Public App Logo
Profile Picture

Sheikhpura District Administration

@DPROSheikhpura
698Followers
1Following
📍 शेखपुरा | 30 सितंबर 2026
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आदर्श विद्यालय मेहुस का किया भ्रमण
छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों से किया संवाद।
विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता एवं विभिन्न गतिविधियों का लिया जायजा।
अटल टिंकरिंग लैब (ATL) का किया निरीक्षण।
विद्यार्थियों के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट एवं नवाचार को देखकर किया उत्साहवर्धन।
विद्यालय में संचालित ऑनलाइन कक्षाओं एवं डिजिटल शिक्षा का लिया जायजा।
विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी सारथी ऐप’ के उपयोग की दी सलाह।
शिक्षा एवं युवाओं से जुड़ी बिहार सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर की चर्चा।
विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
बच्चों को पेड़ों की देखभाल एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए किया प्रेरित।
जिला प्रशासन, शेखपुरा
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 30.09.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (अत्याचार निवारण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित मामलों, मुआवजा की राशि के भुगतान और राहत कार्यों की गहन समीक्षा की गई।  
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
District Administration Sheikhpura 
CMO Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शेखपुरा जिले में “जांच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
District Administration Sheikhpura 
CMO Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 29 सितंबर 2026 को शेखपुरा स्थित रामाधीन महाविद्यालय में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 29 सितम्बर 2026 को शेखपुरा थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु शांति समिति एवं पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
शेखपुरा में जिला खेल महोत्सव 2026-27 का भव्य शुभारंभ किया गया।
समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया।
इस खेल महोत्सव में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, रग्बी, लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली का संदेश भी दिया गया और अतिथियों को पौधे, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—
पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
जिला खेल महोत्सव 2026-27 — स्वस्थ युवा, सशक्त शेखपुरा!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
🏆 जिला खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

📅 29 सितंबर 2026 | शेखपुरा

जिला प्रशासन, शेखपुरा के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में जिला खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया।

🔹 अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
🔹 वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, रग्बी, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन
🔹 खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास पर जोर
🔹 जल-जीवन-हरियाली के संदेश के साथ अतिथियों का पौधे एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन

जिला प्रशासन, शेखपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📚 नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय, निमी में पठन-पाठन कार्यक्रम का शुभारंभ

📅 29 सितंबर 2026 | शेखपुरा

शेखोपुरसराय प्रखंड के नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय, निमी में पठन-पाठन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा किया गया।

🔹 विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
🔹 विद्यालय में बाल वाटिका-1 से 3 एवं कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होगी।
🔹 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
🔹 जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया।

जिला प्रशासन, शेखपुरा
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📡<nis:link nis:type=tag nis:id=live: nis:value=Live: nis:enabled=true nis:link/> फुलवारीशरीफ, पटना के नया टोला उच्च विद्यालय में 'राज्यव्यापी आंगन का मिलन' कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=pmmodi nis:value=PMModi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamratchoudhary nis:value=CMSamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=aangankamilan nis:value=AanganKaMilan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsocialwelfare nis:value=BiharSocialWelfare nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=viksitbharatsamriddhbihar nis:value=ViksitBharatSamriddhBihar nis:enabled=true nis:link/>

Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर हर परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने और 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को घर तक स्वच्छ पानी की सुविधा और पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।

Samrat Choudhary 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=hargharnalkajal nis:value=HarGharNalKaJal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
पंचायत स्तर पर सुविधाओं का विस्तार और विकास को नई रफ्तार।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत पंचायत स्तर पर रोजमर्रा की जनसुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में पहल की जा रही है।

सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन एवं सुदृढ़ीकरण, गली-नाली के पक्कीकरण के साथ हर पंचायत में स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर 10 योजनाओं की पहचान की जा रही है।
  
