जमुई कोर्ट के अधिवक्ता रूपेश सिंह ने साइबर डीएसपी पर कानून के नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने का आरोप लगाया है। विरोध में अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने न्यायिक कार्य बाधित कर साइबर थाने में धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार शाम करीब 7 बजे अधिवक्ताओं ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का आह्वान किया।