उज्जैन: रामघाट पर डूब रही युवती के लिए देवदूत बना होमगार्ड सैनिक, नदी में छलांग लगाकर बचाई जान 🌊🦸♂️
सावन मास के दौरान उज्जैन के रामघाट पर स्नान कर रही 19 वर्षीय श्रद्धालु युवती गहरे पानी में जाने के कारण अचानक डूबने लगी। मौके पर मुस्तैद होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगा दी और राजगढ़ निवासी युवती मुस्कान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। होमगार्ड सैनिक की इस बहादुरी और तत्परता की परिवारजनों और वहां मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि नागपंचमी पर घाटों की सुरक्षा के लिए 130 से अधिक गोताखोर तैनात हैं और डूबती युवती की जान बचाने वाले बहादुर जवान को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
#UjjainNews #RamGhat #Braveheart #HomeGuard #siti24ujjain