
*बलिया पुलिस द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती । पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर दी गई सलामी ।*
*पुलिस लाइन बलिया सहित जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों व थानों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया गया माल्यार्पण । सभी थानों एवं चौकियों में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों को किया गया नमन ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी* के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से राष्ट्रीय तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी गई व उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया व उनके आदर्शों तथा विचारों को स्मरण करते हुए सभी पुलिस फोर्स को अवगत कराते हुये गांधीजी द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ साथ अपने आस – पास के (थाना/पुलिस लाइन) परिसर के साफ व स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने अपने संबोधन में कहा, "महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया तथा उनके दक्षिण अफ्रीका में किए गए आन्दोलनो का भी वर्णन किया गया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया ।" श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा, "इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं । पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया । साथ ही साथ अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स महोदय व अन्य के द्वारा चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर उन्हे सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला, , अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन्स सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामबेलास, पीआरओ श्री सुशील कुमार शुक्ला व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
साथ ही जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Oct 2, 2026