Public App Logo
Profile Picture

सचिन कुमार

@devsharma202123
207Followers
5Following
मन की बात कहते हुए बड़े भाई
Breaking News
मृत्युभोज, दहेज और नशे के खिलाफ खाप चलाएगी जनजागरण अभियान: ओमपाल सिंह

गौरव चौधरी के आवास पर मंगलवार को मुजफ्फरनगर-बिजनौर कांकरान ठकुरेला खाप के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ने की तथा संचालन सतेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने खाप अध्यक्ष ओमपाल सिंह और प्रवक्ता राजेंद्र सिंह का साफा व फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए खाप अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय 'लगसमा सुधारक समिति' समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य प्रमुखता से करे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मृत्युभोज के बहिष्कार के साथ-साथ समाज से दहेज प्रथा और नशे की लत को खत्म करने के लिए भी व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। यदि सुधारक समिति को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो खाप पूरी तरह उनके साथ खड़ी रहेगी।

युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी गलत दिशा में अग्रसर हो रही है। मोबाइल फोन के अत्यधिक और अनावश्यक उपयोग ने बच्चों व युवाओं को शिक्षा से दूर कर दिया है। भावी पीढ़ी के संरक्षण के लिए यह बेहद जरूरी है कि उन्हें पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जाए और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही समाज के लोगों को खाप से जोड़ने के उद्देश्य से खाप के सदस्य पूरे क्षेत्र का दौरा करेंगे।

ये रहे उपस्थित:

बैठक में मुख्य रूप से खाप संयोजक रविन्द्र कांकरान, बिजनौर जिला थांबेदार मुनेन्द्र सिंह कांकरान, चांदपुर थांबेदार निक्की कांकरान, आदित्य कांकरान, शिवम कांकरान, सुभाष कांकरान, मोहित कांकरान, तनिष्क कांकरान, लगसमा सुधारक समिति अध्यक्ष राकेश प्रधान, किंगकोंग सिंह, देवेन्द्र सिंह, हरीराज सिंह, हरपाल सिंह, गौरव चौधरी, रामपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, उपेन्द्र चौधरी, विजेंद्र सिंह और अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Gourav Singh Mintorian Paramveer Arya Neeraj Kumar कृष्ण कुमार पत्रकार
like comment and share
🇮🇳 शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह को शत-शत नमन! 🇮🇳

आज उस महान क्रांतिकारी का जन्मदिवस है, जिसने छोटी सी उम्र में देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि साहस, त्याग और देशभक्ति की ऐसी मिसाल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि देश के लिए जीना भी गौरव है और आवश्यकता पड़े तो देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देना सबसे बड़ा धर्म है।

🌺 शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
🇮🇳 भारत माता के वीर सपूत अमर रहें! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=भगतसिंह nis:value=भगतसिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagatsingh nis:value=BhagatSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भगतसिंहजयंती nis:value=भगतसिंहजयंती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहीद_ए_आज़म nis:value=शहीद_ए_आज़म nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत_माता nis:value=भारत_माता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंकलाब_जिंदाबाद nis:value=इंकलाब_जिंदाबाद nis:enabled=true nis:link/>
नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसेवा कार्यों को गति देने का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प                                                                                                                                                                             जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा में आज 27 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय हनुमान दल की एक महत्वपूर्ण जिला समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी, समस्त तहसीलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठनात्मक गतिविधियों, संगठन की मजबूती और इसे धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान संगठन के विस्तार और नए समर्पित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि "संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा।" इसी भाव के साथ सभी पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में पूरी सक्रियता से जुटें और संगठन विस्तार के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों को तेज गति प्रदान करें।

