सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले सहयोग शिविर के तहत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन एवं संचालन किया गया।
सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना तथा उनका नियमानुकूल एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। शिविर में आमजन द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्राप्त मामलों को अभिलेखित करते हुए उनके निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
आज आयोजित सहयोग शिविर के तहत निम्नलिखित प्रखंडों एवं पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया—
1. मशरक प्रखंड – बहरौली पंचायत
2. पानापुर प्रखंड – बसहीया पंचायत
3. तरैया प्रखंड – माधोपुर पंचायत
4. इसुआपुर प्रखंड – लौवा पंचायत
5. बनियापुर प्रखंड – बनियापुर पंचायत
6. लहलादपुर प्रखंड – बसही पंचायत
7. एकमा प्रखंड – फुचटी कला पंचायत
8. मांझी प्रखंड – लेजुआर पंचायत
9. जलालपुर प्रखंड – कुमना पंचायत
10. रिविलगंज प्रखंड – दक्षिणवारी चक्की पंचायत
11. छपरा सदर प्रखंड – जलालपुर पंचायत
12. नगरा प्रखंड – अफौर पंचायत
13. मढ़ौरा प्रखंड – मिर्जापुर पंचायत
14. अमनौर प्रखंड – रायपुरा पंचायत
15. मकेर प्रखंड – कैतुका लच्छी पंचायत
16. परसा प्रखंड – पचरुखी पंचायत
17. दरियापुर प्रखंड – नथाछपरा पंचायत
18. गरखा प्रखंड – मीरपुर जुअरा पंचायत
19. दिघवारा प्रखंड – बरुआ पंचायत
20. सोनपुर प्रखंड – भरपूरा पंचायत
जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनने, उनका अभिलेख संधारित करने तथा संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026