Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SEHORE

@projssehore
696Followers
0Following
• दलहन आत्म निर्भरता मिशन के अंतर्गत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित

• आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त

                   कृषि विभाग द्वारा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के अंतर्गत जिले में दालों की प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दाल मिल/प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने हेतु इच्छुक पात्र संस्थाओं एवं आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

      कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सी.आई.एल.एफ.), प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पी.ए.सी.एस.), कृषि अधिनियम के तहत पंजीकृत अन्य उपक्रम तथा पात्र व्यक्ति आवेदनद कर सकते हैं। आवेदन कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल https://chc.mpdage.org/ पर ऑनलाइन किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 है। आवेदन के साथ धरोहर राशि (ई.एम.डी.) जमा करना अनिवार्य होगा। सामान्य वर्ग के एफ.पी.ओ., सी.आई.एल.एफ, पी.ए.सी.एस. एवं अन्य उपक्रम/व्यक्तियों के लिए 01 लाख, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला आवेदकों के लिए ₹50 हजार की धरोहर राशि निर्धारित है।

      प्राप्त आवेदनों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी 01 सितंबर को दोपहर 12 बजे संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल में आयोजित होगी। लॉटरी का परिणाम उसी दिन शाम 5 बजे से विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकेगा। चयनित आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन 4 एवं 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा। योजना के तहत दाल मिल/प्रोसेसिंग यूनिट के लिए भवन, गोदाम एवं भंडारण संरचना के निर्माण पर पात्र हितग्राहियों को अधिकतम 30 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। सब्सिडी की अधिकतम सीमा परियोजना लागत के 33 प्रतिशत अथवा 25 लाख, जो भी कम हो उसके आधार पर निर्धारित होगी।

      पात्रता के संबंध में बताया गया है कि एफ.पी.ओ., सी.एल.एल.एफ., पी.ए.सी.एस. एवं अन्य उपक्रम का आवेदन की तिथि से कम से कम दो वर्ष पूर्व पंजीकृत होना आवश्यक है। आवेदन केवल एक जिले अथवा एक ग्राम के लिए किया जा सकेगा। एक से अधिक जिले या ग्राम के लिएआवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त
   
                       पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति हेतु MPTAAS पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर दें। इसके साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थाओं को उनकी संस्था में अध्ययनरत सभी पात्र विद्यार्थियों से आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
Video 3
• अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026

• सीहोर जिले की 1588 छात्राओं को वर्ष 2025-26 में मिला छात्रवृत्ति का लाभ

               उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है तथा आवेदन के किसी भी चरण पर किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के तहत मध्य प्रदेश में वर्ष 2024-25 में 18 हजार से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिसमें सीहोर जिले की 832 छात्राएं लाभान्वित हुईं। वहीं वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 53 हजार 300 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली, जिसमें सीहोर जिले की 1588 छात्राएं शामिल हैं।

योजना के तहत ऐसी छात्राएं पात्र हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूल से कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की हो तथा किसी प्रमाणिक उच्च शिक्षा संस्थान में डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। प्रमाणिक उच्च शिक्षा संस्थानों में सभी सरकारी संस्थान तथा चयनित निजी उच्च शिक्षा संस्थान शामिल हैं। यह छात्रवृत्ति निर्धारित पात्र राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राओं के लिए उपलब्ध है, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है।

छात्रवृत्ति के तहत डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम की पूरी अवधि के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। छात्रा के सफलतापूर्वक अध्ययन जारी रखने तक यह सहायता मिलती रहेगी। उदाहरण के लिए चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में अध्ययनरत छात्रा को चार वर्षों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। राशि प्रत्येक वर्ष दो किस्तों में छात्रा के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

आवेदन के लिए छात्रा का रंगीन फोटो, आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन प्रति, स्वयं के सक्रिय बैंक खाते की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्कैन कॉपी, जिसमें नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड एवं बैंक शाखा की जानकारी स्पष्ट हो, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची तथा कॉलेज की प्रवेश शुल्क रसीद अथवा बोनाफाइड प्रमाण-पत्र आवश्यक है। छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी एवं प्रश्नों के लिए व्हाट्सएप नंबर 91 9019960536 पर संपर्क किया जा सकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
August 15, 2026
• पूरे उत्साह  और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
 
