*अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल : 'एक मुट्ठी अनाज' से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत*
*अमनौर (सारण) | 06 अक्टूबर 2026 |* बाढ़ की त्रासदी के बीच अमनौर प्रखण्ड की जीविका दीदियों ने मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की है। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार के नेतृत्व में ‘एक मुट्ठी अनाज' अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।
यह अभियान आज अपहर पंचायत के अपहर, विशुनपुर, सलखुआँ, जलालपुर एवं अन्य गाँवों की जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया। अभियान के तहत सभी जीविका समूहों की दीदियों से स्वेच्छा से एक मुट्ठी अनाज दान करने का आग्रह किया गया। एकत्रित सामग्री को ढोलाहीं कैथल के भाथा मठिया एवं सोन्हों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही कल बसतपुर एवं अमनौर कल्याण के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भी जीविका दीदियों के सहयोग से राहत सामग्री पहुँचाई गई थी।
दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को इस नेक पहल में लगभग 72 समूहों की 158 जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026