• मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के तहत जिले की सभी जनपदों में शिविर आयोजित
• ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान तथा सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले की सभी जनपद पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविरों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अधिकारियों ने शिविर स्थल पर लगाए गए विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
आष्टा में आयोजित शिविर में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर तथा बुधनी में आयोजित शिविर में विधायक श्री रमाकांत भार्गव शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने नागरिकों को शासन द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
शिविरों में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा गया तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
#सेवा_से_संकल्प_अभियान #स्वच्छता_संकल्प #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छ_भारत #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #स्वच्छ_समाज #विकसित_भारत
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद