उज्जैन: नागपंचमी और महाकाल सवारी पर दिखा स्वच्छता व देशभक्ति का संगम, मुस्तैद रहे 350 सफाई मित्र 🧹🇮🇳
नागपंचमी और बाबा महाकाल की सवारी के दौरान उज्जैन में उमड़ी लाखों की भीड़ के बीच नगर निगम ने स्वच्छता और सुगम व्यवस्थाओं की मिसाल पेश की। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर 350 से अधिक सफाई मित्रों ने तीन शिफ्टों में लगातार काम करते हुए रामघाट, गोपाल मंदिर सहित सभी प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई सुनिश्चित की। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 8 सहायक नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए। वहीं, जब बाबा महाकाल की सवारी रामघाट पहुंची, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा थामकर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देशभक्ति का शानदार संदेश दिया।
#UjjainNews #SwachhBharat #HarGharTiranga #MahakalSawari #siti24ujjain