उज्जैन: नागपंचमी पर 'नाग को दूध मत पिलाओ' का संदेश, नागिन की धुन पर थिरके व्यायाम प्रेमी 🐍🕺
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का संदेश देने के लिए नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन के कोठी रोड पर भगत जी सेवा संस्थान द्वारा पांचवां 'सरीसृप रक्षा अभियान' आयोजित किया गया। 'नाग को दूध मत पिलाओ' की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके ने हास्य-व्यंग्य के जरिए सांपों को बचाने की अपील की। कार्यक्रम में व्यायाम प्रेमियों ने नाग-नागिन की धुनों पर थिरकते हुए अनोखे अंदाज में जागरूकता फैलाई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मिर्च, नींबू, बैंगन, अदरक और ककड़ी की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में दुग्धपान कराकर पर्यावरण और सर्प बचाने का संकल्प लिया गया।
#UjjainNews #SaveSnakes #NagPanchami #EnvironmentProtection #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 18, 2026