आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना में पुनः नाम जोड़ने, राशन कार्ड बनवाने, जमीन विवाद, तालाब का जीर्णोद्धार कराने, जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलाने, जमीन का पर्चा दिलाने, ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, वृद्धपेंशन दिलाने, पेयजल की आपूर्ति कराने, आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
7 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 12, 2026