सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया संपन्न
बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए आज 06 अक्टूबर 2026 को नामांकन की अंतिम तिथि रही। आज विभिन्न अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज तक कुल 27 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, जबकि 09 अक्टूबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को मतदान एवं 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
Saharsa, Bihar | Oct 6, 2026