यूपी पुलिस में 9 IPS अधिकारियों की एक साथ विदाई: DGP राजीव कृष्ण ने किया सम्मान, बोले- रिटायरमेंट अंत नहीं नई शुरुआत
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे 9 आईपीएस अधिकारियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। DGP उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सबसे प्रमुख नाम DG अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुथा अशोक जैन (1995 बैच IPS), IG अपराध अनुसंधान डॉ अखिलेश कुमार निगम, DIG UP-112 शहाब रशीद खां, अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी आलोक प्रियदर्शी, DIG PAC मुख्यालय सुनीता सिंह, DCP लखनऊ कमलेश कुमार दीक्षित, SP EOW अरविन्द मिश्र, SP प्रशिक्षण निदेशालय हरि गोविंद और सेनानायक 49वीं वाहिनी PAC राम नयन सिंह शामिल हैं।
समारोह में सभी अधिकारियों ने यूपी पुलिस को गौरवपूर्ण अनुभव बताया। DGP राजीव कृष्ण ने कहा - आप सभी ने 30-35 साल तक राष्ट्र और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। रिटायरमेंट क्षमता का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है, सेकंड इनिंग में अपने अधूरे सपनों को पूरा करें।
मुथा अशोक जैन 30 अगस्त 1966 को गुंटूर में जन्मे, 30 साल से अधिक सेवा, NCB में 2017-2022 तक रहे, वाराणसी पुलिस आयुक्त भी रहे। उन्हें 2 बार वीरता पदक, राष्ट्रपति पदक और DGP के सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह मिले।
सभी अधिकारियों को परिवार सहित उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
#UPPolice #DGPUP #IPSRetirement #MuthaAshokJain #Lucknow #UPNews #DDMNewsLive