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र संरक्षक राजेश चौहान, जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, जिला संरक्षक चेतन चौधरी, जिला मंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक सारस्वत, शहर प्रचार मंत्री डॉ. ललित कुमार, तहसील अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, खैर तहसील अध्यक्ष अमित शर्मा, इगलास ब्लॉक अध्यक्ष अमोल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त, अनुशासित और सक्रिय बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
थाना गौण्डा पुलिस ने 30 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
​जनपद अलीगढ़
प्रेस नोट - थाना गौण्डा, दिनांक 27.09.2026  
​घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्तों द्वारा छल-कपट करके वादी से 30 लाख रुपये हड़प लेने एवं रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना गौण्डा पर मु0अ0सं0 244/2025 धारा 318(4)/316(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।  
​पुलिस कार्यवाही:
थाना गौण्डा पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से संबंधित 02 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र गौण्डा से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई है।  
​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
​विकास पुत्र मोहन सिंह, निवासी- सरुआ, थाना चण्डौस, जनपद अलीगढ़।  
​अमित कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह, निवासी- डासौली, थाना जहांगीरपुर, जनपद बुलन्दशहर।  
​गिरफ्तारी का स्थान:
थाना क्षेत्र गौण्डा।  
​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
​प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिसौदिया (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
​व0उ0नि0 श्री आबिद कुरैशी (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
​का0 रोहित मौरल (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
​का0 उत्तम वशिष्ठ (थाना गौण्डा, अलीगढ़)  
Aligarh Police
Video 6
अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना गौण्डा क्षेत्र में 25-25 हजार रुपये के 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार
मुख्य समाचार:
जनपद अलीगढ़ के थाना गौण्डा पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने थाना टप्पल क्षेत्र से 25-25 हजार रुपये के इनामी दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों अभियुक्त थाना मडराक पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट (मु०अ०सं० 03/26, धारा 2/3) के मामले में वांछित चल रहे थे.
गिरफ्तार अभियुक्त:
 * शिव शंकर उर्फ शिवम पुत्र दलवीर सिंह (निवासी: रस्खान नगरी, गोरिया मठ मंदिर, थाना यमुनापार, जनपद मथुरा)
 * सोहन पुत्र राजेन्द्र (निवासी: हरिनगर कालोनी, थाना कावड़ी कच्चा फाटक, पानीपत, हरियाणा)
अपराधिक इतिहास:
1. शिव शंकर उर्फ शिवम का आपराधिक इतिहास:
 * मु०अ०सं० 3/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 135/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मडराक
 * मु०अ०सं० 247/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सासनी, हाथरस
 * मु०अ०सं० 148/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना मुरसान, हाथरस
 * मु०अ०सं० 434/25, धारा 303(3) बीएनएस, थाना खैर, अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 25/25, धारा 305 बीएनएस, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 190/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रिफाइनरी, मथुरा
 * मु०अ०सं० 308/18, धारा 115 भादवि, थाना सदर बाजार, मथुरा
2. सोहन का आपराधिक इतिहास:
 * मु०अ०सं० 3/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 135/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मडराक
 * मु०अ०सं० 247/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सासनी, हाथरस
 * मु०अ०सं० 148/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना मुरसान, हाथरस
 * मु०अ०सं० 434/25, धारा 303(3) बीएनएस, थाना खैर, अलीगढ़
 * मु०अ०सं० 25/25, धारा 305 बीएनएस, थाना मडराक
गिरफ्तारी का स्थान:
 * थाना क्षेत्र टप्पल
पुलिस टीम एवं सहयोगार्थ टीम:
 * पुलिस टीम:
   * उ०नि० श्री शान्तिशरण (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
   * उ०नि० श्री टीटू कुमार (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
   * कां० पुष्पेन्द्र सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
   * कां० जितेन्द्र सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
 * सहयोगार्थ टीम (क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग):
   * उ०नि० सुनील तोमर (प्रभारी क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग)
   * हे०कां० अजीत कुमार
   * हे०कां० विवेक मलिक
   * कां० विजयकांत
   * कां० अंकुश चौधरी
   * कां० रोहित सिद्धू
   * कां० सतेंद्र तोमर
   * चालक भंवर सिंह
किसानों ने पींजरी पैंठ पर देखा वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन: भाकियू नेता सत्तो चौधरी बोले– "वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद फसलों के लिए अमृत समान"
​गोंडा (अलीगढ़):
क्षेत्र के किसानों ने अलीगढ़-गोंडा रोड स्थित पींजरी पैंठ पहुंचकर 'ऑर्गेनिक गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा तैयार किए जा रहे वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) के उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने खाद की गुणवत्ता को करीब से परखा और इसके निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
​निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खाद गोकुल क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रेम सिंह दरोगा जी के मार्गदर्शन में तैयार कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्मी कंपोस्ट का खेतों में इस्तेमाल फसलों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।
​मिट्टी की उर्वरा शक्ति और पोषक तत्वों का खजाना
चौधरी सत्तो ने रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वर्मी कंपोस्ट एक पूरी तरह प्राकृतिक और जैविक खाद है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश (NPK) के साथ-साथ जिंक, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद प्राकृतिक प्लांट हार्मोन्स (जैसे ऑक्सिन और जिबरेलिन) पौधों के विकास को गति देते हैं, जिससे जड़ें मजबूत होती हैं और पैदावार में 20% से 30% तक की वृद्धि होती है।
​इस अवसर पर चौधरी सुग्रीव सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह सिकरवार, धर्मफल सिंह, ओमवीर सिंह, अरविंद कुमार, उमाशंकर शर्मा, हरिओम सिंह, शिवकुमार, सत्यपाल रसिया, प्रदीप, गुमान सिंह, उदयवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, सचिन, सत्यप्रकाश शर्मा, पवन चौधरी, जगवीर सिंह, पं. ललित शर्मा, रामप्रकाश सिंह, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिकरवार और चंद्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
गुरु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 
अपना स्नेह और प्यार हमेशा मुझ पर बनाए रखे
हैप्पी बर्थ डे गुरुजी
कृष्ण कुमार पत्रकार पण्डित शिवा शास्त्री Dorilal Sharma Ji Ombir Sehrawat Brijesh Jemini Gaurav Gautam Chief Minister Office Uttar Pradesh परीक्षित भारद्वाज चंद्रारामनंदन आचार्य सुरेश भार्गव <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaycelebration nis:value=birthdaycelebration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthday nis:value=birthday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaywishes nis:value=birthdaywishes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaycake nis:value=birthdaycake nis:enabled=true nis:link/>
*राष्ट्रीय हनुमान दल ने गौण्डा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिसोदिया का किया भव्य स्वागत*

