिया )
2-हे0का0 दुर्गेश विश्वकर्मा (कम्प्यूटर आपरेटर)
3-आरक्षी राहुल यादव (साइबर हेल्प डेस्क)
4- म0आ0 रागिनी कन्नौजिया (साइबर हेल्प डेस्क)
5-आरक्षी शैलेश पुष्पाकर (साइबर हेल्प डेस्क)
6-आरक्षी उमेश चन्द्र वर्मा ( साइबर हेल्प डेस्क)
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*
Ballia, Ballia | Oct 2, 2026