थाना गोंडा में प्रभारी मोनू कुमार आर्य और उपनिरीक्षक अभिनव तोमर का विदाई समारोह संपन्न
गोंडा:
थाना परिसर गोंडा में निवर्तमान थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य तथा उपनिरीक्षक अभिनव तोमर के स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य और उपनिरीक्षक अभिनव तोमर ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों का जनता और मातहतों के प्रति व्यवहार सराहनीय रहा।
विदाई बेला में दोनों पुलिस अधिकारियों ने सहकर्मियों और क्षेत्र की जनता से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर थाने के समस्त पुलिसकर्मी, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। Aligarh Police
Koil, Aligarh | Sep 18, 2026