*गौण्डा (अलीगढ़):* राष्ट्रीय हनुमान दल हरिगढ़ के पदाधिकारियों ने गौण्डा थाने पहुंचकर नवआगंतुक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिसोदिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत एवं उनकी टीम ने थानाध्यक्ष को राधे नाम का पटका पहनाया तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष से चर्चा की तथा सहयोग का आश्वासन दिया।

इस स्वागत समारोह के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक सारस्वत, जिला संरक्षक हरिशंकर गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष अमोल शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता शिवम, यश, गौरव, अंकित, सूरज, अरुण शर्मा, तनुज व समस्त पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कृष्ण कुमार पत्रकारकृष्ण कुमार पत्रकारPramod SarswatAmol BhaiAshok SaraswatArun Pandit Gaur
थाना गोंडा में प्रभारी मोनू कुमार आर्य और उपनिरीक्षक अभिनव तोमर का विदाई समारोह संपन्न

गोंडा:

थाना परिसर गोंडा में निवर्तमान थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य तथा उपनिरीक्षक अभिनव तोमर के स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य और उपनिरीक्षक अभिनव तोमर ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों का जनता और मातहतों के प्रति व्यवहार सराहनीय रहा।

विदाई बेला में दोनों पुलिस अधिकारियों ने सहकर्मियों और क्षेत्र की जनता से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर थाने के समस्त पुलिसकर्मी, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। Aligarh Police
**BREAKING NEWS                                                                                                                                      
लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार, गौण्डा पुलिस ने भेजा जेल

पारिवारिक रंजिश में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

**अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश):**
थाना गौण्डा पुलिस ने रात्रि में एक राय होकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15/16 सितंबर 2026 की रात्रि में आरोपियों ने एकजुट होकर वादी एवं उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले व गाली-गलौज तथा धमकी देने के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना गौण्डा में मु0अ0सं0 324/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 109(1), 115(2), 352 व 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर थाना क्षेत्र गौण्डा से नामजद सभी 6 अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

**गिरफ्तार अभियुक्तगण:**

- मनोज पुत्र विजय (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- अमित पुत्र छिद्दी (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- विनीत पुत्र पुष्पेन्द्र (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- पवन पुत्र पुष्पेन्द्र (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- विवेक पुत्र छिद्दी (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- रविन्द्र पुत्र छिद्दी सिंह (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)

**गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:** कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोनू कुमार, उप-निरीक्षक सरवर अहमद, उप-निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल दानिश, कांस्टेबल विकास चौधरी, कांस्टेबल रचित कुमार एवं कांस्टेबल रोहित मोरल शामिल रहे।   Aligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh
BREAKING NEWS 
डॉक्टर सी. कुमार गोला के आवास पर गूंजी बालाजी की महिमा, श्रद्धा व भक्तिभाव से हुआ सुंदरकांड पाठ