• प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी 
 
• जिला स्तरीय समारोह में देखा व सुना गया मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण
 
• प्रभारी मंत्री ने बधाई संदेश में बताई सीहोर जिले उपलब्धियां 
 
         स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर  ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगीम एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।  इस मौके पर हर्ष फायर हुए और रंगीन गुब्‍बारे आसमान में छोड़े गये तथा मध्‍यप्रदेश गान की प्रस्‍तुति दी गई। समारोह में भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इसके साथ ही मंत्री श्रीमती गौर ने भी संबोधित कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 
 
      उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जिले की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सीहोर जिला विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कृषि, सिंचाई, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। सिंचाई एवं जलप्रदाय परियोजनाओं के विस्तार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएँ मजबूत हुई हैं। वहीं नए उद्योगों एवं स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सुशासन, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में भी सीहोर ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
 
      मंत्री श्रीमती गौर ने परेड का निरीक्षण कर सभी परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सनेा भी साथ थीं। परेड के पश्चात अनेक शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी सम्मानित किया। 
 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
 
      सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले सेंट ऐंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा गान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आईईएस स्कूल के विद्यार्थियों के दल द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार सरस्वती कत्थक कला केन्द्र के दल द्वारा भी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद शासकीय सांदीपनि मनुबेन स्कूल द्वारा देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं के बैंड दल द्वारा ब्रॉस बैंड प्रदर्शन किया गया।
 
सीनियर एवं जूनियर वर्ग में परेड दल का किया प्रतिनिधित्व
 
समारोह में प्रथम परेड कमांडर सूबेदार अजय भिरे तथा द्वितीय परेड कमांडर श्री अनिल डोडियार ने परेड का नेतृत्व किया। परेड दलों में विसबल का उप निरीक्षक श्री गणेश सिंह डामोर, जिला पुलिस बल पुरूष दल का उप निरीक्षक श्री रामचरण नरोलिया एवं महिला दल का उप निरीक्षण सुश्री सुनीति सिंह ने नेतृत्व किया। इसी प्रकार होमगार्ड के दल का श्री एएसआई श्री चंदर सिंह चंदेरिया, पीजी कॉलेज एनसीसी सीनियर का श्री अश्विन मालवीय तथा एनसीसी गर्ल्स सीनियर का सुश्री पूर्ति सोनी, महात्मा गांधी कॉलेज एनसीसी सीनियर का श्री रितिक विश्वकर्मा, उत्कृष्ट स्कूल से एनसीसी बालक दल का श्री नेतिक मेवाड़ा एवं बालिका दल का सुश्री मोनिका रघुवंशी, शारदा विद्या मंदिर स्कूल एनसीसी बालिका दल का सुश्री आरोही मेवाड़ा तथा सुभाष स्कूल के एनसीसी नेवल दल का श्री दीपक देवरिया, एमएलबी स्कूल के गाइड दल का सुश्री लक्ष्मी और शासकीय कन्या कस्तूरबा स्कूल के गाइड दल का सुश्री प्रगति कुश्वाह ने नेतृत्व किया। इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण के शौर्य दल सुश्री अनन्या राठौर ने नेतृत्व किया। पुलिस बैंड दल का नेतृत्व श्री कमला प्रसाद ने किया।
 
इन्हें किया गया पुरस्कृत 
 
परेड में शानदार प्रदर्शन के लिए परेड कमांडर सूबेदार श्री अजय भिरे और श्री अनिल डोडियार को परेड की संपूर्ण उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए तथा मध्यप्रदेश गान की सराहनीय प्रस्तुति के लिए सेंट ऐंस स्कूल पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही पुलिस के बैंड दल एवं कन्या शिक्षा परिसर के बैंड दल को भी बैंड की प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। जूनियर परेड वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट उमावि बालिका के दल को प्रथम, शासकीय सुभाष स्कूल सीहोर नेवल के दल को द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट उमावि बालक के दल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सीनियर परेड वर्ग में जिला पुलिस बल महिला के दल को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरुष के दल को द्वितीय तथा विशेष सशस्त्र बल के दल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती के लिए शासकीय सांदीपनि मनुबेन उमावि के दल को प्रथम पुरस्कार, सरस्वती कत्थक कला केंद्र को द्वितीय पुरस्कार तथा आईईएस पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों को पिछड़ा वर्ग मंत्री श्रीमती गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव एवं डीएफओ सुश्री अर्चना पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परेड दलों, नृत्य प्रस्तुतियों एवं कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
 
