फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस और राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर वारिस की 7.55 लाख की चल संपत्ति कुर्क, पल्सर और स्कॉर्पियो जब्त
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और SSP आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस और राजस्व टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
संयुक्त टीम ने गैंगस्टर अभियुक्त वारिस पुत्र मोहम्मद शकील मास्टर निवासी मोहल्ला रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद की अपराध से अर्जित 7,55,999 रुपये की चल संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की।
आरोपी वारिस ने अवैध कृत्यों से अर्जित धन से अपने और अपनी पत्नी मदीना के नाम पर दो वाहन खरीदे थे। जिलाधिकारी के आदेश संख्या 5380/रीडर-डीएम/2026 दिनांक 27.08.2026 के क्रम में CO शिकोहाबाद शेखर सेंगर और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कुर्की की गई।
1. पल्सर मोटरसाइकिल UP83BL2887 - कीमत 85,000 रुपये
2. महिंद्रा स्कॉर्पियो UP83BR8458 - कीमत 6,70,999 रुपये
कुल कीमत - 7,55,999 रुपये
आरोपी पर जुआ एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, 307, मारपीट समेत 7 मुकदमे दर्ज हैं। केस नं 589/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना शिकोहाबाद।
CO शेखर सेंगर, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा सहित पूरी मक्खनपुर टीम।
#Firozabad #MakhanpurPolice #GangsterAct #PropertyAttached #FirozabadPolice #DDMNewsLive