भागलपुर, 29 अगस्त 2026 :- विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2026 के सफल आयोजन के दौरान कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, भागलपुर द्वारा मेला क्षेत्र में आवश्यक सड़क एवं आधारभूत संरचना संबंधी महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
श्रावणी मेला के पूर्व ही पथ प्रमंडल, भागलपुर अन्तर्गत मेला क्षेत्र में पड़ने वाले सुल्तानगंज-तारापुर पथ (SH-22) तथा शाहकुण्ड-असरगंज पथ की आवश्यक मरम्मति कराई गई। मरम्मति कार्य के अंतर्गत सड़कों के पॉटहोल/क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मति (Pot Patch) के साथ-साथ पुलों एवं पुलियों का रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक कार्य संपादित किए गए।
सड़कों की पूर्व तैयारी एवं आवश्यक मरम्मति से श्रावणी मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के आवागमन को सुगम बनाने में सहायता मिली। मेला जैसे विशाल आयोजन में बेहतर सड़क व्यवस्था का विशेष महत्व होता है और पथ प्रमंडल द्वारा मेला से पूर्व की गई तैयारी ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*असियाचक में कांवरियों के लिए सेवा शिविर*
कांवरियों की सुविधा एवं सेवा के उद्देश्य से कच्ची कांवरिया पथ के चौथे किलोमीटर पर असियाचक स्थित सेवा शिविर का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया गया। इस सेवा शिविर में श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
*सेवा शिविर में उपलब्ध सुविधाओं में शामिल थीं*—
1. 200 बेड की आवासन व्यवस्था, जिसमें 150 बेड पुरुषों एवं 50 बेड महिलाओं के लिए उपलब्ध थे।
2. पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था।
3. पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नानघर की सुविधा।
4. कांवरियों के लिए निःशुल्क चाय-बिस्किट वितरण।
5. थकान एवं गर्मी से राहत के लिए निःशुल्क नींबू शरबत वितरण।
6. आवश्यकतानुसार मूलभूत दवाइयों की उपलब्धता।
श्रावणी मेला, 2026 के दौरान यह सेवा शिविर कांवरियों के लिए विश्राम, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा। लंबी और कठिन कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवासन, स्नान, शौचालय, जलपान एवं प्राथमिक आवश्यकता की सुविधाएं एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराना सेवा और जनसुविधा के प्रति प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा।
विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2026 के सफल आयोजन में बेहतर पथ व्यवस्था एवं असियाचक सेवा शिविर जैसी सुविधाओं ने श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
“सुगम पथ, सुरक्षित यात्रा और सेवा का संकल्प—श्रावणी मेला, 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि।
Bhagalpur District Administration
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
CMO Bihar
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
Bihar Health Department
Bhagalpur, Bihar | Aug 29, 2026