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण
 
कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके पहले कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कलेक्टर निवास एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीहोर में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी झंडावंदन में शामिल हुए। जिला जनसम्पर्क कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। 
 
मध्यान्ह भोजन में शामिल हुईं प्रभारी मंत्री 
 
         कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सीहोर के शासकीय सांदीपनि मनुबेन स्कूल में आयोजित मध्यान भोजन कार्यक्रम में शामिल हुईं और बच्चों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद किया और कड़ी मेहनत करने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती गौर के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के साथ भोजन किया। मध्यान भोजन के पश्चात उन्होंने स्कूल के ही पास स्थित विशेष आवश्यक वाली दिव्यांग बालिकाओं के छात्रावास का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बालिकाओं से आत्मीयता के साथ संवाद किया और केयर टेकर्स को निर्देश दिए कि इन बच्चियों की देखभल बड़े ही प्रेम और सद्भाव के साथ की जाए और इनकी शिक्षा एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
 
जिले की विकास गाथा पर आधारित बुकलेट का हुआ वितरण
 
      स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सीहोर जिले की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट भी वितरित की गई। इस बुकलेट में सीहोर जिले की विगत ढाई वर्षों की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को संक्षिप्त एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। बुकलेट में कृषि, सिंचाई, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, रोजगार, ग्रामीण विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके माध्यम से जिले की विकास गाथा और आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी साझा की गई है।
 
यह थे उपस्थित
 
         कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, श्री जसपाल अरोरा, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, डीएफओ सुश्री अर्चना पटेल, अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्री सुदीप प्रजापति, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी झलक 🇮🇳

सीहोर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण किया तथा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को शत-शत नमन। आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=krishnagaur nis:value=KrishnaGaur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय, सीहोर में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति का संकल्प लिया।
जय हिंद! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=collectorofficesehore nis:value=CollectorOfficeSehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/>
**🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी झलक 🇮🇳**

सीहोर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में **पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर** ने परेड की सलामी ली ।

**🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳**

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=krishnagaur nis:value=KrishnaGaur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अपने निवास पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
जय हिंद! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=collectorsehore nis:value=CollectorSehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 **स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ** 🇮🇳

**जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव** ने जिले के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लें।

**🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳**

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 **स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!** 🇮🇳

कलेक्टर श्री **बालागुरू के.** ने जिले के सभी नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम, सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना के साथ देश एवं जिले के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।

**जय हिंद!** 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=collectorsehore nis:value=CollectorSehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=azadikaamrit nis:value=AzadiKaAmrit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 **स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ** 🇮🇳

**जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव** ने जिले के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लें।

**🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳**

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
• संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के चार स्तंभों पर आधारित है जन विश्वास अभियान - प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर

• शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा जन विश्वास अभियान - राजस्व मंत्री श्री वर्मा

• मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ब्रिजिशनगर में जिला स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित

• पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने सुनीं नागरिकों की समस्यांए, मौके पर कराया समाधान

• मंत्रियों ने शिकायतकर्ता से वन-टू-वन  की चर्चा, विलम्ब का कारण जाना, मंच पर ही अधिकारियों को किया तलब

             मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम ब्रिजिशनगर में जिला स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित जिला अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया गया, जबकि अन्य आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने मंत्रीगणों के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा जन विश्वास अभियान - राजस्व मंत्री श्री वर्मा

 इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों से सादा जीवन, उच्च विचार अपनाते हुए जनता के द्वार तक पहुंचने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

