भागलपुर 29 अगस्त 2026, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए मेला एवं यात्रा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला, यात्रा मार्ग, आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित जानकारी सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 5 सूचना केंद्रों की स्थापना की गई।
इन सूचना केंद्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग, मेला क्षेत्र, घाटों तथा उपलब्ध विभिन्न आवश्यक सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। सूचना केंद्रों ने विशेष रूप से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सही दिशा एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ मेला क्षेत्र में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से सकुशल मिलाने के लिए भी सूचना केंद्रों के माध्यम से विशेष व्यवस्था की गई। प्रशासन एवं सूचना केंद्रों में कार्यरत कर्मियों की तत्परता और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया।
बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाने का विवरण
सूचना केंद्र परिजनों से मिलाए गए श्रद्धालु
कृष्णगढ़। 202
नमामि गंगे घाट 441
धांधी बेलारी 268
सीढ़ी घाट 154
सुल्तानगंज प्रखंड परिसर 105
कुल 1,170
प्रशासन की तत्परता, सूचना केंद्रों की प्रभावी कार्यप्रणाली एवं संबंधित कर्मियों के सतत प्रयासों के कारण अब तक कुल 1,170 बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा मेला एवं यात्रा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी गई तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सूचना केंद्रों की यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में भी अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी साबित हुई।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर सक्रिय रखा गया।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
7 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 29, 2026