उज्जैन: भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद 🏏🙏
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल ने उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। हरलीन आज तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुईं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत कर सम्मान किया गया। दर्शन के दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। महाकाल दरबार पहुंचीं हरलीन ने वहां मौजूद अपने प्रशंसकों और श्रद्धालुओं का मुस्कराकर अभिवादन भी स्वीकार किया।
#UjjainNews #HarleenDeol #MahakaleshwarTemple #BhasmaAarti #IndianWomenCricket MPNews SpiritualUjjain