 मंत्री श्री वर्मा ने मौके पर उपस्थित किसानों, वृद्धजनों एवं अन्य नागरिकों से संवाद कर पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पेंशन, राशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक हैं। शासकीय योजनाओं, राजस्व संबंधी कार्यों अथवा अन्य सेवाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नागरिक सीधे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संवाद कर सकते हैं।

संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के चार स्तंभों पर आधारित है जन विश्वास अभियान - प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर

 कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आज का दिन भाषण देने का नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

 उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त से प्रारंभ हुआ है और 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। इतने लंबे समय तक चलने वाला यह अभियान जनता के प्रति सरकार के अपनत्व और सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अभियान के तहत मंत्री, प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। यह अभियान एक आदर्श एवं संवेदनशील सरकार की कार्यप्रणाली का परिचायक है।

 प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करना भी अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत समझी जा सके और सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान को चार स्तंभों—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी—पर आधारित बनाने की बात कही है, ताकि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद और मजबूत हो।

आवेदकों से की वन टू वन चर्चा

 मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। शिविर में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शिकायतकर्ताओं से केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित न रहते हुए उनसे वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो। शिविर में बुधनी की त्रिवेणी द्वारा जमीन के बटांकन संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सुश्री संध्या की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति संबंधी शिकायत पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी को 10 दिन के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

 शिविर में श्री टेक सिंह, श्री दुर्गा प्रसाद, श्री नर्मदा प्रसाद एवं श्री कुबेर सिंह की शिकायतों पर भी चर्चा की गई। संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में केशरी प्रजापति द्वारा कपिलधारा कूप की राशि का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रकरण में बैंक खाते से संबंधित समस्या सामने आने पर नया खाता खुलवाकर चार दिन के भीतर भुगतान संबंधी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। श्री नर्मदा प्रसाद की सीमांकन के बाद कब्जा दिलाए जाने संबंधी शिकायत पर संबंधित राजस्व अधिकारी को सीमांकन की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद सात दिन के भीतर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं श्री कुबेर सिंह एवं श्रीमती पूजा जैन द्वारा रास्ता विवाद से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

स्कूल एवं आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

 प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर और राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम ब्रिजिशनगर स्थित शासकीय स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपस्थिति एवं स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और बच्चों से किताब भी पढ़वाई। उन्होंने शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पोषण आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। 

सादगी और ईंधन बचत का संदेश देते हुए बस से पहुंचे सभी‍ जिला अधिकारी

 कार्यक्रम में सादगी, सामूहिकता और ईंधन की बचत का संदेश देने के लिए सभी जिला अधिकारी जिला मुख्यालय से एक साथ बस में सवार होकर ग्राम ब्रिजिशनगर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी उसी बस से वापस जिला मुख्यालय लौटे। इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री की सादगीपूर्ण कार्यशैली और सामूहिक परिवहन को प्रोत्साहित करने की भावना को आगे बढ़ाया गया। 

विभागों ने लगाए स्टॉल

      कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए स्टॉल भी लगाए गए। राजस्व मंत्री श्री वर्मा और प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष जोर दिया। 

यह थे उपस्थित

 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, इछावर जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, एसडीएम श्रीमती स्वति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस, श्री पंकज गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
सादगी और ईंधन बचत का संदेश देते हुए बस से पहुंचे सभी‍ जिला अधिकारी

 कार्यक्रम में सादगी, सामूहिकता और ईंधन की बचत का संदेश देने के लिए सभी जिला अधिकारी जिला मुख्यालय से एक साथ बस में सवार होकर ग्राम ब्रिजिशनगर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी उसी बस से वापस जिला मुख्यालय लौटे। इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री की सादगीपूर्ण कार्यशैली और सामूहिक परिवहन को प्रोत्साहित करने की भावना को आगे बढ़ाया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज इछावर तहसील के ग्राम **ब्रिजिशनगर** में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में **राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा**, **पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर** सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान विभागीय शिविरों का निरीक्षण, आमजन से संवाद तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट से बस द्वारा ग्राम ब्रिजिशनगर के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान nis:value=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=Sehore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
Video 21
स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल का एसपी एवं अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

