जमुई के प्रतापपुर में 23 वर्ष पूर्व हुए डबल ह^त्या^कां^ड में आया नया मोड़
मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी के मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरेराम यादव की गिरफ्तारी के बाद गेनोरी यादव की गिरफ्तारी से प्रतापपुर गांव में 23 वर्ष पूर्व हुए दो सगे भाइयों डीपी यादव और पूना यादव की ह^/त्या का मामला उजागर हो गया और चारों ओर चर्चा बन गई। मृतक की मां संसार देवी के आरोप- प्रत्यारोप का बयान भी खूब वायरल होने लगा। सभी का ध्यान डबल मर्डर की ओर केंद्रित हो गया, पीड़िता मां संसार देवी ने सरकारी जमीन को लेकर दोनों पुत्रों की हत्या करने का आरोप लगाई थी और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाई थी। मीडिया कर्मी व पुलिस के समक्ष भी कई बयान दिए थे। डबल हत्याकांड के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था जिसको लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो बुधवार की शाम 4:00 बजे तक हत्या से जुड़े कई संगीन मामले सामने आए जो हैरान कर देने वाली है।
डबल ह^ त्याकांड मामले में नामजद रहे दशरथ यादव ने बताया कि मृतक दोनों भाई दबंग और मनबढू प्रवृत्ति के थे। दोनों के आतंक से पूरा गांव परेशान और तबाह था। इतना ही नहीं गांव की बहू-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार करना, छेड़खानी करना, हथियार का भय दिखाकर गोलीबारी करना उनकी आदत में शुमार थी और डर से कोई कुछ बोल नहीं सकता था।
आगे दशरथ यादव ने एक युवती से जुड़े गंभीर मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उक्त युवती का गौना नहीं हुआ था और इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। घटना की जानकारी उसके पति को मिलने पर उसने युवती को साथ रखने से इनकार कर दिया और बाद में युवती ने घर में आग लगाकर आ-/त्मह^/त्या कर ली थी। इन सब बातों को लेकर पूरे ग्रामीण आक्रोशिग हो गए और घटना को अंजाम दिया गया। #jamui #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026