एनसीडी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में संचालित गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डहेरिया की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में जिले के समस्त विकासखंडों के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) शामिल हुए। प्रतिभागियों को गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, समय पर पहचान, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं, एनसीडी एप्लीकेशन/डिजिटल मॉड्यूल के उपयोग तथा स्क्रीनिंग एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान एनसीडी से संबंधित कार्यों के संचालन, डेटा की ऑनलाइन एंट्री, स्क्रीनिंग प्रक्रिया एवं फॉलोअप के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य संस्थाओं में एनसीडी स्क्रीनिंग एवं रिपोर्टिंग को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर एवं नोडल एनसीडी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दीपक डेहरिया, श्री विनोद सांवला एवं नेहा मीना ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, स्क्रीनिंग एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा आवश्यक तकनीकी जानकारी से अवगत कराया।
सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डहेरिया ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं नियमित स्क्रीनिंग गंभीर बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रभावी रूप से करने तथा एनसीडी कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore