
थाना गौण्डा पुलिस ने 30 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद अलीगढ़
प्रेस नोट - थाना गौण्डा, दिनांक 27.09.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्तों द्वारा छल-कपट करके वादी से 30 लाख रुपये हड़प लेने एवं रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना गौण्डा पर मु0अ0सं0 244/2025 धारा 318(4)/316(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस कार्यवाही:
थाना गौण्डा पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से संबंधित 02 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र गौण्डा से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
विकास पुत्र मोहन सिंह, निवासी- सरुआ, थाना चण्डौस, जनपद अलीगढ़।
अमित कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह, निवासी- डासौली, थाना जहांगीरपुर, जनपद बुलन्दशहर।
गिरफ्तारी का स्थान:
थाना क्षेत्र गौण्डा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिसौदिया (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
व0उ0नि0 श्री आबिद कुरैशी (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
का0 रोहित मौरल (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
का0 उत्तम वशिष्ठ (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
Aligarh Police
Koil, Aligarh | Sep 27, 2026