                 स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। फाइनल रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस एवं विभिन्न दलों द्वारा परेड की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल सहित समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने परेड की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए समारोह स्थल पर प्रवेश, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा वीआईपी एवं आम नागरिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, ध्वजारोहण स्थल, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

फाइनल रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा समारोह को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं गरिमा के साथ आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। फाइनल रिहर्सल के माध्यम से समारोह के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में निकली तिरंगा रैलियां

                    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत अनेक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

      शाहगंज में आयोजित तिरंगा रैली में विधायक श्री रमाकांत भार्गव शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों एवं विद्यार्थियों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। वहीं भैरूंदा में आयोजित तिरंगा रैली में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

      जिले के आष्टा, भैरूंदा, शाहगंज, श्यामपुर, जावर सहित अनेक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैलियों में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्र के प्रति एकता एवं समर्पण का संदेश दिया।

      जिले के अनेक शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

      हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ना और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस केवल एक सरकारी आयोजन न रहकर प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय पर्व बने।

      तिरंगा रैलियों में उमड़ा जनसैलाब जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की मजबूत भावना को प्रदर्शित करता रहा। रैलियों के दौरान ’’भारत माता की जय, वंदे मातरम’’ जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जिलेभर में आयोजित इन रैलियों ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• कुबेरेश्वर धाम कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कमिश्नर एवं आईजी ने ली बैठक

• यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  

• सीवन नदी घाट, कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कुबेरेश्वर धाम का किया निरीक्षण

                     आगामी 24 अगस्त को सीहोर की सीवन नदी घाट से कुबेरेश्वर धाम तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भोपाल संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा एवं भोपाल रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने रेस्ट हाउस में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना तथा कुबेरेश्वर धाम समिति के श्री समीर शुक्ला ने व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 कमिश्नर एवं आईजी ने बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्था के साथ यातायात कर्मियों एवं स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

 कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक एवं कुबेरेश्वर धाम में दर्शन किए जाएंगे। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं के प्रवेश, निकासी एवं दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कांवड़ियों की आवाजाही के मार्गों पर भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि कावंड़ यात्रा के दौरान आवागमन सुगम बना रहे।

 बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग एवं प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। हेल्थ केम्प में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहें। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था रखने तथा उन्हें रणनीतिक स्थानों पर तैनात करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को पूरी व्यवस्था की सतत निगरानी करने के लिए भी कहा गया। इसके साथ ही कुबेरेश्वर धाम पर अस्थाई आईसीयू युक्त अस्पताल की स्थापना करने के भी निर्देश दिए गए।

 श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में सहायता केन्द्र स्थापित करने, वहां आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, अस्थाई शौचालयों, नियमित साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

 बैठक में रेलवे स्टेशन पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन से आयोजन स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ की स्थिति में तत्काल आवश्यक प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए। आयोजन में कुबेरेश्वर धाम समिति के लगभग 600 वॉलेंटियर्स कार्य करेंगे। ये वॉलेंटियर्स श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने, भीड़ प्रबंधन, सहायता केन्द्रों पर सहयोग करने तथा अन्य व्यवस्थाओं में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करेंगे। बैठक में वॉलेंटियर्स की जिम्मेदारियां निर्धारित करने और उन्हें संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

 कमिश्नर एवं आईजी ने कुबेरेश्वर धाम समिति और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं पहले से पुख्ता रखी जाएं। विशेष रूप से यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल एवं अन्य अमले की तैनाती भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी डॉ प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, तहसीलदार श्री आकास महंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कुबेरेश्वर धाम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सीवन नदी घाट, कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कुबेरेश्वर धाम का किया निरीक्षण

 कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमिश्नर श्री कर्मवीर शर्मा, आईजी श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, कुबेरेश्वर धाम समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों ने सीवन नदी घाट, कांवड़ यात्रा मार्ग तथा कुबेरेश्वर धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ियों के आवागमन के मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सहित जलाभिषेक और दर्शन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा और निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले। भीड़ को देखते हुए मार्गों पर आवश्यक बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं रूट डायवर्जन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>