
**BREAKING NEWS
लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार, गौण्डा पुलिस ने भेजा जेल
पारिवारिक रंजिश में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
**अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश):**
थाना गौण्डा पुलिस ने रात्रि में एक राय होकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15/16 सितंबर 2026 की रात्रि में आरोपियों ने एकजुट होकर वादी एवं उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले व गाली-गलौज तथा धमकी देने के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना गौण्डा में मु0अ0सं0 324/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 333, 109(1), 115(2), 352 व 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर थाना क्षेत्र गौण्डा से नामजद सभी 6 अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
**गिरफ्तार अभियुक्तगण:**
- मनोज पुत्र विजय (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- अमित पुत्र छिद्दी (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- विनीत पुत्र पुष्पेन्द्र (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- पवन पुत्र पुष्पेन्द्र (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- विवेक पुत्र छिद्दी (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
- रविन्द्र पुत्र छिद्दी सिंह (निवासी कुंवरपुर, थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
**गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:** कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोनू कुमार, उप-निरीक्षक सरवर अहमद, उप-निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल दानिश, कांस्टेबल विकास चौधरी, कांस्टेबल रचित कुमार एवं कांस्टेबल रोहित मोरल शामिल रहे। Aligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Sep 16, 2026