Public App Logo
उज्जैन पुलिस की 'वर्दी और हमदर्दी': SP ने श्रद्धालुओं के साथ खाया खाना, लौटाए गुम हुए महंगे मोबाइल 👮‍♂️📱 नागपंचमी और सावन सोमवार के महापर्व पर उज्जैन पुलिस का एक बेहद मानवीय और सेवाभावी चेहरा देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप शर्मा ने ड्यूटी के दौरान न सिर्फ श्रद्धालुओं का हालचाल जाना, बल्कि उनके भूखे होने का पता चलने पर तुरंत भोजन मंगवाकर खुद भी उनके साथ बैठकर खाना खाया। वहीं, महाकाल सवारी के दौरान भीड़ में गुम हुए आईफोन, सैमसंग और ओप्पो के कई महंगे मोबाइल क्राइम ब्रांच और नीलगंगा पुलिस ने तलाश कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित लौटाए। इसके अलावा पुलिस जवानों ने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को सुगमता से दर्शन भी कराए, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। #UjjainPolice #UjjainNews #UjjainSP #Mahakaleshwar #siti24ujjain - Ujjain Urban News