Samrat Choudhary
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 11
Video 12
आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। 
       जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 603, दिनांक 28.09.2026          
  *****************************
  *शेखपुरा के जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन और विकास योजनाओं को गति देने के कड़े निर्देश* 
*************************** 
   आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को 
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा पारदर्शी एवं त्वरित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत लंबित भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की और सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी भवनों के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करें, ताकि निर्माण कार्य में कोई अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों से लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र की रिपोर्ट अविलंब जिला पंचायत राज पदाधिकारी को उपलब्धकराने का निर्देश दिया। पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना' का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं से जिले के शत-प्रतिशत महादलित टोलों को जोड़ा जाए। उनके द्वारा भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर यदि किसी विकास मित्र द्वारा अनावश्यक राशि (रिश्वत) की माँग की जाती है, तो पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत अनुशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
     कार्यपालक अभियंता, PHED को निर्देश दिया गया कि वे गव्य पंचायत एवं महसार पंचायत के सभी वार्डों में पेयजल की अद्यतन स्थिति से संबंधित रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपें   
    शेखोंपुरसराय प्रखंड अंतर्गत बेलाव पंचायत के जहांगीरपुर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 24 को अतिक्रमणकारियों से तत्काल मुक्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
      जिले के सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सप्ताह में अनिवार्य रूप से दो दिन कोर्ट लगाएं। साथ ही, BW/DW जारी करने की प्रक्रिया तेज करने एवं पुराने मुकदमों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को दर्शाने के लिए सभी संबंधित विभागों को कम से कम दो-दो टेस्टिमोनियल और सफलता की कहानियाँ तैयार कर सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने अंत में दोहराया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के योग्य लाभार्थी तक पहुँचना चाहिए।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (जांच), अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता , वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिले एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
CMO Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 602, दिनांक 28.09.2026          
  *****************************
  पोषण और अभिसरण कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
*****************************
राष्ट्रीय पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में आज मंथन सभागार, शेखपुरा में जिला पोषण समिति सह जिला अभिसरण कार्य योजना की बैठक श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” विषय के तहत विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पोषण सेवाओं को प्रभावी बनाना रहा। 
           बैठक में जिले की पोषण स्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण एवं मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु पोषण तथा पोषण माह 2026 के दौरान संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।
         बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों  में बताया गया कि जिले में 718 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। पोषण माह 2026 के तहत 24 सितंबर तक जिले में कुल 51,836 गतिविधियां आयोजित की जा चुकी थीं, जो निर्धारित लक्ष्य का 90.24 प्रतिशत है। 
     बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित वजन माप, पूरक आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, मरम्मत एवं विद्यालय/अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। 
     जिला अभिसरण कार्ययोजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, जीविका सहित संबंधित विभागों के बीच समन्वय के माध्यम से पोषण संबंधी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया।
         बैठक में पोषण सेवाओं से जुड़े कार्यों एवं आंकड़ों की नियमित निगरानी, समयबद्ध डेटा प्रविष्टि तथा लापरवाही की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने से संबंधित बिंदुओं पर भी जोर दिया गया। 
       जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा पोषण अभियान को जनभागीदारी से प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
      “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ बैठक का उद्देश्य जिले में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रारंभिक बाल विकास से संबंधित सेवाओं को और मजबूत करते हुए कुपोषण मुक्त शेखपुरा की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना रहा। इस अवसर पर पोषण सम्बन्धी शपथ भी दिलाई गई।
      इससे पूर्व जिला पदाधिकारी महोदय ने समहरणालय परिसर में पोषण माह के अवसर पर बनाये गए पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सेविकाओं द्वारा इस अवसर पर मनमोहक रंगोली बनाया गया। साथ ही सामुदायिक स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन में सहयोग करने वाले कई लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा जहाँ स्वयं जिला पदाधिकारी महोदय ने सेल्फी ली। उन्होंने एक नौनिहाल को अन्नप्राशन भी कराया। बताते चले कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा अभियान के तहत दिनांक 29.09.2026 से 01.10.2026 तक आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
         बैठक में  सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, अपर समाहर्ता सह भूअर्जन पदाधिकारी,अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सहित सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
ICDS Directorate Bihar 
Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
ट्रेनिंग से कारोबार तक का सफर

शेखपुरा के चंदन कुमार ने ‘आत्मा’ योजना के तहत मुर्गी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण से मिली तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन के आधार पर उन्होंने अपना मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया।

आज यह प्रशिक्षण उनके लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गया है। बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर चंदन कुमार ने अपने कारोबार का विस्तार किया और आर्थिक रूप से मजबूत बने।

Samrat Choudhary
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India
<nis:link nis:type=tag nis:id=atma nis:value=Atma nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahanibadlavki nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibiharkebadlavki nis:value=KahaniBiharKeBadlavKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary
मेरा युवा भरत शेखपुरा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary 
Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhagatsingh nis:value=BhagatSingh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और समय पर उपचार का मजबूत माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत छपरा के सदर अस्पताल में भरत राम का निःशुल्क ऑपरेशन संभव हो सका। योजना से मिली सहायता ने उन्हें आर्थिक चिंता से मुक्त होकर बेहतर उपचार प्राप्त करने में मदद की।

Samrat Choudhary
Bihar Health Departme
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahanibadlavki nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibiharkebadlawki nis:value=KahaniBiharKeBadlawKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=ayushmanbharat nis:value=AyushmanBharat nis:enabled=true nis:link/>
अनुकूल शर्मा की सफलता की कहानी, जिला गव्य विकास कार्यालय, शेखपुरा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में रिवैम्प्ड सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से निवेशकों के लिए 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।  निवेशकों के लिए स्वीकृतियों की जानकारी से लेकर ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोड और आवेदन की स्थिति ट्रैक करना आसान हो रहा है।

Samrat Choudhary
Industries Department, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=easeofdoingbusiness nis:value=EaseOfDoingBusiness nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
बिहार में पंचायत स्तर पर हर बच्चे को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले, इसी विजन के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में 'संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत विद्यालयों के कायाकल्प की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

विद्यालय संवरेगा, सुविधाएँ बढ़ेंगी, तो  बच्चों को पठन-पाठन का बेहतर माहौल मिलेगा।

Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpkayakalpabhiyan nis:value=SevaSankalpKayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
📡<nis:link nis:type=tag nis:id=live: nis:value=Live: nis:enabled=true nis:link/> पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह talk on "Diplomacy as a Catalyst: Fuelling the Vision of Viksit Bharat" by Sardar Taranjit Singh Sandhu, Hon’ble Lt. Governor of Delhi.   
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=patliputrapragyapravah nis:value=PatliputraPragyaPravah nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharlokbhawan nis:value=BiharLokBhawan nis:enabled=true nis:link/>
मन की बात।