**अलीगढ़।** जिले के गोंडा ब्लॉक अंतर्गत गांव नगला दरवर में प्राइवेट चिकित्सा एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सी. कुमार गोला के आवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ विधि-विधान से गौरी-गणेश पूजन और संकटमोचन श्री बालाजी महाराज की वंदना के साथ हुआ। सुन्दरकाण्ड ब्रजवासी सुरेश कुमार द्वारा बहुत सुन्दर तरीके से गाया गया 

पाठ के दौरान भक्ति संगीत की सरिता बही। बीच-बीच में गाये गए हनुमान जी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान घर-परिवार और आसपास का क्षेत्र "जय श्री राम" और "बजरंग बली की जय" के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ पाठ श्रवण किया तथा आरती के उपरांत हनुमान जी से क्षेत्र व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्रार्थना की। अंत में उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया कृष्ण कुमार पत्रकारChintu Kumar Gola
श्री सिद्ध हनुमान सरकार धाम राजीव नगर पलवल हरियाणा में रामकथा करते हुए आचार्य शिवा शास्त्री
BREAKING NEWS
स्लग: गोंडा पुलिस की कार्रवाई

जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, गोंडा पुलिस ने दबोचा

अलीगढ़। थाना गोंडा पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी व वादी के मित्र के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 317/26, धारा 109(1)/131/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत थाना गोंडा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले में थाना गोंडा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भविष्य पुत्र विवेक कुमार, निवासी ग्राम डिगासी, थाना लोधा, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

भविष्य पुत्र विवेक कुमार, निवासी ग्राम डिगासी, थाना लोधा, जनपद अलीगढ़।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 317/26, धारा 109(1)/131/115(2)/351(3) बीएनएस, थाना गोंडा अलीगढ़।

2. मु0अ0सं0 103/25, धारा 115(2)/324(2)/351(3)/352 बीएनएस, थाना लोधा अलीगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री सरवर अहमद, थाना गोंडा अलीगढ़

कां0 तुषार शर्मा, थाना गोंडा अलीगढ़

कां0 हिमांशु, थाना गोंडा अलीगढ़

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
Aligarh Police
BREAKING NEWS मिशन शक्ति 5 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति/एन्टीरोमियों टीमों द्वारा गोंडा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को उनसे सम्बन्धित कानून/हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। Aligarh Policeकृष्ण कुमार पत्रकार
breaking news 
गोंडा में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर दी जान​गोंडा क्षेत्र के नयाबास इकताजपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसने अचानक अपने कमरे की अंदर से किवाड़ बंद कर ली और पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर लटक गई। कुछ समय बाद जब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरा बंद पाया, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।​सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवती मृत अवस्था में मिली।​पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी, अलीगढ़ भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। Aligarh PoliceNeeraj Kumar@followers
58 वर्षीय दिव्यांग जगवीर सिंह 5 सितंबर से लापता, सुराग देने वाले को 11,000 रुपये इनाम का ऐलान

अलीगढ़।
गौण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाँटौली निवासी 58 वर्षीय जगवीर सिंह पुत्र श्री विजेन्द्र सिंह बीते 5 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों और पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। लापता जगवीर सिंह की सूचना देने वाले व्यक्ति को परिजनों की ओर से 11,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगवीर सिंह 05 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे। वह एक हाथ से दिव्यांग हैं।

शारीरिक विवरण व पहनावा:

हुलिया: गोल चेहरा, रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट 6 इंच

पहनावा: नारंगी रंग की टी-शर्ट, कत्थई रंग की पैंट और सलेटी रंग की चप्पल

संपर्क सूत्र:
यदि किसी भी व्यक्ति को इनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वह तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकता है:

थानाध्यक्ष (श्री मनोज कुमार आर्य, थाना गौण्डा, अलीगढ़): 9454402784

जांचकर्ता (श्री राजवीर सिंह, उ० नि०): 8445856995

परिजन मोबाइल नंबर: 9761986093, 7830957557, 9990373666 कृष्ण कुमार पत्रकारकृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh
BREAKING NEWS                                                                                                                                       **कोल्ड स्टोरेज से मक्खन चोरी करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ईको कार बरामद**

**अलीगढ़।** थाना गौण्डा पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज से मक्खन चोरी के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई ईको कार भी बरामद कर ली है।

**कोल्ड स्टोरेज से उड़ाए थे 181 कार्टून मक्खन**
घटना 10 फरवरी 2026 की है, जब गाजियाबाद निवासी गौरव गौड़ (जेआर एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, जगनेर, इगलास रोड) ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने कोल्ड स्टोरेज के कक्ष संख्या 5 का ताला तोड़कर लगभग 181 कार्टून मक्खन चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 46/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

