फिरोजाबाद DM संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यों में लापरवाही पर अफसरों को लगाई कड़ी फटकार, बोले - पोर्टल अपडेट करो नहीं तो होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में DM ने नगर निगम, सेतु निगम और पर्यटन विभाग की सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जताई। पोर्टल पर प्रगति अपडेट न करने और पाइपलाइन के बाद सड़कों की मरम्मत न करने पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई।
DM संतोष शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि रक्षाबंधन और त्योहारों से पहले सभी सड़कें दुरुस्त की जाएं। CCTV और ICCC प्रोजेक्ट की तकनीकी बाधा IIT रुड़की से मिलकर दूर करें। काम में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई तय है।
#Firozabad #FirozabadNews #DMSantoshSharma #DMFirozabad #VikasKarya #NagarNigam #FirozabadBreaking #UPNews #DDMNewsLive
@highlight @followers