#Balrampur ! गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, SP मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने दिलाई सत्य और अहिंसा की शपथ...
#बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग और स्वच्छता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पुलिस बल को अपने दैनिक आचरण और कार्यप्रणाली में इन मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए, यही बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और कर्तव्यनिष्ठा का स्मरण करते हुए उन्होंने "जय जवान, जय किसान" के नारे के साथ राष्ट्र निर्माण में पुलिस जवानों और किसानों की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#balrampurpolice #spbalrampur