**आगरा का रहने वाला है आरोपी, घोषित था इनाम**
जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी मोनू (पुत्र रघुवीर, निवासी जलेसर रोड, टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांसयमुना, आगरा) की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 14 जुलाई 2026 को ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

**निशानदेही पर ईको कार बरामद**
थाना गौण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व दबिश के दौरान वांछित आरोपी मोनू को उसके जलेसर रोड, टेढ़ी बगिया स्थित आवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईको कार (संख्या UP 80 GN 3201) को हाथरस रोड टेढ़ी बगिया ईंट मंडी से बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

**गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:**

- थानाध्यक्ष श्री मोनू कुमार आर्य
- का0 227 अतुल शर्मा    कृष्ण कुमार पत्रकारAligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh
BREAKING NEWS
राजकीय महाविद्यालय गोंडा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में महापुरुषों की जयंती मनाए जाने की श्रृंखला में आज राजकीय महाविद्यालय, गोंडा (अलीगढ़) में भारत के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर एक विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) लोकेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राधेश्याम ने संचालन करते हुए विद्यार्थियों को पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनकी महान उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. लोकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विजेंद्र प्रताप सिंह (सहायक प्रोफेसर हिंदी), डॉ. पुष्पेंद्र सिंह (सहायक प्रोफेसर राजनीति विज्ञान), डॉ. प्रगति चौधरी (सहायक प्रोफेसर गृह विज्ञान), श्री देवेंद्र कुमार (कार्यालय सहायक), श्री राजीव कुमार, श्रीमती छाया देवी, श्री बल्लू एवं श्री मोहित कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Video 21
अत्यधिक दुखद घटना 
गौंडा के डॉक्टर सुरेश सिंह के बेटे डॉक्टर अभिषेक सिंह की आज सुबह अकस्मात मृत्यु अत्यधिक दुखद है ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें
Hirdesh Chaudhary कृष्ण कुमार पत्रकार Neeraj Kumar Tarun Varshney Satyveer Singh Satto Chaudhary Abhishek Paliwal Pankaj Varshney Rajat Upadhyay BJP हिंदू सम्राट धर्मा भैया
**अलीगढ़: गौण्डा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार**

**अलीगढ़।** जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना गौण्डा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले से जुड़े एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना गौण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वारंटी राजकुमार (पुत्र महेशचन्द्र), निवासी ग्राम दहौड़ा, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना गौण्डा में मुकदमा अपराध संख्या (केस नं.) 717/2021 धारा 498ए, 323, 506 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) के तहत मामला पंजीकृत था और वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

**गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:**

* उप निरीक्षक (उ०नि०) शांतिशरण, थाना गौण्डा, अलीगढ़
* कांस्टेबल (कां०) जितेन्द्र सिंह, थाना गौण्डा, अलीगढ़ Aligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh
**पोखर ओवरफ्लो होने से संपर्क मार्ग जलमग्न, घरों में घुसा पानी; संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा**

**नगला जुझार (गोंडा):** गोंडा थाना क्षेत्र के गांव नगला जुझार में सार्वजनिक पोखर ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पोखर का गंदा पानी मुख्य रास्ते पर बहने के साथ-साथ कई घरों के भीतर तक घुस चुका है, जिससे गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है।

**छात्रों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी**
सड़क पर कई फीट पानी जमा होने के कारण लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों को पानी से निकालने के लिए परिजनों को मोटरसाइकिल या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई स्थानों पर आवागमन पूरी तरह बाधित होने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

**घरों में बीमारी का प्रकोप**
जलभराव और लंबे समय से ठहरे गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में मच्छरों व कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया है।

* घरों के आगे गंदा पानी जमा रहने से मौसमी और संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
* कई परिवारों के लोग बुखार, पेट संबंधी विकारों और त्वचा संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
* स्वास्थ्य व्यवस्था या दवाओं के छिड़काव की कमी के चलते स्थिति और बिगड़ रही है।

**सालों से नहीं हुई पोखर की सफाई**
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और ग्राम पंचायत स्तर पर पोखर की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। सिल्ट और गाद जमा होने के कारण पोखर की जल धारण क्षमता समाप्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, हर साल यही हालात बनते हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराने, पोखर की गाद साफ करने और दवाओं के छिड़काव की मांग की है। Chief Minister Office Uttar PradeshHirdesh Chaudhary