उज्जैन: RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM मोहन यादव ने अर्थी को दिया कंधा
उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बुधवार को शहर के आराधना भवन में उनके अंतिम दर्शन के बाद भावपूर्ण अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
इस दुखद मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने नम आंखों से अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि विनोद जी ने ही उन्हें उंगली पकड़कर चलना सिखाया था। वरिष्ठ प्रचारक का अंतिम संस्कार उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर किया गया, जहां राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#UjjainNews #RSS #CMDrMohanYadav #KailashVijayvargiya #Tribute