#Balrampur ! दस दिन के अंधेरे के बाद रोशन हुआ राजा बाजार: जेई और सभासद की अगुवाई में रात-दिन डटे रहे लोग, पटाखे फोड़ जताई खुशी...
#उतरौला (#बलरामपुर):
23 सितंबर को आई तेज आंधी और बारिश के कारण ध्वस्त हुई उतरौला के राजा बाजार की विद्युत व्यवस्था करीब दस दिन बाद आखिरकार शुक्रवार को बहाल हो गई। आईपीडीएस योजना के तहत लगे तीन विद्युत पोल टूटने और दो पोल के टेढ़े होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था। विद्युत विभाग की टीम और स्थानीय नागरिकों के अथक प्रयास से आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकी।
रात में कुछ समय के लिए काम रुका था, लेकिन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) उतरौला के हस्तक्षेप के बाद इसे पुन: शुरू कराया गया, जिसमें सभासद ऐमन रिजवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह तक जेई रविंदर कुमार के नेतृत्व में मरम्मत कार्य चलाया गया। खराब मौसम और बारिश के बीच टूटे पोलों को हटाने, नए पोल लगाने और केबल दुरुस्त करने के काम में सभासद मोहम्मद रिजवान और स्थानीय लोग लगातार डटे रहे।
जेई रविंदर कुमार ने बताया कि आंधी-पानी की इस आपदा के दौरान सभासद मोहम्मद रिजवान करीब 24 घंटे उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने सभासद और सहयोग करने वाले सभी स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार जताया। वहीं, सभासद मोहम्मद रिजवान ने कहा कि बिजली बहाली का यह कठिन कार्य सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो सका है।
फूल-मालाओं से किया स्वागत, फोड़े पटाखे
दस दिन बाद राजा बाजार में बिजली वापस लौटने पर क्षेत्रवासियों की बांछें खिल गईं। हर्षित लोगों ने जेई रविंदर कुमार और सभासद मोहम्मद रिजवान का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। प्रशासन के अनुसार, राजा बाजार के कुछ बचे हुए हिस्सों में शेष मरम्मत कार्य शुक्रवार दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
सहयोग में ये रहे शामिल:
स्थानीय नागरिक व समाजसेवी: मोहम्मद रिजवान (सभासद), अकरम, राजू, गुड्डू , खुर्शीद राज, इकबाल सिद्दीकी, पिंटू सिद्दीकी, कल्लू, फैजान, नुसरत हुसैन उर्फ जग्गू, मास्टर अन्नू, जादे, गोलू, तौसीफ, अशरफ, अनवर, आफताब आलम, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद इफ्तेखार अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन खान, मोहम्मद फरहान, बॉबी, मोहम्मद आशिफ, गोलू टेंट, राही, शमीर, इस्लामुद्दीन खान उर्फ बाबा, रहीम, नकी सिद्दीकी, नोमान, आकिब, आसिफ , सुल्तान एवं अन्य।
विद्युत विभाग व पालिका टीम: नगर पालिका वाहन चालक सतीश कुमार, लाइनमैन अफजल, फैसल, कन्हैया लाल, अजय गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, मातेश्री शुक्ला और पप्पू।
#balrampur #dmbalrampur