जमुई: तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर पानी की टंकी में घुसा
टाउन थाना क्षेत्र के मनिअड्डा गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस को देखकर भाग रहा अवैध बालू लड़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नल जल योजना की टंकी में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी की ट्रैक्टर का इंजन टंकी के अंदर घुसकर बुरी तरह फस गया, जिसे निकालने में पुलिस को कड़ी मोशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया, जहां ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाकर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। चालक की भी पहचान की जा रही है। उक्त जानकारी टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दिन के 11:30 बजे दी है।
वहीं दुर्घटना के बाद चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। कुछ क्षणों के लिए इलाकों में भगदड़ मच गई। देखने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई
बताया जाता है कि अवैध बालू की तस्करी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मनीअड्डा पहुंची थी इसी दौरान पुलिस को देख अवैध बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में भागने लगा और अनियंत्रित होकर नलजल योजना की बनी टंकी में घुस गया। गनीमत रही कि चालक ट्रैक्टर से कूद कर फरार हो गया अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जेसीबी के माध्यम से फंसे हुए ट्रैक्टर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और बालू तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। #jamuinews #Crime #jamuiPolice #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026