समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 636 दिनांक 13.10.2026 *****************************
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण
************************
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज दिनांक 13.10.2026 को मंथन सभागार, शेखपुरा में मतदान दलों के लिए प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री खिलाफत अंसारी, नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग, शेखपुरा द्वारा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी (P-1),(P-2) द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी (P-3) को दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, मतदान की गोपनीयता, मतदाताओं की पहचान, मतपत्र से संबंधित प्रक्रिया, मतदान सामग्री के उपयोग एवं संधारण तथा मतदान समाप्ति के उपरांत आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में मतदान दल के पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शंका या समस्या उत्पन्न होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में , अवर निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।**
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Sheikhpura, Bihar | Oct 13, 2026