फिरोजाबाद: 75 जिलों में सिविल डिफेंस का विस्तार, 85 नागरिक आरक्षकों को DM ने दिए ID कार्ड - कहा, ये पद नहीं, देशप्रेम की मिसाल है
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों और आरक्षियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता भी मौजूद रहे।
बैठक में DM ने 85 नागरिक आरक्षकों को अधिकृत पहचान पत्र प्रदान किए और उन्हें निष्काम सेवा, जन सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
DM ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में नागरिक सुरक्षा कोर का विस्तार कर दिया है। वर्ष 2009 के संशोधन के बाद अब आपदा प्रबंधन को भी नागरिक सुरक्षा के वैधानिक कार्यों में शामिल किया गया है। इसमें 60 वर्ष तक की आयु के सदस्यों, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
DM ने कहा - _"शांतिकाल में नागरिकों की सुरक्षा और निःस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। नागरिक सुरक्षा कोर केवल औपचारिक पद नहीं, बल्कि देश प्रेम और समर्पण की जीवित मिसाल है। आपदा हो, मेला-त्योहार हो या शांति व्यवस्था, आपकी भूमिका सदैव अग्रणी रहती है।"_
कार्यक्रम के अंत में सभी 85 आरक्षकों ने क्षेत्र में सुरक्षा, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया।
#Firozabad #DMSantoshSharma #CivilDefence #NagrikSuraksha #UPGovt #DDMNewsLive #FirozabadNews