🚨 बलरामपुर में मारपीट की शिकायत के बाद भी FIR का इंतजार!🚨
रोहित और बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट का आरोप, मेडिकल के बाद भी कार्रवाई की स्थिति साफ नहीं।
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के नहर बालागंज मोहल्ले में रोहित पासवान ने पड़ोसी समेत करीब 8-9 लोगों पर अपने और बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। रोहित के मुताबिक, आरोपितों ने लात-घूंसों से मारपीट की।
शिकायत के बाद जेल चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कराते हुए पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया। रोहित का कहना है कि मेडिकल हुए करीब एक सप्ताह बीत गया, लेकिन अभी तक उसे एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। कार्रवाई की जानकारी के लिए वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है।
पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और FIR की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
सवाल यह है कि मेडिकल के बाद भी पीड़ित परिवार को कार्रवाई की स्थिति जानने के लिए थाने के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं?
#बलरामपुर #BalrampurNews #UPNews #बलरामपुरन्यूज #कोतवालीदेहात #मारपीट #FIR #पुलिस #नहरबालागंज #पीड़ित #कार्यवाही #आरोप #UPPolice #BreakingNews #LocalNews #CrimeNews #crimecontrol Balrampur Police
Balrampur, Balrampur | Oct 1, 2026