• 2047 विकसित भारत के संकल्प के साथ चारों विधानसभा के लिए रवाना हुई 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा'
• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से देशसेवा के संकल्प को समर्पित है यात्रा
• जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा, विकसित भारत के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक, लिया शपथ
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज जिला स्तरीय 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का आयोजन पूरे देश के साथ ही सीहोर जिले में भी हो रहा है। सीहोर के आवासीय खेलकूद संस्थान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस यात्रा में चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में युवा जन शामिल हुए। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में अपने योगदान हेतु प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना श्रेष्ठ योगदान देना है। हमें हमने इस देश में जन्म लिया है। माँ भारती की गोद में पलने-बढ़ने का सौभाग्य हमें मिला है। यह हमारे ऊपर माँ भारती का ऋण है, इस देश की पावन-पुनीत माटी का ऋण है। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश और जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे, We Will Do It. कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी संबोधित किया गया। संबोधन के उपरांत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर चारों विधानसभा सीहोर, आष्टा, इछावर, बुधनी के लिए यात्रा रथ को रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को देखा व सुना। इस दौरान विकसित भारत के लक्ष्य, जनभागीदारी, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को नागरिकों तक पहुंचाया गया। उपस्थित नागरिकों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी, विधायक श्री सुदेश राय, विधायक श्री गोपाल इंजीनियर, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री जीवन सिंह मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस विकास राठौर सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी गण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
#सेवा_से_संकल्प_अभियान #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #स्वच्छ_समाज #विकसित_भारत
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
1 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026