भागलपुर, 29 अगस्त 2026 :- आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत डाटा आधारित प्रशासन को सुदृढ़ बनाने तथा विकास संबंधी परिणामों में अपेक्षित सुधार लाने के उद्देश्य से दिनांक 29 अगस्त 2026 को नीति आयोग, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में नीति तारा (NITI TARA) प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, भागलपुर, विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिले के पांचों आकांक्षी प्रखंडों—जगदीशपुर, पीरपैंती, सबौर, सुल्तानगंज एवं सन्हौला—के प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा आकांक्षी प्रखंडों के Aspirational Block Fellows ने भाग लिया।
*दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ*
कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, भागलपुर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भागलपुर ने कहा कि आकांक्षी प्रखंडों के सतत एवं समग्र विकास के लिए डाटा आधारित योजना निर्माण (Data-Based Planning) की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की प्रभावी योजना, नियमित समीक्षा एवं अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में NITI TARA Toolkit एक अत्यंत उपयोगी माध्यम साबित हो सकता है।
*38 सूचकांकों एवं प्रखंडों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी*
कार्यक्रम के दौरान जिला योजना पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से जुड़े 38 सूचकांकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिले के पांचों आकांक्षी प्रखंडों की उपलब्धियों एवं प्रगति की भी जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई।
इस दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि विभिन्न विकास सूचकांकों की नियमित समीक्षा एवं सही डाटा के विश्लेषण के माध्यम से उन क्षेत्रों की पहचान की जा सकती है, जहां और अधिक प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है।
*नीति तारा पोर्टल के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण*
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नीति तारा के नोडल अधिकारी श्री सुमन कुमार ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को नीति तारा पोर्टल के संचालन, डाटा विश्लेषण, समीक्षा प्रक्रिया तथा शासन से जुड़े विभिन्न कार्यप्रवाहों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि सही, सटीक एवं अद्यतन डाटा के उपयोग से बेहतर एवं समयबद्ध निर्णय लिए जा सकते हैं। इससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी तथा विकास कार्यों के परिणामों में अपेक्षित सुधार लाने में सहायता मिलेगी।
*डाटा आधारित योजना निर्माण से विकास को नई दिशा*
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की क्षमता में वृद्धि करना तथा उन्हें आधुनिक डाटा आधारित उपकरणों के उपयोग के लिए सक्षम बनाना था। नीति तारा प्लेटफॉर्म के माध्यम से आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति की बेहतर समीक्षा कर विकास की प्राथमिकताओं को अधिक प्रभावी ढंग से निर्धारित किया जा सकेगा।
नीति तारा पर आयोजित यह क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भागलपुर जिले के पांचों आकांक्षी प्रखंडों में डाटा आधारित योजना निर्माण, प्रभावी निगरानी एवं परिणामोन्मुखी प्रशासन को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
“सही डाटा, सटीक योजना और सतत समीक्षा—आकांक्षी प्रखंडों के तीव्र एवं समग्र विकास की नई आधारशिला।”
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
9 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 29, 2026