समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 637, दिनांक 13.10.2026 ************************
बरबीघा में नगर परिषद की खाली जमीनों का होगा कायाकल्प निचले तल पर दुकानें और ऊपर बनेगा विवाह हॉल बनाने का निर्देश
************************
जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और सरकारी संपत्तियों के बेहतर सदुपयोग को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त और दूरदर्शी कदम उठाए हैं। उन्होंने बरबीघा स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में खाली पड़ी बहुमूल्य जमीन का जनहित और राजस्व वृद्धि के दृष्टिकोण से बेहतर उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाली पड़ी इस जमीन पर दो मंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया। पहला तल पर आधुनिक दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिन्हें स्थानीय व्यवसायियों को आवंटित किया जाएगा। इससे नगर परिषद की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उनके द्वारा
दूसरा तल पर एक विशाल और सुसज्जित विवाह हॉल बनाया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से आम जनता को कम खर्च में वैवाहिक और अन्य आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान मिल सकेगा।
लंबे समय से बंद पड़ी दुकानों पर भी जिला प्रशासन सख्त
प्रखंड कार्यालय परिसर के निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने बरबीघा नगर परिषद द्वारा पूर्व में बनाई गई दुकानों का भी जायजा लिया। इस दौरान कई दुकानें लंबे समय से बंद पाई गईं।
जिला पदाधिकारी महोदय ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो दुकानें लंबे समय से बंद हैं, उन्हें तत्काल खुलवाया जाए। साथ ही, उनका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करने को कहा गया है, ताकि परिषद की संपत्ति का प्रभावी इस्तेमाल हो सके और यह अनुपयोगी साबित न हो।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी महोदय के इस दौरे और सख्त निर्देशों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों और आय के स्रोतों में तेजी आएगी।
*डीपीआरओ कार्यालय,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Samrat Choudhary
CMO Bihar
#Samratchoudhary
8 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 13, 2026